उत्तराखंड
सीएम धामी ने ‘सांसद खेल महोत्सव’ का किया शुभारंभ, बोले– खेलों से बनेगा ‘फिट इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’
नवोदय विद्यालय तपोवन में वालीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के लिए सांसद निधि से धनराशि दी जाएगी - राज्यसभा सांसद नरेश बंसल
विटामिन डी की कमी से बचना है तो जानें धूप में बैठने का सही समय और तरीका
“सनशाइन विटामिन” शरीर को मज़बूत ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है
भारत जैसे देश में जहां सालभर सूरज चमकता रहता है, वहां विटामिन डी (Vitamin D) की कमी होना कई लोगों को हैरान कर सकता है। लेकिन स्वास्थ्य रिपोर्ट्स बताती हैं कि हमारे देश में भी लाखों लोग इस पोषक तत्व की कमी से जूझ रहे हैं। विटामिन डी को “सनशाइन विटामिन” कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर में तब बनता है जब त्वचा सूरज की यूवीबी (UVB) किरणों के संपर्क में आती है।
धूप से विटामिन डी पाने का सही समय क्या है?
देवभूमि के 25 साल और आधी आबादी की उपलब्धियों-चुनौतियों पर करेंगे मंथन: रेखा आर्या
रजत जयंती पर पूरे प्रदेश की महिलाओं पर केंद्रित एक विशेष आयोजन की तैयारी
2047 के विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका पर होगी तैयारी
देहरादून । प्रदेश की स्थापना के बाद यहां की महिलाओं ने क्या उपलब्धियां हासिल की, उनके सामने अभी भी क्या चुनौतियां हैं और भविष्य का विकसित भारत बनाने में उनकी क्या भूमिका होगी, इस पर मंथन के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सोमवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने रजत जयंती के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की।
‘वध 2’ की रिलीज डेट फाइनल: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिर मचाएंगे धमाल, इस दिन सिनेमाघरों में होगी एंट्री
Wadh 2 Release date final: साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट थ्रिलर फिल्म ‘वध’ का सीक्वल अब आधिकारिक रूप से तय हो गया है। मेकर्स ने ‘वध 2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, जिसमें एक बार फिर दर्शकों को संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी देखने को मिलेगी।
फिल्म मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक 17 सेकंड का टीज़र क्लिप जारी करते हुए बताया कि ‘वध 2’ अगले साल 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट में लिखा गया, “संघर्ष नया, कहानी नई, क्या गलत और क्या है सही, जानिए 6 फरवरी को।”
कालूसिद्ध मंदिर के पीछे नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून | जौलीग्रांट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कालूसिद्ध मंदिर के पीछे सौंग नदी से एक सड़ा-गला शव बरामद हुआ। स्थानीय लोग जब नदी किनारे लकड़ियां बीनने पहुंचे तो तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास देखा, जहां उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही वन विभाग और थाना जौलीग्रांट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव के आसपास का क्षेत्र घेरा गया और जांच शुरू की गई। प्राथमिक जांच में पता चला कि शव काफी पुराना है और कई दिन से पानी में पड़ा हुआ था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फील्डिंग के दौरान लगी चोट से श्रेयस अय्यर सिडनी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
सिडनी: टीम इंडिया के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोट लगने के बाद उन्हें सिडनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे फिलहाल आईसीयू में निगरानी में हैं।
जानकारी के मुताबिक, तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय अय्यर की बाईं पसलियों में गहरी चोट आई थी। शुरुआती जांच में केवल मांसपेशी खिंचाव माना गया था, लेकिन बाद में हुए स्कैन में आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) का पता चला। इसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया।
हलफनामा दाखिल न करने पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी, तीन नवंबर को सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया
नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या पर गंभीर रुख अपनाया है। अदालत ने सोमवार को इस मामले में स्वतः संज्ञान वाली याचिका की सुनवाई करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को तीन नवंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई राज्यों ने अब तक अदालत के आदेशों का पालन नहीं किया है और न ही आवश्यक हलफनामे दाखिल किए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि “यह कोई हल्की बात नहीं है, यह पूरे देश की सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।”
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हल्द्वानी आगमन पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान
हल्द्वानी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को पंतनगर से हल्द्वानी पहुंचेंगे। उनके दौरे को देखते हुए हल्द्वानी और नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 27 और 28 अक्तूबर को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कई मार्गों पर अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।
सीओ ट्रैफिक नितिन लोहनी ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे तक पूर्व राष्ट्रपति के काफिले के हल्द्वानी पार करने तक सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पंतनगर से हल्द्वानी की ओर आने वाले मार्गों पर फ्लीट मूवमेंट के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
माणा में “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव” का भव्य समापन, सीएम धामी ने की स्थानीय संस्कृति की सराहना
बदरीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में शिरकत की । इस आयोजन में स्थानीय समुदायों, पर्यटकों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। महोत्सव का संचालन भारतीय सेना एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
मुख्यमंत्री ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय जनता, सेना और प्रशासन के सुचारू समन्वय से यह आयोजन बेहद सफल रहा, जिसने सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है।
छठ पूजा पर घाटों पर डीजे और आतिशबाजी पर सख्त रोक, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
देहरादून। छठ पूजा के दौरान इस बार श्रद्धालुओं को घाटों पर डीजे बजाने या आतिशबाजी करने की अनुमति नहीं होगी। भीड़भाड़ और संभावित भगदड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने इन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही 27 और 28 अक्तूबर को होने वाली पूजा के लिए विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था भी जारी कर दी गई है।