Skip to main content

उत्तराखंड

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

मरीजों से ली सेवाओं की जानकारी, अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

डॉ. राजेश कुमार बोले— मरीजों को समयबद्ध और बेहतर इलाज देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

हरिद्वार जमीन घोटाले पर धामी सरकार की सख्ती, तीन वरिष्ठ अफसरों पर विभागीय जांच शुरू

हरिद्वार जमीन घोटाले पर धामी सरकार की सख्ती, तीन वरिष्ठ अफसरों पर विभागीय जांच शुरू

जांच अधिकारी नियुक्त, एक माह में शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

देहरादून। हरिद्वार के ग्राम सराय में नगर निगम द्वारा की गई जमीन खरीद में सामने आए घोटाले को लेकर सरकार ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। तत्कालीन डीएम कर्मेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त वरुण चौधरी और एसडीएम अजयवीर सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। गृह विभाग ने इसे लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

सीएम धामी ने IASSI के 24वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ

सीएम धामी ने IASSI के 24वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री बोले— सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए उत्तराखंड को बनाया जा रहा है मॉडल स्टेट

सड़क हादसों में मृत उपनल कर्मियों के परिजनों को सीएम धामी ने दी 50-50 लाख की सहायता राशि

सड़क हादसों में मृत उपनल कर्मियों के परिजनों को सीएम धामी ने दी 50-50 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री धामी ने परिजनों को सौंपे चेक, कहा — कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कार्मिकों की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु होने के उपरांत उनके आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। उपनल के माध्यम से कार्यरत विद्युत वितरण खंड जसपुर के बृजेश कुमार (जनवरी 2025), ब्रिडकुल देहरादून के तसलीम (नवंबर 2024) तथा विद्युत वितरण खंड हरिद्वार के संजीव कुमार (फरवरी 2025) की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु हो गई थी।

फोकस करने बैठते ही आने लगती है नींद? हो सकता है यह आलस नहीं, शरीर में पोषक तत्वों की कमी का हो संकेत

फोकस करने बैठते ही आने लगती है नींद? हो सकता है यह आलस नहीं, शरीर में पोषक तत्वों की कमी का हो संकेत

कई बार ऐसा होता है कि जैसे ही हम किसी जरूरी काम पर ध्यान केंद्रित करने बैठते हैं — खासकर पढ़ाई या ऑफिस के काम के दौरान — अचानक आलस और नींद हावी होने लगती है। कुछ देर तक फोकस बनाए रखना मुश्किल हो जाता है, आंखें भारी हो जाती हैं और दिमाग सुस्त पड़ जाता है। अगर यह समस्या कभी-कभार हो तो चिंता की बात नहीं, लेकिन अगर यह स्थिति रोजाना बनी रहती है, तो यह केवल आलस नहीं बल्कि शरीर के भीतर किसी कमी का संकेत हो सकता है।

हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

139 दिन चली हेमकुंड साहिब की यात्रा, दो लाख 72 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट आज दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पिछले दिनों हुई बर्फबारी से क्षेत्र पूरी तरह बर्फ की चादर से ढक गया है।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने बॉक्स ऑफिस पर किया 40 करोड़ का आंकड़ा पार

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने बॉक्स ऑफिस पर किया 40 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' बीते गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। रिलीज़ के पहले ही दिन इसे ऋषभ शेट्टी की हिट फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी बड़ी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा। हालांकि, इस चुनौती के बावजूद 'सनी संस्कारी...' दर्शकों के बीच टिकती हुई नजर आई, लेकिन कलेक्शन की गति थोड़ी धीमी रही। आइए जानते हैं फिल्म ने आठ दिनों में कैसा कारोबार किया।

प्रदेश में उद्योगों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रतिबद्ध- मुख्य सचिव

प्रदेश में उद्योगों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रतिबद्ध- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने उद्योगों को बेहतर माहौल और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून। राज्य सरकार ईएसआईसी अस्पताल खोलने के लिए मानकों में ढील देने की योजना बना रही है। प्रस्ताव जल्द ही क्षेत्रीय परिषद को भेजा जाएगा। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने उद्योगों को बेहतर माहौल देने और उनसे जुड़े मामलों के त्वरित निपटान के निर्देश दिए हैं।

अजय राय का मायावती पर तीखा हमला, कहा- बसपा प्रमुख विपक्षी वोट बांटने के लिए कर रही हैं काम

अजय राय का मायावती पर तीखा हमला, कहा- बसपा प्रमुख विपक्षी वोट बांटने के लिए कर रही हैं काम

अजय राय ने मायावती को कहा "बीजेपी की बी टीम"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीजेपी की मदद कर विपक्षी वोटों को तोड़ रही हैं। राय ने मायावती को कांशीराम की विचारधारा को बेचने, दलितों और मुसलमानों के मुद्दों पर चुप रहने और अपनी हालिया रैली के जरिए राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने 8,589 करोड़ की जल निकासी योजना और बाह्य सहायतित परियोजनाओं की स्वीकृति की मांग की

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट कर उत्तराखंड से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को जीएसटी सुधारों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए राज्य को मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।