उत्तराखंड
भारी बारिश का कहर, देहरादून में रेड अलर्ट जारी, सभी स्कूल आज बंद
देहरादून। मौसम विभाग और एनडीएमपी की चेतावनी के बाद देहरादून जिले में आज भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गर्जन और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। देर रात सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी, जिसके चलते जिला प्रशासन ने एहतियातन रेड अलर्ट जारी किया है।
देहरादून के सहस्रधारा में बादल फटने से भारी तबाही, कई होटल और दुकानें क्षतिग्रस्त
मसूरी में मजदूरों के घर पर गिरा मलबा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सोमवार देर रात देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। मुख्य बाजार में मलबा आने से कई दुकानें और होटल क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं मसूरी में मजदूरों के आवास पर मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
फेस्टिवल को सफल और यादगार बनाने के लिए विभागों को समय पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश
तीन दिवसीय महोत्सव में पैराग्लाइडिंग, एंग्लिंग, साइकिलिंग, राफ्टिंग और कयाकिंग होंगे आकर्षण का केंद्र
जिलाधिकारी ने ली तैयारियों की बैठक, कहा – पर्यटन को मिलेगा नया आयाम और बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सीएम बोले— जरूरतमंदों की मदद ही सच्चा उत्सव है
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं होगा। सीएम का जन्मदिन 16 सितंबर का दिन सादगी और सेवा को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसर को समाज और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्सव है।
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
अदालत ने कहा– किसी भी अवैधता पर पूरी प्रक्रिया हो सकती है रद्द
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में चल रही एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर दायर याचिकाओं पर अंतिम बहस सुनने के लिए 7 अक्तूबर की तारीख तय की है। शीर्ष अदालत ने साफ किया कि वह यह मानकर चल रही है कि चुनाव आयोग, एक संवैधानिक संस्था होने के नाते, पूरी प्रक्रिया में कानून और अनिवार्य नियमों का पालन कर रहा है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि एसआईआर प्रक्रिया के किसी भी चरण में अवैधता पाई जाती है तो पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया जाएगा।
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
सांसद रावत ने खेलों के माध्यम से युवा शक्ति और टीम भावना को बढ़ावा देने पर दिया जोर
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
परियोजना से 300 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य, छह राज्यों को मिलेगा लाभ
देहरादून। उत्तराखंड की लखवाड़ व्यासी, त्यूनी–प्लासू, आराकोट–त्यूनी जल विद्युत परियोजना, कटापत्थर बैराज और लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है। सरकार ने प्रभावित परिवारों को नैनबाग–टिहरी प्रभावितों की तरह भूमि अधिग्रहण का तीन गुना मुआवजा देने का फैसला लिया है। शासन ने जिला प्रशासन के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
चारधाम का प्रसाद और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप किए भेंट
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से मुलाकात की। देवभूमि से प्रस्थान से पूर्व सीएम धामी ने उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद एवं प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए।
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ का वीकेंड का वार इस बार दर्शकों के लिए भावनाओं का तूफान लेकर आया। शो से इंफ्लुएंसर नगमा मिराजकर और पोलिश एक्ट्रेस नतालिया का सफर खत्म हो गया है। दोनों के एलिमिनेशन की खबर लंबे समय से सामने आ रही थी, लेकिन अब चैनल ने इसे आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। इस खबर से उनके करीबी दोस्त आवेज दरबार और मृदुल तिवारी काफी भावुक नजर आए।
Nepal SC in White Tent: नेपाल में अंतरिम सरकार के बीच सुप्रीम कोर्ट ने टेंट में शुरू किया कामकाज
काठमांडू। नेपाल में हाल ही में बने अंतरिम सरकार के बीच न्यायपालिका ने धीरे-धीरे कामकाज फिर से शुरू कर दिया है। बीते सप्ताह हिंसक प्रदर्शनों में सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया था, जिसमें नेपाल की सुप्रीम कोर्ट की इमारत भी बुरी तरह से जलकर खाक हो गई। हालात को सामान्य करने की दिशा में कदम उठाते हुए रविवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपनी कार्यवाही अस्थायी टेंट में शुरू की।
सुप्रीम कोर्ट परिसर में लगाया सफ़ेद टेंट