उत्तराखंड
चमोली के कुंतरी गांव में आपदा प्रभावितों से मिले सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और राहत कार्यों की स्थिति का लिया जायजा
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदानगर के आपदा प्रभावित कुंतरी गांव का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना और आपदा में हुए नुकसान तथा राहत कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
[video width="1920" height="1080" mp4="https://ddnews-18.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-20-at-14.16.29.mp4"][/video]
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
मंत्री जोशी ने प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित पुनर्निर्माण के दिए निर्देश
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हाल ही में आई आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा की। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में बहाल किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ईशान-विशाल की फिल्म ‘होमबाउंड’ऑस्कर 2026 की रेस में हुई शामिल
फिल्म 'होमबाउंड' अब भारत का गौरव बढ़ाने को तैयार है। ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अभिनीत यह फिल्म साल 2026 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुनी गई है। इसे बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में नामांकित किया गया है। इस चुनाव की घोषणा शुक्रवार, 19 सितंबर को कोलकाता में एन चंद्रा द्वारा की गई, जिन्होंने ऑस्कर चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में इस प्रक्रिया का नेतृत्व किया।
करण जौहर की प्रतिक्रिया:
प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
25 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश होने के आसार
देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जनपदों के कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अन्य जिलों में भी रुक-रुककर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि 25 सितंबर तक प्रदेशभर में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
नए जीएसटी सुधारों से देशवासियों की जेब में बचेंगे दो लाख करोड़- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
22 सितंबर से बदलेंगे जीएसटी नियम, आम जनता को मिलेगी बड़ी राहत
चेन्नई। आगामी 22 सितंबर से लागू होने वाले नए जीएसटी सुधारों को लेकर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया है कि संशोधित दरों के कारण उपभोक्ताओं की जेब में करीब दो लाख करोड़ रुपये बचेंगे। उनका कहना है कि इस बचत से घरेलू खपत और बाजार की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
3300 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 23 सितंबर से पहले कोर्ट में पेश होगी- डॉ. धन सिंह
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को 3 दिन में सूची तैयार करने के निर्देश दिए
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता प्रकरण को लेकर उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठता सूची तीन दिन के भीतर न्यायालय को सौंप दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं है। इसके अलावा विभाग में अधिकारियों के लम्बित पदोन्नति के प्रकरण पर भी शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।
देहरादून आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत, 10 अब भी लापता
एसडीआरएफ-एनडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी, राहत कार्य तेज
देहरादून। देहरादून में आपदा का कहर जारी है। अब तक 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 10 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को चौथे दिन राहत-बचाव कार्य के दौरान मजाडा से झारखंड निवासी विरेंद्र सिंह का शव बरामद हुआ। वहीं, मसांदावाला कैंट से लापता प्रीतम सिंह का शव सहारनपुर से और पुष्पेंद्र का शव यमुनानगर से मिला।
थाने में युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट-डंडों से पीटा, पिलाया पेशाब
पौड़ी/टिहरी: उत्तराखंड पुलिस का बर्बरतापूर्ण चेहरा एक बार फिर सामने आया है। टिहरी के लमगांव के एक युवक ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों ने उसे निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा, पेशाब पिलाया और जूते चाटने पर मजबूर किया। युवक की आपबीती सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
“थूका हुआ पानी पिलाया, जूते चाटने पर किया मजबूर”
आपदा क्षेत्र फुलेत पहुंचे डीएम सविन बंसल, पैदल तय किया 12 किमी दुर्गम रास्ता
देहरादून: जनपद के सबसे दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्र फुलेत तक जिला प्रशासन ने हेली सेवा छोड़ पैदल रास्ता चुना। जिलाधिकारी सविन बंसल प्रशासनिक अमले के साथ लगभग 40 किमी छमरौली तक वाहन से पहुँचे और वहां से करीब 12 किमी दुर्गम पैदल मार्ग तय कर फुलेत पहुंचे।
[video width="848" height="478" mp4="https://ddnews-18.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-19-at-15.45.56.mp4"][/video]
कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज डेट घोषित, फैंस में उत्साह
ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक मानी जा रही है। यह 2022 में आई ब्लॉकबस्टर कंतारा का प्रीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। निर्देशन के साथ-साथ फिल्म में लीड रोल भी ऋषभ शेट्टी ने ही निभाया है। यह फिल्म इसी अक्टूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।