उत्तराखंड
प्रदेश के बजट का 30 फीसदी हो महिलाओं के लिए- रेखा आर्या
बजट से पहले मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दिया सुझाव
देहरादून। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के बजट का 30% महिलाओं के लिए आरक्षित करने का सुझाव दिया है। इस बारे में कैबिनेट मंत्री ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश में लगभग दो दशक से जेंडर बजटिंग की व्यवस्था लागू है, लेकिन शुरू में इसमें बजट का कम हिस्सा दिया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 साल में हर बार जेंडर बजट को बढ़ाया है।
राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने भाजपा के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट
डॉ. नरेश बंसल ने नितिन नबीन को नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
देहरादून/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय सह-चुनाव अधिकारी श्रीमती रेखा वर्मा एवं डॉ. संबित पात्रा भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नितिन नवीन को संगठन की कमान संभालने पर शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।
देहरादून–कालसी में 1700 साल पुराने अश्वमेध यज्ञ के प्रमाण, चौथी वेदिका की खुदाई जारी
अश्वमेध की यज्ञ वेदिकाओं को लेकर हुआ मंथन
देहरादून। अश्वमेध यज्ञ वैदिक धर्म और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था जो राजाओं द्वारा आयोजित किया जाता था यह राज्य की शक्ति और समृद्धि को बढ़ाने के लिए किया जाता था। उत्तराखंड में भी अश्वमेध यज्ञ होने के अवशेष मिले हैं। हमारा मानना है कि अश्वमेध यज्ञ की जो पूजा की जाति थी वैसी ही पूजा यहां भी की जाये।
अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, कई स्थानों पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
बिना मानचित्र निर्माण पर जीरो टॉलरेंस, नियम तोड़े तो टूटेगा निर्माण, एमडीडीए का साफ संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने बीजेपी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की भेंट
मुख्यमंत्री ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व को संभालने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी
देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व को संभालने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
संयुक्त निदेशक पद पर 5 तो उप निदेशक पद पर 4 अधिकारी पदोन्नत
विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने तैनाती प्रस्ताव को दी मंजूरी
ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने बैडमिंटन को कहा अलविदा
साइना नेहवाल ने 2023 में खेला था आखिरी मुकाबला
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाली दिग्गज खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने प्रतिस्पर्धी खेल से संन्यास की औपचारिक घोषणा कर दी है। लंबे समय से गंभीर घुटने की समस्या से जूझ रहीं साइना ने साफ किया कि अब उनका शरीर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल की कठोर शारीरिक चुनौतियों के लिए तैयार नहीं है।
प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी में विजेताओं को प्रदान किए मेडल
देहरादून। मंगलवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने युवा केंद्र आमवाला में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में जूडो के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले समय में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का अभाव था लेकिन अब प्रदेश में बहुत अच्छे स्तर का खेल ढांचा विकसित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब युवा खिलाड़ी अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करें तो वह वैश्विक स्तर पर बड़ी सफलताएं प्राप्त कर सकते हैं।
- Read more about प्रदेश के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
22 जनवरी को हरिद्वार दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, तीन बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 22 जनवरी को हरिद्वार के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह एक के बाद एक तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
मंत्री गणेश जोशी से एम.एच. हॉस्पिटल के कमाण्डेंट ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में मिलिट्री हॉस्पिटल (एम.एच.) देहरादून के कमाण्डेंट ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर कमाण्डेंट ब्रिगेडियर प्रफुल्ल मोहन ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कुछ माह पूर्व सेना अस्पताल देहरादून को गोल्फ कार्ट प्रदान करने के लिए आभार जताया। साथ ही सैन्य अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में आगे भी राज्य सरकार से सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपक गोस्वामी द्वारा लिखित "सुकून भरे पन्ने"पुस्तक का भी विमोचन किया।