उत्तराखंड
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल
टांडा जंगल के पास आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, परिवार पर टूटा कहर
हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड पर टांडा जंगल के पास देर रात तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।
- Read more about हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल
- Log in or register to post comments
देहरादून: ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाने के लिए डबल इंजन सरकार का संकल्प
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “हमारी डबल इंजन सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश के युवाओं को नशे की लत से दूर रखा जाए और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएं।”
राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत
देहरादून समेत हर जिले में पुलिस, एसटीएफ और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई चल रही है। ड्रग्स की तस्करी और खपत पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
देहरादून: नशे के आदत वाले बेटों से परेशान मां ने डीएम से लगाई गुहार, डीएम ने लिया सख्त फैसला
गुंडा एक्ट में बेटों पर केस, जिला बदर तक होगी कार्रवाई
विधवा मां की गुहार पर डीएम ने दिखाई सख्ती
देहरादून: भागीरथपुरम और बंजारावाला की रहने वाली विधवा विजयलक्ष्मी पंवार अपने दो बिगड़ैल बेटों से परेशान होकर सीधे जिलाधिकारी सविन बंसल के पास पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे नशे के आदि हैं, बार-बार मारपीट करते हैं और पैसों की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
मनोज बाजपेयी पुलिस की भूमिका में, 'इंस्पेक्टर जेंदे' का ट्रेलर हुआ रिलीज
बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेता मनोज बाजपेयी इस बार पुलिस वाले किरदार में नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंदे' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट का भी एलान कर दिया है।
सच्ची कहानी से प्रेरित फिल्म
फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। 2 मिनट 32 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक आम पुलिस अधिकारी, कठिन और असंभव लगने वाले मामलों को अपनी हिम्मत और जुगाड़ से हल करता है। ट्रेलर में आपको एक्शन और कॉमेडी दोनों का तड़का देखने को मिलेगा।
पौड़ी गढ़वाल में फिर दिखा गुलदार का आतंक, टैंट में घुसकर बच्चे पर हमला
सात वर्षीय सूरज सिंह घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
पौड़ी गढ़वाल: जिले के सतपुली मल्ली क्षेत्र में देर रात गुलदार ने दहशत फैला दी। रविवार रात करीब 11:30 बजे गुलदार ने एक टैंट फाड़कर अंदर सो रहे सात वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया।
घायल बच्चे की पहचान सूरज सिंह (7 वर्ष), पुत्र तिलक सिंह, निवासी नेपाल के रूप में हुई है। हमले में बच्चे के हाथ पर गहरी चोटें आईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा आज से, 5400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह अहमदाबाद, मेहसाणा, गांधीनगर और पालनपुर समेत कई ज़िलों में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सोमवार शाम को पीएम मोदी अहमदाबाद में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज, हाईकमान से जल्द हरी झंडी के आसार
देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोनों ने ही इसके संकेत दिए हैं। राज्य मंत्रिमंडल में इस समय पांच पद रिक्त हैं, जिनमें से चार लंबे समय से खाली हैं जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ।
तेलगाड में बोल्डरों की बौछार, भागीरथी का प्रवाह रुका – भय और दहशत में लोग
उत्तरकाशी: धराली के बाद हर्षिल घाटी में रविवार शाम को एक बार फिर तेलगाड नदी के उफान पर आने से हालात गंभीर हो गए। भारी बारिश के बाद नदी में अचानक बढ़े पानी और मलबे ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए पूरे हर्षिल बाजार, जीएमवीएन गेस्ट हाउस, पुलिस थाना और नदी किनारे के सभी भवनों को खाली करा दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेलगाड नदी में लगातार बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा आने से भागीरथी नदी का प्रवाह अवरुद्ध होने और झील का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है।
धराली आपदा पीड़ितों के पुनर्वास पर समिति की रिपोर्ट तैयार
ज्योर्तिमठ मॉडल पर आधारित राहत पैकेज की सिफारिश, आज सरकार को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
उत्तरकाशी- उत्तरकाशी ज़िले के धराली गांव में आई आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और स्थायी आजीविका सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि समिति सोमवार को यह रिपोर्ट शासन को सौंप देगी। इसमें ज्योर्तिमठ मॉडल को आधार मानकर राहत और पुनर्वास पैकेज देने की सिफारिश की गई है।
‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस सफर- धमाकेदार शुरुआत के बाद धीमी हुई रफ्तार
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी से सजी बड़े बजट की फिल्म ‘वॉर 2’ इस साल की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली फिल्मों में शामिल रही है। रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग और स्टारकास्ट के कारण फिल्म ने जबरदस्त हाइप बना लिया था। उम्मीदों के मुताबिक इसने पहले दिन शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की। हालांकि, दूसरे हफ्ते में आते-आते इसकी रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। आइए जानते हैं अब तक का इसका पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड।
पहले हफ्ते में ‘वॉर 2’ का धमाका