Skip to main content

उत्तराखंड

विधि-विधान के साथ बंद हुए तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट

विधि-विधान के साथ बंद हुए तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट

इस वर्ष डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए भगवान तुंगनाथ के दर्शन

रुद्रप्रयाग।  तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकालीन प्रवास के लिए विधि-विधान के साथ आज बंद कर दिए गए। इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ऊँचाई पर स्थित इस पवित्र धाम में दर्शन किए। आंकड़ों के अनुसार इस बार लगभग डेढ़ लाख भक्तों ने तुंगनाथ पहुंचकर बाबा के दर्शन प्राप्त किए।

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज़, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज़, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

फरहान अख्तर की आगामी वॉर बेस्ड फिल्म ‘120 बहादुर’ का दमदार ट्रेलर सामने आ गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता थी, टीज़र और गाने आने के बाद अब ट्रेलर ने मूवी को लेकर हाइप और बढ़ा दी है। मेकर्स ने फिल्म रिलीज से थोड़े समय पहले ही ट्रेलर ड्रॉप किया है, जिसमें 1962 की लड़ाई और भारतीय जवानों के जज़्बे को एक बार फिर बड़े परदे पर जीवंत होते देखा जा सकता है।

अमिताभ बच्चन ने किया नैरेशन

मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत

मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत

दूसरा गंभीर रूप से घायल

देहरादून। मसूरी-देहरादून हाईवे पर कोल्हुखेत के पास गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पेंट-पुताई के काम से मसूरी जा रहे दो लोगों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर खाई की ढलान पर फंस गया। पुलिस और SDRF ने मौके पर रेस्क्यू कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

15 वर्षों में ‘जंगलराज’ की सरकार ने बिहार को पूरी तरह बर्बाद किया- पीएम मोदी

15 वर्षों में ‘जंगलराज’ की सरकार ने बिहार को पूरी तरह बर्बाद किया- पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले — "कुछ लोग खुद को बिहार का माई-बाप समझते थे, लेकिन मोदी अलग है, मेरे माई-बाप जनता-जनार्दन हैं

अररिया। बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया की रैली में RJD पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार ने 15 साल ‘जंगलराज’ के दौर में सिर्फ पिछड़ना देखा। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि 1990 से 2005 के बीच बिहार में न तो सड़कें बनीं, न पुल, न बड़े एजुकेशनल संस्थान। विकास के नाम पर सन्नाटा रहा। उन्होंने कहा — "उन दिनों विकास का बैलेंस शीट देखा जाए तो हर जगह एक ही एंट्री थी… शून्य।"

उत्तराखंड में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए- रेखा आर्या

उत्तराखंड में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए- रेखा आर्या

इस साल राज्य में धान की हुई है बंपर पैदावार

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष धान की बंपर पैदावार को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर धान खरीद का मौजूदा लक्ष्य 7.50 लाख मीट्रिक टन से और बढ़ाने की मांग की है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य में अब तक 4.99 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद पूरी हो चुकी है और लगभग 2.70 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ ले चुके हैं। राज्य भर में 750 खरीद केंद्रों पर किसानों से धान खरीदी जा रही है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज

सीरीज 1-1 पर अटकी, टीम इंडिया आज बढ़त के इरादे से मैदान में उतरेगी

नई दिल्ली। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। आज कैरारा ओवल (क्वींसलैंड) में होने वाला चौथा टी-20 मुकाबला सीरीज की दिशा तय कर सकता है। तीन मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ 2-1 की बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरने को तैयार है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा।

गिल की फॉर्म पर नज़र

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर किया संत समाज के दिग्गजों का स्वागत

मुख्यमंत्री धामी ने शासकीय आवास पर किया संत समाज के दिग्गजों का स्वागत

सभी संतों एवं धर्माचार्यों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के लिए दीं शुभकामनाएं

कुंभ 2027 को विश्वस्तरीय बनाने के लिए संतों ने दिया आशीर्वाद

सीएम धामी ने फोन पर दी स्नेह राणा को बधाई, कहा- आप युवा खिलाड़ियों की प्रेरणा

सीएम धामी ने फोन पर दी स्नेह राणा को बधाई, कहा- आप युवा खिलाड़ियों की प्रेरणा

वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के सम्मान में 50 लाख की राशि देने का किया ऐलान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर स्नेह राणा से फ़ोन पर बातचीत कर आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा के खेल कौशल की सराहना करते हुए उनके लिए 50 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा भी की है।

खिलाड़ी बनें उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर- रेखा आर्या

खिलाड़ी बनें उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर- रेखा आर्या

चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

12 जनपदों समेत कुल 16 टीम कर रही है शिरकत

देहरादून। राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष में बुधवार से देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में 12 जनपदों दो स्पोर्ट्स कॉलेज और दो हॉस्टल की टीम हिस्सा ले रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री धामी ने स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने कहा- लेखक गांव में आयोजित यह महोत्सव एक नई सृजन-यात्रा का आरंभ है

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लेखक गांव, थानों में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने लेखक गांव स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।