उत्तराखंड
सर्दियों में मूली खाने के फायदे कई, लेकिन इन चीज़ों के साथ बिल्कुल न करें सेवन, बढ़ सकती हैं पाचन समस्याएं
सर्दियों में मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। फाइबर, विटामिन–C और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह पाचन को दुरुस्त रखने और वजन नियंत्रित करने में मदद करती है। हालांकि, गलत खाद्य संयोजन मूली के लाभ को कम कर सकता है और पेट संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किन चीज़ों का सेवन मूली के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए, ताकि इसका फायदा शरीर को सही तरीके से मिल सके।
एथेनॉल फैक्ट्री विवाद- किसानों और पुलिस की भिड़ंत में 50 से अधिक लोग घायल
हिंसा के बाद माहौल गर्म, 30 परिवारों ने छोड़ा अपना घर
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले में निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्टरी को लेकर तनाव गुरुवार को भी बरकरार रहा। किसानों और विपक्षी दलों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान तिब्बी के समीप गुरुद्वारे में जुटने लगे, जबकि क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं लगातार दूसरे दिन भी बंद रहीं। फैक्टरी के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवार डर के कारण अपने घर खाली कर चुके हैं।
'धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छह दिनों में पार किया 170 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ ‘धुरंधर’ का दबदबा छाया हुआ है। रिलीज़ के बाद से ही फिल्म शानदार रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है और दर्शकों व फिल्मी जगत की हस्तियों से लगातार तारीफ बटोर रही है।
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘धुरंधर’ को पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। यही कारण है कि फिल्म ने शुरुआत से ही कमाई का ऐसा ग्राफ कायम किया है, जो कई बड़ी फिल्मों को चुनौती दे रहा है। केवल छह दिनों में फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
कलेक्शन रिपोर्ट
उपभोक्ताओं पर बढ़ सकता है बोझ, यूपीसीएल ने 16% बिजली बढ़ोतरी का प्रस्ताव आयोग को भेजा
नौ साल के खर्चों की रिकवरी के लिए बिजली दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव
देहरादून। उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी होने के संकेत मिल रहे हैं। यूपीसीएल ने इस बार लगभग 16 प्रतिशत बिजली दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया है। आयोग प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद अंतिम निर्णय देगा। ऊर्जा निगम की ओर से बीते नौ वर्षों में हुए खर्चों की भरपाई और अतिरिक्त करीब ढाई प्रतिशत वृद्धि की मांग की गई है। कुल मिलाकर लगभग 2000 करोड़ रुपये के राजस्व गैप को संतुलित करने के लिए यह बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।
नीती घाटी में ‘कोरी ठंड’ का कहर, तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढका
झरनों की जमी परतें बनीं आकर्षण का केंद्र, देशभर से पहुंच रहे प्रकृति प्रेमी
चमोली। नीती घाटी इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रात के समय तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाने से घाटी के गाड-गदेरे, छोटे झरने और बहता पानी बर्फ में तब्दील हो गया है। बर्फीली परतों से बनी प्राकृतिक आकृतियां यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का खास केंद्र बनी हुई हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड’ का किया लोकार्पण
केंद्र व राज्य की योजनाओं की संपूर्ण जानकारी अब एक क्लिक में—‘मेरी योजना’ के तीन संस्करण जारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों पर आयोजित विचार गोष्ठी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड’ (myscheme.gov.in) का लोकार्पण भी किया।
महाराज ने गुलदार के हमले में कंचन देवी के गंभीर रूप से घायल होने पर जताई चिंता
एयर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु एम्स पहुंचने के दिये निर्देश
पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम देवराड़ी में 36 वर्षीय कंचन देवी पत्नी अर्जुन सिंह पर गुलदार के हमला में गंभीर रूप से घायल होने पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर तत्काल उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में उनका उपचार करने के निर्देश दिए।
स्वदेशी उद्यमिता का आधार है महिलाएं- रेखा आर्या
परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव में महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
विभिन्न स्टालों पर जाकर उद्यमियों से की बातचीत
देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी महोत्सव उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को महिला सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया।
- Read more about स्वदेशी उद्यमिता का आधार है महिलाएं- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
हल्द्वानी में बनेगा शहीदों के आश्रितों के लिए हॉस्टल, मंत्री जोशी ने की घोषणा
जनरल बिपिन चंद्र जोशी के नाम पर रखा जाएगा हॉस्टल का नाम
पिथौरागढ़। कृषि, ग्राम्य एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कुमाऊं भ्रमण के दौरान आज पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
साईबर अपराधों से बचाव के लिये दून पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सोशल मीडिया फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन और ओएलएक्स ठगी से बचने के टिप्स बताए गए
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर साइबर अपराधों से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।