Skip to main content

उत्तराखंड

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन सख्त, सभी कार्य अनुमतियां निरस्त

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन सख्त, सभी कार्य अनुमतियां निरस्त

प्रशासन ने एक दिन में मशीनरी हटाने के दिए निर्देश

देहरादून। शहर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए किए जा रहे निर्माण कार्यों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए समस्त कार्य अनुमतियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। साथ ही जनवरी माह में आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा कंट्रोल रूम से जारी सभी कार्यालय अनुमतियां भी रद्द कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने कार्यदायी संस्थाओं को एक दिन के भीतर निर्माण स्थलों से मशीनरी एवं निर्माण सामग्री हटाने तथा 10 दिन के भीतर सड़कों को पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश दिए हैं।

गलत लाइफस्टाइल बढ़ा रही फैटी लिवर की समस्या, सही डाइट से संभव है बचाव

गलत लाइफस्टाइल बढ़ा रही फैटी लिवर की समस्या, सही डाइट से संभव है बचाव

आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में अनियमित खान-पान, बढ़ता मोटापा, शराब का सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। इन्हीं कारणों से फैटी लिवर डिज़ीज़ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुरुआती दौर में यह बीमारी बिना किसी खास लक्षण के रहती है, लेकिन लापरवाही बरतने पर आगे चलकर लिवर में सूजन, डैमेज और सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर फैटी लिवर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

क्या है फैटी लिवर?

अमेरिकी सैन्य दबाव से नहीं डरेगा ईरान, विदेश मंत्री अराघची का कड़ा बयान

अमेरिकी सैन्य दबाव से नहीं डरेगा ईरान, विदेश मंत्री अराघची का कड़ा बयान

परमाणु वार्ता के बीच ईरान का अमेरिका को दो टूक संदेश

तेहरान। ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुई परमाणु वार्ता के बीच ईरान ने एक बार फिर अपने रुख को स्पष्ट कर दिया है। ईरान ने साफ शब्दों में कहा है कि वह किसी भी सूरत में यूरेनियम संवर्धन का अधिकार नहीं छोड़ेगा और अमेरिकी सैन्य दबाव के आगे झुकने का सवाल ही नहीं उठता। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका की मंशा पर संदेह जताते हुए कहा कि क्षेत्र में बढ़ती सैन्य तैनाती से ईरान डरने वाला नहीं है।

अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म ‘कैनेडी’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी रिलीज

अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म ‘कैनेडी’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी रिलीज

मशहूर फिल्मकार अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म ‘कैनेडी’ अब जल्द ही भारतीय दर्शकों के सामने आने वाली है। साल 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के दौरान फिल्म को करीब सात मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला था, जिसके बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई थी। लंबे इंतजार के बाद अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, साथ ही इसकी स्ट्रीमिंग डेट से भी पर्दा उठ गया है।

“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार- गणेश जोशी

“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार- गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड 05 धोरणखास में ₹1.50 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के वार्ड 05 धोरणखास में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न जनहितकारी विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत लगभग 1.50 करोड़ थी।

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव से नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास- सीएम धामी

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव से नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास- सीएम धामी

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड में सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोक कलाकारों, साहित्यकारों, कला प्रेमियों एवं बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का स्वागत किया।

“गोदान केवल फिल्म नहीं, भारतीय संस्कृति, परंपरा और मानवीय मूल्यों का चित्रण है”— गणेश जोशी

“गोदान केवल फिल्म नहीं, भारतीय संस्कृति, परंपरा और मानवीय मूल्यों का चित्रण है”— गणेश जोशी

गौ माता पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म “गोदान” देखने थियेटर पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय संस्कृति एवं गौ संवर्धन के संदेश पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म “गोदान” का अवलोकन करने के लिए देहरादून के जाखन स्थित पैसिफिक मॉल थियेटर का दौरा किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी उनके साथ उपस्थित रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के अंतिम चरणों के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि सैन्यधाम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इसका निर्माण कार्य अब लगभग अंतिम चरण में है। देशभर के प्रमुख स्मारकों के अध्ययन के बाद इस सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के दिए निर्देश

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

टी20 विश्व कप 2026- भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला आज

टी20 विश्व कप 2026- भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला आज

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। गत चैंपियन भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत आज यानि शनिवार को अमेरिका के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम इस बार सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में ट्रॉफी बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

↑