Skip to main content

उत्तराखंड

पौड़ी में एक युवक ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या से पहले भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस ने आरोपी नेता को लिया हिरासत में

पुलिस ने आरोपी नेता को लिया हिरासत में

पौड़ी। पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसमें उसने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया।

हंगामे में डूबा मानसून सत्र, लोकसभा अध्यक्ष ने सांसदों को लगाई फटकार

ओम बिरला बोले– विपक्ष का आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं

ओम बिरला बोले– विपक्ष का आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को कड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। स्पीकर ने स्पष्ट किया कि संसद के भीतर और बाहर सांसदों की भाषा और व्यवहार गरिमामय होना चाहिए, लेकिन विपक्ष का आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं रहा। उन्होंने चेताया कि जनता सब देख रही है कि किस तरह महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा बाधित की जा रही है।

चिकन और अंडों की बिक्री पर बर्ड फ्लू का असर, ग्राहकों की मांग घटी, कारोबारियों की चिंता बढ़ी

रोजाना 10 हजार ट्रे की जगह अब केवल 4-5 हजार की ही हो रही आवक

रोजाना 10 हजार ट्रे की जगह अब केवल 4-5 हजार की ही हो रही आवक

देहरादून। उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद देहरादून में अंडों और चिकन की खपत पर असर दिखने लगा है। लोगों ने एहतियातन इनकी खरीदारी कम कर दी है, जिसके चलते अंडों का कारोबार भी आधा रह गया है। हालांकि, मांग और आपूर्ति दोनों में कमी आने की वजह से फिलहाल बाजार में कीमतों पर खास असर नहीं पड़ा है।

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ का धमाका, 7 दिन में पार किया 199 करोड़ का आंकड़ा

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। Independence Week का फायदा उठाते हुए फिल्म ने दमदार ओपनिंग दर्ज की थी। हालांकि, वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। सातवें दिन का कारोबार सामने आने के बाद फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है।

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ का धमाका, 7 दिन में पार किया 199 करोड़ का आंकड़ा

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। Independence Week का फायदा उठाते हुए फिल्म ने दमदार ओपनिंग दर्ज की थी। हालांकि, वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है। सातवें दिन का कारोबार सामने आने के बाद फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है।

गैरसैंण में सीएम धामी ने ली चाय की चुस्कियां

गैरसैंण केवल राजधानी नहीं, पर्यटन स्थल भी- धामी

सीएम ने स्थानीय जनता से मुलाकात कर योजनाओं पर लिया फीडबैक

गैरसैंण केवल राजधानी नहीं, पर्यटन स्थल भी- धामी

वादियों और शांत वातावरण को बताया ऊर्जा का स्रोत

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान स्थानीय प्रतिष्ठान चंद्र सिंह नेगी के यहां चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सरकार की विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक लिया।

डीएम का बड़ा फैसला- सेवानिवृत्त पिता की याचिका खारिज, बेटे-बहु को दिलाया घर का हक

“महज उम्रदराज होना बहु-बेटे को बेघर करने का लाइसेंस नहीं” – डीएम

“महज उम्रदराज होना बहु-बेटे को बेघर करने का लाइसेंस नहीं” – डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी न्यायालय में पेश एक मार्मिक प्रकरण ने समाज की सोच को झकझोर दिया। राजपत्रित पद से सेवानिवृत्त पिता ने अपनी बीमार बहु, अल्पवेतनभोगी बेटे और 4 वर्षीय पौती को घर से बेदखल करने के लिए भरणपोषण अधिनियम का सहारा लिया था। तथ्यों की जांच के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने पिता द्वारा दायर वाद को खारिज करते हुए लाचार दंपति को पुनः कब्जा दिलवा दिया।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि “महज उम्रदराज होना बहु-बच्चों को बेघर करने का लाइसेंस नहीं हो सकता।”

विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और प्रीतम सिंह का इस्तीफा

उत्तराखंड विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने अपने सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने अपने सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने सरकार पर समिति को दरकिनार कर एकतरफा निर्णय लेने का आरोप लगाया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार संख्या बल के आधार पर सदन को मनमाने ढंग से संचालित कर रही है। कार्यमंत्रणा समिति के सदस्यों को विश्वास में लिए बिना फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे समिति में बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। इसी के चलते उन्होंने और विधायक प्रीतम सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

विपक्ष ने जन आकांक्षाओं का गला घोंटा है- महाराज

विपक्ष ने जन आकांक्षाओं का गला घोंटा है- महाराज

देहरादून/गैरसैंण। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया था। लेकिन विपक्ष ने हंगामे और सदन की कार्यवाही में बार अवरोध खड़े कर सदन की मर्यादा को तार-तार करने के साथ-साथ विपक्ष की भूमिका निभाने में भी असफल रहा है।

डेढ़ दिन में निपटा उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र, 9 विधेयक हुए पारित

डेढ़ दिन में निपटा उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र, 9 विधेयक हुए पारित

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार को हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच कई अहम फैसलों का गवाह बना। विपक्षी शोर-शराबे के बावजूद सदन ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास कर दिया और सभी नौ विधेयकों को मंजूरी दी। लगातार विरोध के चलते सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई, मगर महत्वपूर्ण विधेयक पारित कर दिए गए।

चार दिवसीय तय सत्र महज डेढ़ दिन में ही निपटा दिया गया। इस दौरान उत्तराखंड अल्पसंख्यक विधेयक पारित हुआ, जिसके तहत सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। इस फैसले के बाद मदरसों को मान्यता मिलने का रास्ता भी साफ हो गया।