Skip to main content

उत्तराखंड

भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कहा अलविदा

भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में कहा अलविदा

103 टेस्ट, 7195 रन- पुजारा ने अपने शानदार करियर को कहा अलविदा

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पुजारा ने अपने क्रिकेट करियर और भावनाओं को साझा किया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में बिताए अपने समय को “जीवन का सबसे खास अनुभव” बताते हुए टीम, परिवार और समर्थकों का धन्यवाद किया।

संसद बहस का मंच है, राजनीतिक स्वार्थ के लिए बाधित करना गलत- अमित शाह

संसद बहस का मंच है, राजनीतिक स्वार्थ के लिए बाधित करना गलत- अमित शाह

गृह मंत्री ने कहा, लोकतंत्र में सभी चर्चाएं सार्थक होनी चाहिए और सदन का संचालन नियमों के अनुसार होना चाहिए

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसद और विधानसभाएं बहस और चर्चा का मंच हैं, लेकिन संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए सदन को बाधित करना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने यह बात अखिल भारतीय सभापति सम्मेलन में कही। शाह ने बताया कि मानसून सत्र में विपक्ष के विरोध के कारण कई बार कार्य बाधित हुआ और कामकाज प्रभावित हुआ।

थराली पहुंचे सीएम धामी, आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

थराली पहुंचे सीएम धामी, आपदा प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा, राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश– समय पर पहुंचे मदद, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

थराली (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

मुख्यमंत्री धामी ने कुलसारी में आपदा राहत शिविर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने कुलसारी में आपदा राहत शिविर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावितों से मिलकर हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया

कुलसारी (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुलसारी पहुंचकर आपदा राहत शिविर का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें इस संकट की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। राहत शिविर में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने सीधे पीड़ितों से फीडबैक लिया।

उत्तरकाशी- धराली में RSS की 'संजीवनी', 80 परिवारों को मिली आपदा से जूझने की नई ताकत

उत्तरकाशी- धराली में RSS की 'संजीवनी', 80 परिवारों को मिली आपदा से जूझने की नई ताकत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। सैकड़ों परिवार बेघर हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग बुनियादी जरूरतों जैसे खाद्य सामग्री और गैस सिलेंडर से भी वंचित हैं। इस विकट स्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पीड़ितों के लिए राहत का हाथ बढ़ाया है, जिससे 80 सर्वाधिक प्रभावित परिवारों को बड़ी मदद मिलेगी।

गाजा में इजरायल के हमलों में 33 नागरिकों की मौत

गाजा में इजरायल के हमलों में 33 नागरिकों की मौत

गाजा में भूख और कुपोषण का संकट बढ़ा, पांच लाख लोग प्रभावित

गाजा। गाजा में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जहां इस्राइल के हालिया हमलों में बड़ी संख्या में नागरिकों की जानें चली गई हैं। शनिवार को हुए हमलों में कम से कम 33 फलस्तीनियों की मौत हुई, जिनमें महिलाएं, बच्चे और रोजमर्रा की जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे लोग शामिल थे। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक इस संघर्ष में कुल 62,622 फलस्तीनी जान गंवा चुके हैं।

जितेंद्र आत्महत्या मामले में करन माहरा का प्रशासन पर गंभीर आरोप

जितेंद्र आत्महत्या मामले में करन माहरा का प्रशासन पर गंभीर आरोप

27 अगस्त को देहरादून आएंगी कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी

कांग्रेस प्रभारी के दौरे से पहले करन माहरा का BJP पर तीखा वार

देहरादून:  कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी 27 अगस्त को देहरादून के दौरे पर रहेंगी। यह जानकारी शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक पत्रकार वार्ता में दी।

कांग्रेस और राहुल गांधी देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ खड़े हैं - केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

कांग्रेस और राहुल गांधी देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ खड़े हैं - केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘खतरनाक रास्ते पर चल रहे हैं कांग्रेस नेता’

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयानों से उनकी ही पार्टी असहज हो जाती है और डरती  है कि कहीं उनके बयान कांग्रेस को नुकसान न पहुंचा दें। रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ खड़े हो रहे हैं और बेहद खतरनाक रास्ते पर जा रहे हैं।

यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, होटलों और घरों के निचले हिस्से पानी में डूबे

यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, होटलों और घरों के निचले हिस्से पानी में डूबे

कुथनौर, सिलाई बैंड, फूलचट्टी समेत कई क्षेत्रों में मलबा आने से यातायात ठप

उत्तरकाशी। लगातार हो रही भारी बारिश ने यमुनोत्री हाईवे पर संकट और बढ़ा दिया है। कुथनौर, सिलाई बैंड, ओजरी, डाबरकोट, जंगलचट्टी, नारदचट्टी और फूलचट्टी में मलबा व बोल्डर आने के कारण मार्ग कई जगहों पर बंद पड़ा है। वहीं, स्यानाचट्टी में यमुना नदी के मुहाने पर दोबारा मलबा जमने से कृत्रिम झील बनने लगी है। हालांकि नदी का एक छोर खुला होने से पानी की निकासी हो रही है, लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है।

सरकारी विद्यालय की भूमि पर बना अवैध मजार ध्वस्त, जिला प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

सरकारी विद्यालय की भूमि पर बना अवैध मजार ध्वस्त, जिला प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

देहरादून: देहरादून जिले के नवादा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने अवैध मजार को शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से एक मजार का निर्माण किया गया था, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा था। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन और कई सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी।