उत्तराखंड
एअर इंडिया ने आठ उड़ानें की रद्द, अंतरराष्ट्रीय सेवाएं भी प्रभावित
रखरखाव और संचालन कारणों से चार अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों को किया गया रद्द
ग्राहक सेवा नंबर और वेबसाइट के ज़रिए दी जा रही अद्यतन जानकारी
नई दिल्ली। एअर इंडिया ने हालिया तकनीकी निरीक्षण और परिचालन चुनौतियों के चलते देश-विदेश की कई उड़ानों को रद्द कर दिया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को चार अंतरराष्ट्रीय और चार घरेलू उड़ानों को रद्द करने की पुष्टि की है। कंपनी यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं और टिकट वापसी का विकल्प भी दे रही है।
धामी सरकार की सख्ती, रिखणीखाल करंट हादसे पर तत्काल एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड
कार्यस्थलों पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- धामी
देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद अंतर्गत रिखणीखाल ब्लॉक के वड्डाखाल क्षेत्र में विद्युत लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। इस हादसे पर विधायक महंत दलीप सिंह रावत की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
30 जून को होगी बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल
मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में यूएसडीएमए ने शुरू की तैयारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में दिनांक 30 जून को राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ के दौरान प्रभावी तरीके से राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ओरिएंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जनपदों को मॉक ड्रिल कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
- Read more about 30 जून को होगी बाढ़ से निपटने की मॉक ड्रिल
- Log in or register to post comments
जनहित कार्यों की रीढ़ बनेगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां- रेखा आर्या
7 जनपदों में नवनियुक्त 2258 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र
हरिद्वार में आयोजित हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह
हरिद्वार। गुरुवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 7 जनपदों में चयनित की गई 2258 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह आयोजन हरिद्वार में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय स्थित सभागार में किया गया और 6 जनपदों से अधिकारी व नवनियुक्त महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
बच्चों के पोषण और मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दें विभाग- सीएम
सीएम धामी ने वाराणसी बैठक की तैयारियों की समीक्षा की
विदेशी भाषा से नहीं, अपनी भाषा से बनेगा सशक्त भारत- गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री बोले– अंग्रेजी बोलने का दिखावा अब शर्म की वजह बनेगा
नई दिल्ली। "भारतीय भाषाएं केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, अस्मिता और आत्मगौरव की पहचान हैं।" यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भारत अपनी भाषाई विरासत को पुनर्जीवित कर दुनिया का नेतृत्व देशी भाषाओं के माध्यम से करे।
खतरनाक स्थान होंगे 'नो सेल्फी जोन' घोषित, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने तैयार किया विस्तृत प्लान
देहरादून। प्रदेश में दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार अब खतरनाक स्थलों को "नो सेल्फी ज़ोन" घोषित करने की तैयारी में है। सुरक्षित क्षेत्रों को चिन्हित कर उन्हें सुव्यवस्थित "सेल्फी जोन" के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि लोग सुरक्षित ढंग से अपनी यादें संजो सकें।
सही डाइट के बावजूद भी नहीं घट रहा वजन? जानिए वजह
आज की आधुनिक जीवनशैली में वजन कम करना बहुत से लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य बन गया है। हम सभी स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं, लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने में हमारी ही कुछ गलत आदतें रुकावट बन सकती हैं। ये आदतें न केवल हमारे वजन घटाने के प्रयासों को धीमा करती हैं, बल्कि कभी-कभी उन्हें पूरी तरह से रोक भी देती हैं।
- Read more about सही डाइट के बावजूद भी नहीं घट रहा वजन? जानिए वजह
- Log in or register to post comments
आयुष्मान भारत योजना- अब गांवों में भी मिलेगी मुफ्त इलाज की सुविधा
राज्य सरकार ने सभी पीएचसी और सीएचसी को योजना में सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश
देहरादून। राज्य सरकार अब आयुष्मान भारत योजना को गांवों तक पहुंचाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठा रही है। जल्द ही प्रदेश के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्डधारकों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नजदीकी केंद्रों पर ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
तेज रफ्तार का कहर- सड़क पर खड़ी पिकअप से टकराई कार, 9 की दर्दनाक मौत
पुणे के मोरगांव रोड पर हुआ हादसा, मृतकों में बच्चे भी शामिल
पुणे — पुणे जिले के जेजुरी-मोरगांव मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार कार की टक्कर से दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई। हादसा एक होटल के बाहर उस समय हुआ, जब वहां एक पिकअप वाहन से फ्रिज उतारा जा रहा था।