उत्तराखंड
भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत
34 लोग घायल, कई की हालत गंभीर
पिथौरागढ़। भारतीय सीमा से सटे नेपाल बैतडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैतडी से बजांग जा रही बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में 13 बरातियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा, ड्राइवर होंगे मालिक
‘भारत टैक्सी’ से प्रेरित सहकार टैक्सी योजना को उत्तराखंड में मिलेगी नई पहचान
देहरादून। उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। राज्य में शीघ्र ही सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसकी जानकारी उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी। उन्होंने बताया कि यह योजना केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की ‘भारत टैक्सी’ सेवा से प्रेरित है, जिसका शुभारंभ नई दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया।
मौसम बदलते ही क्यों बढ़ जाते हैं सर्दी-जुकाम के मामले? जानिए इसके कारण और बचाव के उपाय
फरवरी का महीना मौसम के लिहाज से संक्रमण के लिहाज से सबसे संवेदनशील माना जाता है। दिन में तेज धूप और रात में अचानक बढ़ती ठंड शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करती है। तापमान में बार-बार होने वाला यह उतार-चढ़ाव वायरस और बैक्टीरिया के सक्रिय होने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है, जिससे सर्दी-जुकाम, गले में खराश और वायरल बुखार के मामलों में इजाफा देखने को मिलता है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी से हाउस ऑफ़ स्वाशा की सह-संस्थापक ने की भेंट
बांस से निर्मित परिधान किए भेंट
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर हाउस ऑफ़ स्वाशा ब्रांड (निजी संस्था) की सह-संस्थापक स्वाति खंडूरी डिमरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर स्वाति खंडूरी डिमरी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को हाउस ऑफ़ स्वाशा ब्रांड के अंतर्गत बांस (Bamboo) से निर्मित परिधान भेंट किए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उनका स्वागत
देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।
भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को किया गया रेस्क्यू
भिक्षावृत्ति व बाल श्रम पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन को एक और सफलता मिली है। भिक्षावृत्ति निषेध टीम ने नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को रेस्क्यू किया।
सीएम धामी ने वन-क्लिक से जनवरी 2026 की पेंशन राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी
दो माह में 15,784 नए लाभार्थी पेंशन योजनाओं से जुड़े
गुड गवर्नेंस मॉडल से अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है योजनाओं का लाभ- मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुँचता रहे।
महिला प्रीमियर लीग 2026- आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब किया अपने नाम
स्मृति मंधाना बनीं दो WPL खिताब जीतने वाली दूसरी कप्तान
नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के बाद आरसीबी खेमे में जश्न का माहौल रहा, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने हार से सीख लेकर आगे मजबूत वापसी की बात कही।
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण की सख्ती, 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
लांघा रोड छरबा सहसपुर में 100 बीघा भूमि पर कार्रवाई, होरावाला रोड छरबा में 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
नियमों की अनदेखी कर अवैध प्लॉटिंग व निर्माण करने की अनुमति किसी भी व्यक्ति को नहीं दी जाएगी- बंशीधर तिवारी
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
सोमेश्वर के गोविंदपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट विजेताओं को किया सम्मानित
- Read more about खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments