उत्तराखंड
बाबा चैतन्यानंद का पर्दाफाश: फर्जी UN कार्ड, अश्लील हरकतें और अरबों की साजिश
नई दिल्ली/आगरा: दिल्ली पुलिस ने 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे फर्जी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले आरोपी बाबा असल में फर्जी दस्तावेजों और पहचान के सहारे न सिर्फ महिलाओं को गुमराह करता था, बल्कि सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़ा बताकर रुतबा भी झाड़ता था। दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को आगरा से दिल्ली ला चुकी है, आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
अब पर्यटकों को उत्तराखंड की वादियों की गहराई से मिलेगी जानकारी ,500 नेचर गाइड होंगे तैयार
पर्यटकों को अनछुए स्थलों तक पहुंचाने और युवाओं को रोजगार देने की पहल
देहरादून। उत्तराखंड आने वाले पर्यटक अब यहां की खूबसूरत वादियों और अनछुए स्थलों की गहराई से जानकारी ले सकेंगे। पर्यटन विभाग इसके लिए प्रदेशभर में 500 नेचर गाइड तैयार कर रहा है। 15 दिन का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद केंद्र सरकार के अधीन पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल इन्हें प्रमाण पत्र प्रदान करेगी।
धराली आपदा: लापता 67 लोगों का होगा मृत्यु पंजीकरण
गृह मंत्रालय ने दी विशेष अनुमति, अब प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत राशि
उत्तरकाशी। धराली और हर्षिल क्षेत्र में पांच अगस्त को आई भीषण आपदा में लापता हुए 67 लोग अब तक नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय ने विशेष छूट देते हुए इन लोगों का मृत्यु पंजीकरण कर प्रमाण पत्र जारी करने की मंजूरी दे दी है। इससे अब प्रभावित परिवारों को आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकेगी।
- Read more about धराली आपदा: लापता 67 लोगों का होगा मृत्यु पंजीकरण
- Log in or register to post comments
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की नियम विरुद्ध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग पर कड़ी कार्रवाई जारी
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर चला एम.डी.डी.ए. का बुलडोज़र
देहरादून। शहर और आसपास अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शनिवार को प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कई क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दर्जनों बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया और कई व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया।
स्नातक स्तरीय पेपर लीक के बाद यूकेएसएसएससी सतर्क
5 अक्तूबर को होगी सहकारी निरीक्षक व एडीओ सहकारिता भर्ती परीक्षा
देहरादून। स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में फंसी भर्ती प्रक्रिया फिलहाल अटकी हुई है, लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) अब अगली परीक्षा को लेकर सक्रिय हो गया है। आगामी 5 अक्तूबर को सहकारी समितियों में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) के 45 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- Read more about स्नातक स्तरीय पेपर लीक के बाद यूकेएसएसएससी सतर्क
- Log in or register to post comments
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग पर लगाया दो लाख का जुर्माना
एक से अधिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करने संबंधी आयोग का स्पष्टीकरण असंवैधानिक करार
देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने आयोग की याचिका खारिज करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी भी उम्मीदवार का नाम एक से अधिक मतदाता सूचियों में दर्ज नहीं होना चाहिए और आयोग का स्पष्टीकरण कानून के प्रावधानों के खिलाफ है।
भर्ती परीक्षा नकल मामले की एसआईटी जांच, सीएम धामी ने कहा- छात्रों के हित में कदम उठाए जाएंगे
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से अपील की- आंदोलन का राजनीतिकरण न होने दें
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि एसआईटी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में नकल मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान छात्रों के हित में कोई निर्णय करना पड़े तो सरकार पीछे नहीं हटेगी।
स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिये जीवनदायी पहल- डॉ. धन सिंह
"स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" के तहत थलीसैंण के बूँगीधार में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
पौड़ी। थलीसैंण विकासखंड के बूँगीधार में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
झाड़सा फ्लाईओवर पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत
एक युवक गंभीर रूप से घायल
गुरुग्राम। गुरुग्राम के झाड़सा फ्लाईओवर के पास शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार यूपी नंबर की काली थार SUV अनियंत्रित होकर एग्जिट 9 डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में छह में से पांच लोग मौके पर ही जान गंवा बैठे। मृतकों में तीन युवतियां और दो युवक शामिल हैं, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
- Read more about झाड़सा फ्लाईओवर पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत
- Log in or register to post comments
एशिया कप 2025- भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया
41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
नई दिल्ली। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज कर दीं। भारत और श्रीलंका का यह मैच 20-20 ओवरों के बाद टाई हो गया और नतीजा सुपरओवर में निकला, जहां अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव के शॉट से भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की। अब खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने होंगे।
मैच का रोमांच
- Read more about एशिया कप 2025- भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया
- Log in or register to post comments