Skip to main content

उत्तराखंड

उत्तराखंड में हजारों शिक्षकों की पदोन्नति रुकी, सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी किया अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड में हजारों शिक्षकों की पदोन्नतियां रोक दी गई हैं।

राज्य सरकार ने दाखिल की पुनर्विचार याचिका

देहरादून। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड में हजारों शिक्षकों की पदोन्नतियां रोक दी गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को पदोन्नति के लिए अनिवार्य कर दिया है, जिससे बेसिक और जूनियर हाईस्कूल के 18 हजार से अधिक शिक्षक इस फैसले से प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया है।

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 3 दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का इंतजार दर्शकों के बीच लंबे समय से था, और रिलीज के साथ ही यह इंतजार जश्न में बदल गया।

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का इंतजार दर्शकों के बीच लंबे समय से था, और रिलीज के साथ ही यह इंतजार जश्न में बदल गया। गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के पहले दिन से ही टिकट खिड़कियों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली और फिल्म की कमाई ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है।

ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत

चमोली के सवाड़ गांव में खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय, केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ ही केन्द्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया है।

अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, कई अवैध व्यवसायिक एंव आवासीय निर्माण सील

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने खुद संभाला मोर्चा, बोले बिना स्वीकृति भूमि काटने या निर्माण करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने खुद संभाला मोर्चा, बोले बिना स्वीकृति भूमि काटने या निर्माण करने वालों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

मंत्री रेखा आर्या ने किया छात्रावास निर्माण कार्य का निरीक्षण

मंत्री रेखा आर्या ने किया छात्रावास निर्माण कार्य का निरीक्षण

रूद्रपुर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को रूद्रपुर में निर्माणाधीन कामकाजी महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व इंजीनियरों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

रुद्रपुर में एक साथ दो महिला छात्रावासों का निर्माण किया जा रहा है, जिनकी कुल परियोजना लागत 12563.50 लाख रुपये है।

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा राहत कर्मियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा राहत कर्मियों को किया सम्मानित

आपदा के दौरान राहत और बचाव अभियानों में जुटे कर्मियों के साहस को किया सलाम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान देने पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी के कर्मियों को सम्मानित किया गया।

अहमदाबाद में भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया

अहमदाबाद में भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया

केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और जडेजा ने जड़ा शतक 

अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पारी और 140 रनों से जीत दर्ज की। तीन दिन में ही निपटे इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में 448 रन बनाकर वेस्टइंडीज को लगातार दबाव में रखा और शानदार गेंदबाजी से विपक्षी टीम को ढेर कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

मंत्री बोले, लैंसडाउन मेरी कर्मभूमि है, यहां आकर होता है गर्व

पौड़ी। 05 अक्टूबर (रविवार) को लैंसडाउन में होने वाले शहीद सम्मान समारोह की तैयारियों का जायज़ा लेने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी लैंसडाउन पहुंचे। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।