Skip to main content

उत्तराखंड

2023-24 में प्रदेश से लापता हुए 1209 बच्चे, एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

2023-24 में प्रदेश से लापता हुए 1209 बच्चे, एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

हर दिन गायब हो रहे तीन बच्चे, केवल 276 ही परिवारों से मिल पाए, 933 अब भी गुम

देहरादून। उत्तराखंड में बच्चों के लापता होने का मामला लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 में प्रदेश से हर दिन औसतन तीन बच्चे गायब हुए। इस दौरान 18 वर्ष या उससे कम उम्र के 1209 बच्चे लापता हुए, लेकिन केवल 276 बच्चों को परिवारों से मिलाया जा सका। शेष 933 बच्चे अब भी गुम हैं।

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन रहा फीका, कलेक्शन में आई भारी गिरावट

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन रहा फीका, कलेक्शन में आई भारी गिरावट

सिनेमा प्रेमियों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा, जब बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दो बड़ी फिल्मों की एंट्री हुई। एक तरफ थी ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित ‘कांतारा चैप्टर 1’, जिसकी जबरदस्त चर्चा हर जगह हो रही है। वहीं, दूसरी ओर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि, फिल्म की शुरुआत ठीकठाक रही लेकिन दूसरे दिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली।

दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट

आज का भारत कौशल और हुनर को देता है सर्वोच्च प्राथमिकता- पीएम मोदी

आज का भारत कौशल और हुनर को देता है सर्वोच्च प्राथमिकता- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ITI टॉपर्स को किया सम्मानित 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विज्ञान भवन में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह 2025 के दौरान देशभर के आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को समर्पित 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की भी शुरुआत की। समारोह से पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जुड़े।

क्या अत्यधिक रनिंग करने से बढ़ सकता है कोलन कैंसर का रिस्क? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

क्या अत्यधिक रनिंग करने से बढ़ सकता है कोलन कैंसर का रिस्क? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

अच्छी सेहत के लिए फिटनेस एक्सपर्ट्स हमेशा नियमित शारीरिक गतिविधि पर जोर देते हैं। रनिंग और वॉकिंग जैसे साधारण अभ्यास न सिर्फ कैलोरी बर्न करने और वजन नियंत्रित रखने में मदद करते हैं, बल्कि हृदय स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। सुबह की रनिंग तो खासतौर पर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और मूड बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है।

हालांकि, हाल के कुछ अध्ययनों ने चेतावनी दी है कि जहां संतुलित रनिंग शरीर के लिए वरदान है, वहीं अत्यधिक और लगातार लंबी दौड़ करने से कोलन कैंसर (बड़ी आंत का कैंसर) का खतरा भी बढ़ सकता है।

रनिंग के फायदे

विकास कार्यों में वन भूमि की बाधाओं को दूर करें- महाराज

विकास कार्यों में वन भूमि की बाधाओं को दूर करें- महाराज

"समन्वय समिति" की बैठक में दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में वन भूमि के कारण विकास कार्यों में आ रही रुकावट को लेकर लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पीएमजीएसवाई एवं वन विभाग की "समन्वय समिति" की बैठक में विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सभी बाधाओं को दूर करने के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारियों को वन संरक्षण अधिनियम के कारण होने वाली रुकावटों को भी दूर करने के निर्देश दिए गये।

ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण पर चला एमडीडीए और नगर निगम का संयुक्त बुलडोजर, दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण

ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण पर चला एमडीडीए और नगर निगम का संयुक्त बुलडोजर, दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण

एमडीडीए टीम ने धौरण रोड, आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध निर्माणों को किया सील

शहर की खूबसूरती और विकास की मूलधारा को बनाए रखना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता- बंशीधर तिवारी

नेशनल चैंपियनशिप का हब बन रहा उत्तराखंड- रेखा आर्या

नेशनल चैंपियनशिप का हब बन रहा उत्तराखंड- रेखा आर्या

हरिद्वार के स्वामी हरिहरानंद पब्लिक स्कूल में नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया

देशभर से कुल 35 टीमें ले रही है हिस्सा

मोरक्को में हिंसक प्रदर्शन, तीन युवाओं की हुई मौत

मोरक्को में हिंसक प्रदर्शन, तीन युवाओं की हुई मौत

सरकार ने संवाद और सुधार की राह अपनाने का दिया आश्वासन

रबात। मोरक्को में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। बीते दिनों बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरे और सुरक्षा बलों से उनकी झड़प हो गई, जिसमें तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। हालात बिगड़ने के बाद अब सरकार ने संकेत दिए हैं कि वह युवाओं की समस्याओं का समाधान करने और संवाद की राह अपनाने को तैयार है।

हरिद्वार वन प्रभाग में एक और हाथी की मौत, लगातार हो रही मौतों ने बढाई वन विभाग की चिंता

हरिद्वार वन प्रभाग में एक और हाथी की मौत, लगातार हो रही मौतों ने बढाई वन विभाग की चिंता

लालढांग क्षेत्र के जंगल में मिला हाथी का शव, पेट की बीमारी से मौत की आशंका

हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग में हाथियों की लगातार हो रही मौतों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एक सप्ताह के भीतर तीसरे हाथी के मृत मिलने से विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार की शाम लालढांग क्षेत्र के पीली पड़ाव पंचायती फॉरेस्ट में लगभग 30 वर्षीय एक नर (मखना) हाथी मृत अवस्था में मिला।

महिलाएं कैसे बनाएंगी विकसित भारत, उत्तराखंड ने पेश किया खाका

महिलाएं कैसे बनाएंगी विकसित भारत, उत्तराखंड ने पेश किया खाका

केंद्र सरकार की बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखे 20 से ज्यादा सुझाव

महिला सशक्तिकरण विभाग में आमूल चूल बदलाव की सिफारिश की

केंद्रीय मंत्री के साथ वर्चुअल में शामिल हुए सभी राज्यों के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री