उत्तराखंड
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर ने यात्रियों को रौंदा, 6 की मौत
तेज रफ्तार और बस चालक की लापरवाही बनी दुर्घटना की वजह
मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।
हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाने का आसान तरीका, दो हफ्तों में दिख सकता है असर
आज की तेज़ रफ्तार और अनियमित जीवनशैली के बीच हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। खास बात यह है कि इसके लक्षण लंबे समय तक नजर नहीं आते, लेकिन यह धीरे-धीरे हृदय रोग, किडनी की समस्या और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते जीवनशैली में सुधार कर इस खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शिविर में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सभी तरह के लैब टैस्ट, सभी प्रोसीजर एवम 3 दिन की दवाईयां निःशुल्क मिलेंगी
डॉ. भानु दुग्गल एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त
राज्यपाल गुरमीत सिंह के आदेश से चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति
देहरादून। एम्स ऋषिकेश में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. भानु दुग्गल को हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. दुग्गल का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुलाधिपति के प्रसाद पर्यन्त, अधिकतम पांच वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश कुलाधिपति गुरमीत सिंह द्वारा जारी किया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ‘वध 2’, जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन
साल 2022 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म ‘वध’ के बाद अब इसका सीक्वल ‘वध 2’ दर्शकों के बीच पहुंच चुका है। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार, 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे समय में जब बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ मजबूत पकड़ बनाए हुए है और ‘मर्दानी 3’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, ‘वध 2’ की शुरुआती कमाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
रमाबाई आंबेडकर ने संघर्षों से भरे जीवन में धैर्य और आत्मबल के साथ सामाजिक चेतना को नई दिशा दी- सीएम
रमाबाई आंबेडकर की जयंती सीएम धामी ने किया नमन
मुख्यमंत्री ने कहा रमाबाई आंबेडकर का व्यक्तित्व और उनका संघर्ष समाज को समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति निरंतर सजग रहने की प्रेरणा देता है
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत और त्याग, समर्पण व अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमाबाई आंबेडकर ने संघर्षों से भरे जीवन में धैर्य और आत्मबल के साथ सामाजिक चेतना को नई दिशा दी।
भौतिक विकास जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं, यह केवल आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम है- योगी आदित्यनाथ
यमकेश्वर इंटर कॉलेज भवन उद्घाटन में सीएम योगी का संदेश— शिक्षा में संस्कार और संस्कृति जरूरी
सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प- धामी
यमकेश्वर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विद्यालयों की भूमिका केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर संस्कार, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्द्धन की भी होनी चाहिए। यमकेश्वर इंटर कालेज के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
सीएम धामी ने सेंट एंग्नेस स्कूल में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, छात्रों को किया प्रेरित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मैं प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण से जुड़ा है। यह आयोजन अब केवल संवाद नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है।
हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य समापन
हरिद्वार। हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समारोह का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर समाधि मंदिर एवं प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया।
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्वालकोट में "जन-जन की सरकार जन जन के द्वार" आयोजित
400 से ज्यादा लोग हुए लाभान्वित
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर कोई अधिकारी जन समस्याओं की अनदेखी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। हमारी सरकार हर नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता का यही विश्वास भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का आधार है।
- Read more about जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments