उत्तराखंड
एशिया कप हॉकी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत होंगे कप्तान
राजगीर में 29 अगस्त से एशिया कप, भारत का पहला मुकाबला चीन से
राजगीर (बिहार)। एशिया कप हॉकी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। 18 सदस्यीय स्क्वॉड की कमान अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में खेला जाएगा, जिसका विजेता सीधे अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच पुरुष विश्व कप में जगह बनाएगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भराड़ीसैंण परिसर में किया पौधारोपण
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज विधानसभा मानसून सत्र के दौरान गैरसैंण (भराड़ीसैंण) परिसर में “एक पेड़ मा के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार
सीएम पर हमले की BJP-Congress दोनों ने की कड़ी निंदा
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक में नाराज़गी देखी जा रही है।
सारकोट ग्राम प्रधान ने सीएम धामी से की भेंट
गांव के विकास कार्यों और नई मांगों पर रखी बात, सीएम ने समाधान का दिया आश्वासन
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने भेंट की। उन्होंने भराड़ीसैंण से सारकोट के लिए सड़क की स्वीकृति और कार्य शुरू होने और विगत में सारकोट में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
- Read more about सारकोट ग्राम प्रधान ने सीएम धामी से की भेंट
- Log in or register to post comments
उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन
पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह बने प्रस्तावक
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी ने नामांकन पत्र के चार सेट रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपे, जिनमें वे स्वयं, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जदयू नेता राजीव रंजन सिंह प्रस्तावक बने।
अंबाला हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा के सीएम से की बात
दोषियों की गिरफ्तारी व कठोर सज़ा की मांग, सैनी बोले– अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा
देहरादून। अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोरतम दंड सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया ।
डीएम सविन बंसल ने एसएनसीयू व टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण
6 अतिरिक्त बैड, एक्स-रे मशीन व समर्पित स्टाफ की स्वीकृति
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गांधी शताब्दी चिकित्सालय स्थित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) और आधुनिक टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएनसीयू में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 6 अतिरिक्त बैड, एक्स-रे मशीन, आवश्यक उपकरण व समर्पित स्टाफ की स्वीकृति दी। साथ ही अस्पताल की लिफ्ट को दुरुस्त कराने और नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
आपदा प्रभावित स्कूलों का होगा पुनर्निर्माण, सरकार ने जारी किए 20 करोड़
शिक्षा विभाग ने जिलावार बजट जारी कर अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में सुरक्षाकर्मियों से की मुलाकात
कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मी प्रेरणास्रोत- धामी
गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
धामी सरकार ने पेश किया 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट
बजट में किसानों से लेकर पत्रकारों तक के लिए प्रावधान
गैरसैण। भराङीसैण (गैरसैण) में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किये गये अनुपूरक बजट के संबंध में मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 5315 करोड़ रुपये का यह अनुपूरक बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि सतत विकास, समावेशी विकास, नवाचार और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में हमारा संकल्प है।
- Read more about धामी सरकार ने पेश किया 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट
- Log in or register to post comments