Skip to main content

उत्तराखंड

परिसंपत्तियों के बंटवारे संबंधित समस्त प्रस्ताव करें तैयार- महाराज

परिसंपत्तियों के बंटवारे संबंधित समस्त प्रस्ताव करें तैयार- महाराज

सिंचाई मंत्री ने बनवसा में सिंचाई अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण, मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर जितने भी विषय और समस्याएं हैं उसे लेकर तत्काल प्रस्ताव तैयार किये जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर वार्ता करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी से न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात 

मुख्यमंत्री धामी से न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात 

खटीमा। मुख्यमंत्री धामी से न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की गौरतलब है कि प्राइमरी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री, न्यूजीलैंड सरकार के सलाहकार प्रोफेसर गैरी तथा न्यूजीलैंड के पशुचिकित्सा वैज्ञानिक प्रोफेसर निकोलस द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के तहसील किच्छा, गदरपुर, काशीपुर के अंतर्गत भारत सरकार की ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म योजना के लाभार्थियों के फार्मो का निरीक्षण व अध्ययन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना की

सीएम ने 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का किया शुभारंभ 

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि पर चकरपुर, खटीमा स्थित श्री वनखंडी महादेव शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री वनखण्डी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भी शुभारंभ किया।

आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ी पर किया हमला, इलाके में तलाशी अभियान जारी 

आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ी पर किया हमला, इलाके में तलाशी अभियान जारी 

राजोरी। भारतीय सेना की गाड़ी पर आज लगभग दोपहर 1:30 बजे आतंकियों  ने फायरिंग कर हमला किया। यह घटना सुंदरबनी से लगभग 6 किलोमीटर दूर पांडवों द्वारा निर्मित ऐतिहासिक गंदेह मंदिर के साथ वाले जंगल क्षेत्र में घटी।

इस घटना में भारतीय सेना के किसी भी जवान के हताहत या घायल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, भारतीय सेना और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

रोजाना सुबह खाली पेट पिएं टमाटर का जूस, मिलेंगे कई फायदे

रोजाना सुबह खाली पेट पिएं टमाटर का जूस, मिलेंगे कई फायदे

टमाटर का जूस सेहत के लिए बहुत ही कारगर होता है। रोजाना सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। टमाटर में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट, जो शरीर को डिटॉक्स करने और एनर्जी देने में मदद करते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप अपनी रूटीन में रोजाना के लिए टमाटर का जूस एड कर लेंगे तो जानते  इसे पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं।

दो मई को विधि- विधान से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट 

दो मई को विधि- विधान से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट 

पंचकेदार डोली 28 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी

सीएम धामी ने खटीमा में ₹ 337.17 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

सीएम धामी ने खटीमा में ₹ 337.17 लाख के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थारू इंटर कॉलेज खटीमा में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹337.17 लाख के तीन कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई योजनाओं में ₹ 183.77 लाख कि लागत से ग्राम कल्याणपुर, रुद्रपुर के प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग 1.5 किमी में सड़क के दोनों ओर पाथ-वे निर्माण कार्य। ₹ 67.50 लाख की लागत से ग्राम कल्याणपुर, रुद्रपुर के प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग 1.5 किमी स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य एवं ₹84.90 लाख की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है।