Skip to main content

उत्तराखंड

सीएम धामी ने वन्य जीव प्राणी सप्ताह का किया शुभारंभ

सीएम धामी ने वन्य जीव प्राणी सप्ताह का किया शुभारंभ

वन हमलों में जनहानि पर मदद राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में वन्य जीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा।

मीराबाई चानू ने विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

मीराबाई चानू ने विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

चोटों के बावजूद 48 किग्रा वर्ग में 199 किग्रा भार उठाकर चानू ने जीता रजत

नई दिल्ली। भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया। नॉर्वे के फोर्डे में चल रही विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में उन्होंने महिला 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। यह मीराबाई का इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में तीसरा पदक है और चोटों के बावजूद उनकी वापसी ने सभी को प्रभावित किया।

उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित

उत्तराखंड बोर्ड की सुधार परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित

हाईस्कूल में 81.38% और इंटरमीडिएट में 76% छात्र-छात्राएं सफल

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। हाईस्कूल में 81.38% और इंटरमीडिएट में 76% छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में पास हुए।

बोर्ड की परीक्षा परिणाम में देरी की वजह कई थी। पहले पंचायत चुनाव, फिर राज्य में आई आपदा और उसके बाद राजकीय शिक्षक संघ के परीक्षा मूल्यांकन बहिष्कार के कारण परिणाम समय पर नहीं आ सका। बाद में अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया।

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, पहले दिन ही कमाए इतने करोड़ रुपये

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, पहले दिन ही कमाए इतने करोड़ रुपये

साल 2022 में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। अब इसके प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर 1' ने दशहरा के दिन यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले ही दिन फिल्म की रिलीज़ के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

पहले दिन ही डबल डिजिट कलेक्शन
'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी ने न केवल लीड रोल निभाया है, बल्कि फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। पहले दिन ही फिल्म ने डबल डिजिट में ओपनिंग दर्ज की है। सिनेमाघरों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 60 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत- निर्मला सीतारमण

वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत- निर्मला सीतारमण

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025 में सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था की लचीलापन और विकास क्षमता पर दिया जोर

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिरताओं और बदलावों के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत इन चुनौतियों का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने यह बात कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025 में अपने संबोधन के दौरान कही।

उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित

उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित

बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को होंगे बंद

देहरादून। चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धाम – बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री – के कपाट जल्द ही बंद होने जा रहे हैं।

चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियों का ऐलान कर दिया है। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 25 नवंबर 2025 को दोपहर 2:56 बजे बंद होंगे। बद्रीनाथ के रावल ने इस तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

शीतकालीन मौसम में चारों धामों के कपाट लगभग छह महीने तक बंद रहेंगे।

"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" से अब तक 13.48 लाख लोग लाभान्वित

"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" से अब तक 13.48 लाख लोग लाभान्वित

प्रदेशभर में लगे 21 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं पर विशेष फोकस

देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तराखंड की ओर से चलाए जा रहे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों ने राज्यभर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब तक प्रदेशभर में 21,268 शिविर (स्क्रीनिंग एवं स्पेशलिटी कैंप) लगाए गए हैं। इन शिविरों में कुल 13.48 लाख से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। यह अभियान जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

बिजली चोरी और मीटर छेड़छाड़ प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, अधिशासी अभियंता व जेई निलंबित

Major action taken in electricity theft and meter tampering case, Executive Engineer and JE suspended

फैक्ट्री कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज, मालिक पर कार्रवाई की मांग तेज

हरिद्वार। हरिद्वार के गुरुकुल नारसन में बिजली घर से बिजली चोरी और स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। यूपीसीएल मुख्यालय ने मामले को गंभीर मानते हुए विद्युत वितरण खंड रुड़की के प्रभारी अधिशासी अभियंता गुलशन बुलानी और मंगलौर के जेई अनुभव सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों को अलग-अलग मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

सीएम धामी ने क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत नई हवाई सेवाओं का किया शुभारंभ

सीएम धामी ने क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत नई हवाई सेवाओं का किया शुभारंभ

पिथौरागढ़-मुनस्यारी और हल्द्वानी-अल्मोड़ा हवाई मार्ग हुए चालू, पर्यटन और आवागमन में बढ़ेगी सुविधा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के तहत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ और हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुभारंभ से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों की आवाजाही सुगम होगी और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

121 फीट का रावण जलने को तैयार, जानिए पार्किंग और ट्रैफिक रूट प्लान

121 फीट का रावण जलने को तैयार, जानिए पार्किंग और ट्रैफिक रूट प्लान

121 Feet Ravan Dahan in Dehradun: देहरादून में दशहरा पर्व की तैयारियाँ अपने चरम पर हैं। इस बार परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की पूरी योजना तैयार कर ली गई है। आयोजकों और प्रशासन की मानें तो यह आयोजन अब तक का सबसे बड़ा हो सकता है।

रावण का 121 फीट ऊँचा पुतला, लंका के साथ होगा दहन