उत्तराखंड
भारत-अमेरिका नौसैनिक सहयोग को नई मजबूती, डिएगो गार्सिया के पास हुआ संयुक्त अभ्यास
वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका की नौसेनाओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सामरिक सहयोग को और मजबूत करते हुए डिएगो गार्सिया के पास संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया। यह अभ्यास मुख्य रूप से पनडुब्बी-रोधी युद्ध (Anti-Submarine Warfare) और समुद्री क्षेत्र की निगरानी क्षमताओं पर केंद्रित रहा।
विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर नागरिक का योगदान जरूरी : रेखा आर्या
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में आयोजित "बेस्ट ऑफ माय सिटी" सम्मान समारोह में कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए हर नागरिक को अपने अपने स्तर से प्रयास करना जरूरी है, यह हम सब का सामूहिक लक्ष्य होना चाहिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थी जिसमे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले अचीवर्स को सम्मानित किया गया।
कानून से खिलवाड़ जिले में मंजूर नहींः डीएम
एटीएस कॉलोनी में दीपावली के दिन दो पक्षों में पटाखा जलाने को लेकर हुआ था विवाद
जिन शर्तों के अधीन किया गया था लाइसेंस निर्गत; उनका हुआ है घोर उल्लंघन; निरस्तीकरण की कार्यवाही तय
मामूली विवाद पर लहराया शस्त्र;भविष्य में शस्त्र दुरुपयोग की है प्रबल संभावना; दोनों पक्षों को किया गया तलब
- Read more about कानून से खिलवाड़ जिले में मंजूर नहींः डीएम
- Log in or register to post comments
OTT धमाका: ‘कांतारा चैप्टर 1’ से लेकर इट: वेलकम टू डेरी तक, इस हफ्ते आ रहीं जबरदस्त नई फिल्में और वेब सीरीज
इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए मनोरंजन की भरमार होने वाली है। चाहे एक्शन हो या हॉरर, मिस्ट्री हो या ड्रामा — हर जॉनर के प्रशंसकों के लिए कुछ न कुछ खास आने वाला है। नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, जियोसिनेमा, डिज़्नी+हॉटस्टार और एप्पल टीवी जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कई बहुप्रतीक्षित फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
‘कांतारा चैप्टर 1’ – परंपरा और रहस्य की दुनिया में वापसी
सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे बिहार में दो चुनावी जनसभाएं, कल्याणपुर और हरसिद्धि में जुटेगा जनसैलाब
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्तूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की रैलियाँ मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी।
एमडीडीए बोर्ड बैठक में लगभग 41 प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति, देहरादून महायोजना 2041 की आपत्तियों की सुनवाई शीघ्र
धौलास आवासीय परियोजना के अवशेष कार्यों को पूरा करने के लिए मिली ₹50 करोड़ ऋण की स्वीकृति, परियोजना आधुनिक आवासीय सुविधाओं को देगी नया आयाम
देहरादून का नियोजित और पारदर्शी विकास हमारी प्राथमिकता- विनय शंकर पांडेय
जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा- बंशीधर तिवारी
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का दूसरा चरण किया घोषित, विपक्ष ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। इस चरण के तहत देश के 12 राज्यों में मतदाता सूचियों की गहन समीक्षा की जाएगी। आयोग के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कई विपक्षी दलों ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
डीएमके ने उठाया असम और कटऑफ वर्ष पर सवाल
तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके ने चुनाव आयोग की मंशा पर ही संदेह जताया है। पार्टी प्रवक्ता सर्वानन अन्नादुरई ने कहा कि,
“असम में एसआईआर क्यों नहीं हो रहा? और यह प्रक्रिया नागरिकता जांचने का माध्यम कब से बन गई?”
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने आवास पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का किया स्वागत
देहरादून। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित अपने आवास पर पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके साथ विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सम्मान स्वरूप गणेश जी की मूर्ति भेंट की।
मंत्री जोशी ने कहा कि बृजभूषण सिंह का अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर निरंतर मार्गदर्शन देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित, रजत जयंती वर्ष में होगा ऐतिहासिक सत्र
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन और चार नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन नवंबर को सुबह 11 बजे सदन को संबोधित करेंगी। यह राज्य के इतिहास में दूसरी बार होगा जब किसी राष्ट्रपति का संबोधन विधानसभा में होगा।
इससे पहले वर्ष 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी ने विशेष सत्र में उपस्थित होकर सदन को संबोधित किया था। अब लगभग एक दशक बाद, एक बार फिर यह गौरवपूर्ण अवसर उत्तराखंड को मिलने जा रहा है।
कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, प्रगतिशील सब्जी उत्पादक कृषकों को दिया जाएगा पांच दिवसीय प्रशिक्षण
देहरादून। जनपद देहरादून के 28 प्रगतिशील सब्जी उत्पादक कृषकों के समूह को प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में पांच दिवसीय संरक्षित खेती पर प्रशिक्षण हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।