उत्तराखंड
रेशम फेडरेशन को 'दून सिल्क' से बड़ी कामयाबी, कमाया ₹1 करोड़ का शुद्ध लाभ
व्यावसायिक गतिविधियों में ‘कम्प्लीट वैल्यू चेन’ मॉडल से मिला नया आयाम
सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में ‘फार्म टू फेब्रिक’ और ‘वेस्ट से बेस्ट’ योजना से मिली रफ्तार
फिल्म हब बनने की ओर बढ़ा उत्तराखंड, क्षेत्रीय सिनेमा को मिलेगी ₹2 करोड़ तक सब्सिडी
देहरादून में एनएफडीसी और यूएफडीसी की संयुक्त कार्यशाला, नीतिगत सुधारों और प्रोत्साहन योजनाओं पर हुआ मंथन
देहरादून। उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला। सहस्त्रधारा रोड स्थित होटल में यह कार्यशाला नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय “उत्तराखंड में फिल्मिंग इकोसिस्टम के विकास” रखा गया।
आरक्षण गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त, शासन को दिया अंतिम मौका, कल होगी सुनवाई
गुरुवार को सरकार को दस्तावेजों के साथ कोर्ट में पेश होना जरूरी
पंचायतीराज अधिनियम की धारा 126 के उल्लंघन पर कोर्ट ने जताई चिंता
नैनीताल। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति अब भी बनी हुई है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को टालने की उसकी कोई मंशा नहीं है, लेकिन इससे पहले सरकार को पंचायत चुनाव से जुड़ी आरक्षण संबंधी विसंगतियों को दुरुस्त करना होगा।
युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल- रेखा आर्या
हरिद्वार ने जीती राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक हॉकी प्रतियोगिता
खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 बालक हॉकी प्रतियोगिता हरिद्वार ने जीत ली है। बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेताओं को सम्मानित किया।
- Read more about युवाओं का करियर ऑप्शन बन रहा खेल- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग का बड़ा फेरबदल, 9512 शिक्षक होंगे एलटी में समायोजित
2043 शिक्षकों को मिल सकती है प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर कैडर पुनर्गठन की तैयारी चल रही है। जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत 9512 शिक्षकों को अब सहायक अध्यापक एलटी (TGT) के पदों में समायोजित किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने त्रिस्तरीय कैडर व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।
देहरादून में तीन ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार
कोरोनेशन अस्पताल में स्टाफ के लिए शुरू हुई स्मार्ट पार्किंग सुविधा
मुख्यमंत्री के विजन को ज़मीन पर उतार रहा जिला प्रशासन
देहरादून। जिला प्रशासन द्वारा शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर देहरादून में आधुनिक ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। जल्द ही इन पार्किंग स्थलों का लोकार्पण मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किया जाएगा।
- Read more about देहरादून में तीन ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार
- Log in or register to post comments
आंगन में खेल रहे बच्चे पर गुलदार ने किया हमला, मां ने जान पर खेलकर बचाई जान
रात के अंधेरे में हुआ हमला, घायल बच्चा एम्स ऋषिकेश में भर्ती
प्रतापनगर। टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक में मानव और वन्यजीव संघर्ष की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने छोटे बेटे को गुलदार के हमले से बचाकर अदम्य साहस का परिचय दिया।
जयराम रमेश ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सरकार के आलोचकों को बताया जा रहा 'नक्सली', किसानों को 'खालिस्तानी'
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
नई दिल्ली। देश में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि बीते 11 वर्षों से भारत एक ‘अघोषित आपातकाल’ से गुजर रहा है, जिसमें लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों पर व्यवस्थित और खतरनाक तरीके से हमले किए जा रहे हैं।
किच्छा में दर्दनाक हादसा, नहर में गिरी कार, नवजात समेत चार की मौत
मंडी समिति गेट के पास हुआ हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल
हल्द्वानी। उत्तराखंड के किच्छा में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुशीला तिवारी अस्पताल से डिलीवरी के बाद घर लौट रहा एक परिवार उस समय हादसे का शिकार हो गया जब उनकी कार मंडी समिति गेट के सामने नहर में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
आपातकाल के दौरान गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों को झेलना पड़ा सबसे ज्यादा उत्पीड़न- पीएम मोदी
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
आपातकाल के खिलाफ लड़ने वालों को पीएम मोदी ने किया नमन
नई दिल्ली। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को लोकतंत्र के महत्व की याद दिलाई और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को लागू हुए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि यह वो समय था जब सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार ने संविधान और संस्थाओं का दमन किया था।