Skip to main content

उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल- 25 साल में उत्तराखंड ने बदली विकास की तस्वीर

राज्य स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल- 25 साल में उत्तराखंड ने बदली विकास की तस्वीर

शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन व उद्योग के क्षेत्र में हासिल की कई उपलब्धियां, संस्कृति और जनसहभागिता बताई सबसे बड़ी ताकत

पवेलियन ग्राउंड से शुरू हुई 8 किलोमीटर मैराथन, 700 से अधिक धावक हुए शामिल

पवेलियन ग्राउंड से शुरू हुई 8 किलोमीटर मैराथन, 700 से अधिक धावक हुए शामिल

डीएम सविन बंसल ने हरी झंडी दिखाकर किया फ्लैग ऑफ

महिला वर्ग में तनुश्री और पुरुष वर्ग में नितिन भंडारी रहे प्रथम

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन देहरादून के तत्वावधान में दून मैराथन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पवेलियन ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, ऊर्जा और संकल्प का मंत्र है- प्रधानमंत्री मोदी

वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, ऊर्जा और संकल्प का मंत्र है- प्रधानमंत्री मोदी

वंदे मातरम् के 150 वर्ष: पीएम मोदी ने वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का किया शुभारंभ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षभर चलने वाले स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि वंदे मातरम् केवल शब्द नहीं, बल्कि ऊर्जा, संकल्प और भारत की आत्मा का उद्घोष है। पीएम मोदी ने कहा कि यह गीत हमारे अतीत का गौरव, वर्तमान का आत्मविश्वास और भविष्य का संकल्प मजबूत करता है।

हॉकी का पुराना गौरव लौटाने का संकल्प लें खिलाड़ी- रेखा आर्या

हॉकी का पुराना गौरव लौटाने का संकल्प लें खिलाड़ी- रेखा आर्या

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी मानसखंड खेल परिसर में हॉकी में मंत्री ने आजमाए हाथ

हल्द्वानी। शुक्रवार को भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्थित मानसखंड खेल परिसर में हॉकी खिलाड़ियों के साथ खेल में हाथ आजमाएं। इस मौके पर यहां एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन भी किया गया।

बॉक्स ऑफिस पर लगातार घट रही ‘द ताज स्टोरी’ की कमाई, एक हफ्ते में किया इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर लगातार घट रही ‘द ताज स्टोरी’ की कमाई, एक हफ्ते में किया इतना कलेक्शन

परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो गया है। फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब सात दिन का बॉक्स ऑफिस डेटा सामने आ चुका है। शुरुआती उत्सुकता के बावजूद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

7वें दिन की कमाई बेहद कम

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन जहां 1 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन दर्ज किया था, वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे दिन क्रमशः 2 करोड़, 2.75 करोड़ और 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये और छठे दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

सीएम धामी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी बोले— वंदे मातरम् भारतीय अस्मिता और राष्ट्रभावना का अमर प्रतीक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारतीय अस्मिता और राष्ट्रभावना का अमर प्रतीक है। यह गीत हमें बार-बार यह स्मरण कराता है कि आज़ादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति उत्तरदायित्व भी है—उसकी सेवा, सम्मान और संरक्षण का संकल्प।

रजत जयंती युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज

रजत जयंती युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज

मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन

सांस्कृतिक कलाकारों और बैंड ने जमाया रंग

देहरादून। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में युवा महोत्सव का भव्य और रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और युवा कल्याण एवं पीआरडी मंत्री रेखा आर्या ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रदेश भर से आए युवाओं और सांस्कृतिक कलाकारों की सहभागिता ने पूरे परिसर को उत्साह और ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने रामनगर में राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने रामनगर में राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का किया शुभारंभ

“चिपको आंदोलन” को मुख्यमंत्री धामी ने बताया महिला शक्ति और पर्यावरण प्रेम का वैश्विक संदेश

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर रामनगर में राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का शुभारंभ किया।

राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर, 7 चयनित प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर को मिली तैनाती

राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर, 7 चयनित प्रोफेसर/एसोसिएट प्रोफेसर को मिली तैनाती

अब छात्र-छात्राओं को पढ़ाई और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग में नहीं आएगी बाधा

देहरादून। सूबे के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में अब फैकल्टी की कमी दूर हो गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित सात फैकल्टी को विभिन्न कॉलेजों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें एक प्रोफेसर और छह एसोसिएट प्रोफेसर शामिल है। नर्सिंग कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को संकय सदस्य मिलने से उन्हें पठन-पाठन और प्रशिक्षण में कोई समस्या नहीं आयेगी।

राज्य स्थापना रजत जयंती पर हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन का शुभारंभ

राज्य स्थापना रजत जयंती पर हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन का शुभारंभ

सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्गठन, कार्यालयों के निर्माण और सहायता राशि बढ़ाने का सीएम धामी ने किया ऐलान

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी. कॉलेज प्रांगण में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया।