Skip to main content

उत्तराखंड

पित्रोदा के बयान से सियासी तूफान, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

पित्रोदा के बयान से सियासी तूफान, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के ताजा बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पित्रोदा ने पड़ोसी देशों से रिश्ते बेहतर बनाने की बात कही और पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जाकर उन्हें “घर जैसा” महसूस हुआ।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खंडूड़ी का जाना हालचाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने खंडूड़ी का जाना हालचाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

देहरादून। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवनचंद्र खंडूड़ी का हालचाल जानने उनके वसंत विहार स्थित आवास पर पहुंचीं। मुलाकात के दौरान उन्होंने उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रेखा आर्या ने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी प्रदेश और देश की राजनीति में सदैव प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि खंडूड़ी जी दीर्घायु हों और समाज को अपने अमूल्य अनुभवों से आगे भी मार्गदर्शन देते रहें।

पिथौरागढ़: जीआईसी खतेड़ा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने ‘प्रिंसिपल’, आंदोलन के कारण अजीब हालात

पिथौरागढ़: जीआईसी खतेड़ा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने ‘प्रिंसिपल’, आंदोलन के कारण अजीब हालात

पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ के मुनस्यारी विकासखंड में शिक्षा विभाग की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। यहां के जीआईसी खतेड़ा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यह स्थिति तब बनी जब आंदोलनरत शिक्षकों ने दायित्व संभालने से इंकार कर दिया।

पिथौरागढ़: खाई में गिरने से सहायक अध्यापक की मौत, गांव और स्कूल में मातम

पिथौरागढ़: खाई में गिरने से सहायक अध्यापक की मौत, गांव और स्कूल में मातम

पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिलिंग्या में तैनात सहायक अध्यापक उमेश प्रकाश (42 वर्ष) की खाई में गिरने से मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव, विद्यालय और मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

छुट्टी के बाद लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक गुरुवार, 18 सितंबर को विद्यालय से छुट्टी के बाद उमेश प्रकाश पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गहरी खाई में गिर गए।

खाई के किनारे मिला बैग

लाडली हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के बाद भड़का आक्रोश, लाडली को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरे लोग

लाडली हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के बाद भड़का आक्रोश, लाडली को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरे लोग

हल्द्वानी/पिथौरागढ़: छह वर्षीय मासूम लाडली की हत्या और दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट से मुख्य आरोपी अख्तर अली के बरी होने के बाद कुमाऊं फिर एक बार उबाल पर है। हल्द्वानी के बुद्धपार्क में गुरुवार को हुई जनसभा में हजारों लोग जुटे और बेटी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। सभा के दौरान लाडली के ताऊ के शब्दों ने मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। उन्होंने कहा— “हमारी बच्ची हंसी-खुशी पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आई थी, लेकिन हमें उसकी लाश लौटा दी गई। बेटी के शरीर पर सिगरेट से दागे निशान आज भी हमें जलाते हैं। अगर हमें न्याय न मिला तो प्रदेश की हर बेटी का यही हाल होगा।”

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्यवाही, बहुमंजिले भवन को किया सील

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्यवाही, बहुमंजिले भवन को किया सील

देहरादून- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आज मालसी-सिनोला-मसूरी रोड पर अवैध रूप से किए जा रहे बहुमंजिले भवन निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई। जै पात्रा द्वारा किए जा रहे इस अवैध निर्माण को मौके पर सील कर दिया गया है। एमडीडीए की यह कार्रवाई अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने और शहर के व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

कार्यवाही के दौरान सहायक अभियंता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता सचिन तोमर एवं उमेश वर्मा तथा सुपरवाइजर मौके पर मौजूद रहे।

उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 24 सितंबर तक बनी रहेगी बारिश की संभावना

उत्तराखंड: पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 24 सितंबर तक बनी रहेगी बारिश की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के कई हिस्सों के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

चमोली आपदा: 16 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकले कुंवर सिंह, पत्नी और जुड़वा बेटों की मौत

चमोली आपदा: 16 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकले कुंवर सिंह, पत्नी और जुड़वा बेटों की मौत

चमोली। नंदानगर तहसील के घाट इलाके में बुधवार देर रात बादल फटने से आई आपदा ने कई परिवारों को तबाह कर दिया। तेज बारिश और भूस्खलन के चलते कई मकान मलबे में दब गए। दर्जनभर से अधिक घरों को भारी नुकसान पहुँचा। इस बीच रेस्क्यू टीम ने 16 घंटे की अथक मशक्कत के बाद मलबे में दबे एक व्यक्ति को जीवित बाहर निकालने में सफलता पाई, लेकिन उसका पूरा परिवार इस त्रासदी का शिकार हो गया।

सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का किया निरीक्षण

अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस युवाओं के अधिकार छीनकर घुसपैठियों को सौंपना चाहती है

मुख्यमंत्री ने पुजारियों व स्थानीय लोगों से की बातचीत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया। अतिवृष्टि के कारण मंदिर के अंदर जलभराव के साथ ही मलबा आ गया था, मलबा हटाने का कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस युवाओं के अधिकार छीनकर घुसपैठियों को सौंपना चाहती है

अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस युवाओं के अधिकार छीनकर घुसपैठियों को सौंपना चाहती है

शाह ने वोटर अधिकार यात्रा को बताया ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

सासाराम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सासाराम में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाएं। इस दौरान मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा नेता विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राज्य मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री संतोष कुमार सिंह और पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह भी मौजूद रहे।