उत्तराखंड
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
नैसर्गिक सुंदरता बचाने के लिए एमडीडीए का अभियान, नोटिस से एफआईआर तक होगी कार्रवाई
देहरादून। मसूरी में अनियंत्रित और अवैध निर्माणों से बिगड़ती प्राकृतिक खूबसूरती और योजनाबद्ध विकास को बचाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने तय किया है कि अब इन निर्माणों पर चरणबद्ध कार्रवाई होगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
एशिया कप 2025- भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, सुपर-4 में जगह लगभग पक्की
सूर्यकुमार की कप्तानी पारी, कुलदीप की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ढेर
नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सुपर-4 में जगह लगभग पक्की कर ली है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 25 गेंदें शेष रहते मात दी।
भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन
तीन माह बाद केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड पर सात हेलिकॉप्टर तैनात, ट्रायल उड़ान सफल
देहरादून। तीन माह के लंबे इंतजार के बाद श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम की हेली सेवा आज से फिर शुरू हो रही है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, मौसम बिगड़ने पर हेलिकॉप्टर उड़ानों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
उद्यमिता से स्वरोजगार बढ़ाकर पलायन रोक रही ग्रामोत्थान परियोजना
ग्रामोत्थान परियोजना: स्वरोजगार और उद्यमिता से स्वावलंबन की ओर
पौड़ी में ग्रामोत्थान परियोजना बन रही ग्रामीण आजीविका और आत्मनिर्भरता का आधार
पौड़ी। उत्तराखण्ड सरकार के ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना जनपद पौड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए हो रहे पलायन को रोकने हेतु स्थानीय स्तर पर उद्यमिता विकास को बढ़ावा दे रही है। यह परियोजना आईफैड के वित्तीय सहयोग से जनपद पौड़ी के सभी 15 विकासखण्डों में कार्य कर रही है।
भारत-पाक मैच पर बोले हरीश रावत– पाकिस्तान से तब तक कोई रिश्ता नहीं जब तक आतंकवाद खत्म न हो
कांग्रेस नेता हरीश रावत बोले– पूरा देश पाकिस्तान की नीतियों से आक्रोशित
देहरादून। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने इस मैच को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरा देश पाकिस्तान की दोहरी नीतियों से आक्रोशित है।
भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी- जेपी नड्डा
विशाखापट्टनम रैली में नड्डा ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
विशाखापट्टनम। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 11 वर्षों में विकास और जवाबदेह शासन की राजनीति देखी है, जबकि पिछली सरकारें सिर्फ वादे करने और उन्हें भूल जाने तक ही सीमित रहीं।
- Read more about भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी- जेपी नड्डा
- Log in or register to post comments
युवाओं में बढ़ती धूम्रपान की आदत से हर साल हो रही लाखों भारतीयों की मौत
दुनियाभर में बदलती लाइफस्टाइल और अस्वास्थ्यकर आदतें गंभीर बीमारियों का कारण बन रही हैं। अनियमित दिनचर्या, नींद की कमी और लंबे समय तक निष्क्रिय रहना पहले से ही चिंता का विषय हैं, लेकिन हालिया रिपोर्ट बताती है कि युवाओं में बढ़ती धूम्रपान की लत सबसे खतरनाक साबित हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू सेवन हर साल लाखों भारतीयों की जान ले रहा है, बावजूद इसके देश में धूम्रपान छोड़ने की दर बेहद कम बनी हुई है।
जॉर्ज एवरेस्ट पार्क आवंटन घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर राज्य सरकार का फूंका पुतला
घोटाले की उच्च स्तरीय जांच होने तक जारी रहेगा आंदोलन
राज्यपाल से प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व नेता विपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में मिलेगा कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार बोली के सभी दस्तावेज करे सार्वजनिक- सूर्यकांत धस्माना
एशिया कप 2025- भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज
भारत का पलड़ा भारी, लेकिन पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर से मिलेगी कड़ी चुनौती
नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़ों में जहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी है, वहीं पाकिस्तान को नज़रअंदाज़ करना किसी भी कीमत पर आसान नहीं होगा।
- Read more about एशिया कप 2025- भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज
- Log in or register to post comments
ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश, ढालवाला जलमग्न
देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी
ऋषिकेश। उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ढालवाला इलाके में पानी भरने से सड़कों पर नदी जैसी स्थिति बन गई। कई वाहन पानी में डूब गए और कुछ जगहों पर घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।
- Read more about ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश, ढालवाला जलमग्न
- Log in or register to post comments