Skip to main content

उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा फैसला, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वनकर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता

धामी सरकार का बड़ा फैसला, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वनकर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता

मुख्यमंत्री धामी ने कहा — सरकार वनकर्मियों के कठिन हालात और सेवाओं को समझती है, अब दूरस्थ चौकियों पर कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगी राहत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाए हुए है। इसी क्रम में वन विभाग के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को अब आवासीय भत्ता दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने 840 स्कूलों में वर्चुअल और स्मार्ट क्लासेस का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने 840 स्कूलों में वर्चुअल और स्मार्ट क्लासेस का किया शुभारंभ

हाइब्रिड क्लासरूम, ई-विद्या चैनल और वर्चुअल लर्निंग ऐप के जरिए हर गांव तक पहुँचेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में आयोजित कार्यक्रम में समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा विद्यालयी शिक्षा में आईसीटी योजना के तहत 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 326 मेधावी बालिकाओं को दिए मोबाइल फोन

मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 326 मेधावी बालिकाओं को दिए मोबाइल फोन

जन्म से ही बेटियों का सशक्तिकरण जरूरी- रेखा आर्या

प्रदेश के सभी 13 जनपदों और ब्लॉकों की बोर्ड टॉपर्स सम्मानित

देहरादून। शनिवार को मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों से आई 2024 और 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रही 326 मेधावी बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप मोबाइल फोन भेंट किया। मुख्य सेवक सदन, गढ़ी कैंट में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 'बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया।

महाराज ने डयूला में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के दिये निर्देश

महाराज ने डयूला में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने के दिये निर्देश

सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर एकेश्वर व पोखड़ा ब्लॉक के गुलदार प्रभावित गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पर्याप्त संख्या में तत्काल पिंजरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून में “देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली” का भव्य आयोजन

देहरादून में “देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली” का भव्य आयोजन

राज्यपाल और CDS ने किया वीरों का सम्मान

देहरादून। मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में शनिवार को जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में “देवभूमि मेगा पूर्व सैनिक रैली” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान सहित अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैली में प्रदेशभर से आए 5000 से अधिक पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।

राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों को बताया ‘राष्ट्रीय संपत्ति’

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, वर्ल्डवाइड 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। इसकी अनोखी कहानी, लोककथाओं से जुड़ी जड़ें और भारतीय संस्कृति की झलक ने इसे सभी भाषाओं में दर्शकों के लिए खास बना दिया। पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली और अब तक वर्ल्डवाइड कुल कमाई 451 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

त्योहारों के दौरान सुविधाजनक आवाजाही और जाम से बचाव के लिए प्रशासन ने तैयार किया नया ट्रैफिक प्लान

त्योहारों के दौरान सुविधाजनक आवाजाही और जाम से बचाव के लिए प्रशासन ने तैयार किया नया ट्रैफिक प्लान

पलटन बाजार और प्रमुख मार्गों में वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

देहरादून। आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा को ध्यान में रखते हुए, देहरादून पुलिस और प्रशासन ने शहर की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। जाम से बचाव और त्योहारों के दौरान सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।

ट्रंप का चीन पर बड़ा वार, सभी चीनी उत्पादों पर 100% टैरिफ का किया ऐलान

ट्रंप का चीन पर बड़ा वार, सभी चीनी उत्पादों पर 100% टैरिफ का किया ऐलान

ट्रंप ने शी जिनपिंग से मुलाकात से किया इनकार, कहा — अब बातचीत की कोई वजह नहीं

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चीन पर आर्थिक हमला बोल दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 1 नवंबर 2025 से चीन से आने वाले सभी उत्पादों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप का यह कदम दोनों देशों के बीच एक नई ट्रेड वॉर की शुरुआत माना जा रहा है।

ऋषिकेश में एम.डी.डी.ए. की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माण सील

ऋषिकेश में एम.डी.डी.ए. की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माण सील

बिना स्वीकृति चल रहे बहुमंज़िला व्यवसायिक और आवासीय भवनों पर गिरी गाज

ऋषिकेश। देहरादून के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) ने नियम विरुद्ध निर्माणों के विरुद्ध अपनी सख़्त नीति पर अमल तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई, जिसमें विभिन्न स्थानों पर बिना स्वीकृति के किए गए बहुमंज़िला व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माणों को नियमानुसार सील किया गया।