उत्तराखंड
समग्र विकास का नमो बजट - रेखा आर्या
देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का आय व्ययक प्रस्तुत किया गया है। अवस्थापना निर्माण के अंतर्गत पूंजीगत परिव्यय में ₹14763.13 करोड़ का प्रवधान किया गया है, ये अब तक सर्वाधिक है। उत्तराखंड में स्टार्टअप वेंचर फंड के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। बजट में महिला, युवा, व्यापारी, नौकरीपेशा, एससी एसटी हर किसी का ध्यान रखा गया है। कुल मिलाकर यह संतुलित और समग्र दृष्टिकोण वाला बजट है। वित्त मंत्री ने जिस तरह नमो थीम पर पूरा बजट तैयार किया वह सराहनीय है। इस बजट से प्रदेश में गतिमान विकास योजनाओं को गति मिलेगी और साथ ही नये विकास कार्य भी होंगे। प्रधानम
- Read more about समग्र विकास का नमो बजट - रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
उत्तराखण्ड राज्य के प्रथम बजट से इस बार का बजट 24 गुना अधिक - सीएम धामी
आत्मनिर्भर उत्तराखंड व मानव संसाधन की थीम पर आधारित है बजट - सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और संकल्पों को प्रस्तुत करता है। जो सरकार की भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करता है।
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अब तक कमाए इतने करोड़
विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। पिछले छह दिनों में इस फिल्म ने बंपर कमाई की है। फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है। जानिए, फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
छठे दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘छावा’ ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार छठे दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों के अपने कलेक्शन को यह फिल्म बरकरार रखे हुए है। दर्शकों की लगातार इस फिल्म में रुचि बनी हुई है।
रोजगार, पलायन व महिला सशक्तिकरण पर बजट में कोई खास योजना नहीं - सूर्यकांत धस्माना
दिशाहीन है प्रदेश सरकार का बजट- सूर्यकांत धस्माना
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार का वर्ष 2025- 26 का वार्षिक बजट का आकर बेशक एक लाख करोड़ रुपए पार हो गया हो किंतु बजट दिशाहीन है और राज्य के तीन सबसे महत्वपूर्ण विषय रोजगार ,पलायन व महिला शक्तिकरण पर बजट में कोई खास योजना नहीं है यह बात आज प्रदेश सरकार द्वारा पेश आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही।
25 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की और उन्हें इस वर्ष श्री हेमकुंट साहिब के कपाट खुलने की तिथि की जानकारी दी।
एनएस बिंद्रा ने मुख्य सचिव को बताया कि ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष गुरुद्वारे के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे।
- Read more about 25 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट
- Log in or register to post comments
क्या आपके बच्चों को भी है पैक्ड चिप्स खाने का शौक, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है कई गंभीर समस्याएं
बच्चों को पैक्ड चिप्स खाने से रोकना उनकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इन चिप्स में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो बच्चों के विकास और सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। बच्चों को पैक्ड चिप्स खिलाने से मोटापा, हृदय रोग, पाचन समस्याएं और पोषण की कमी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप हेल्दी स्नैक्स का चुनाव करें और उन्हें घर के बने पोषक आहार दें, जिससे वे स्वस्थ और मजबूत बनें। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चों को पैक्ड चिप्स देने से कौन सी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
आइए जानते हैं कि बच्चों को पैक्ड चिप्स खिलाने के कौन से नुकसान हो सकते हैं
विधानसभा सत्र का तीसरा दिन- वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पेश किया एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट
बजट हमारे प्रदेश की आर्थिक दिशा और नीतियों का प्रमाण है- वित्त मंत्री
बजट में कोई भी राजस्व घाटा अनुमानित नहीं
देहरादून। उत्तराखंड में आज विधानसभा सत्र के तीसरे दिन धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 1,01175.33 करोड़ का बजट पेश किया।
दिल्ली की सीएम की दौड़ में रेखा गुप्ता ने मारी बाजी, ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
इन छह कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ
नई दिल्ली। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी यानी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ इनके कैबिनेट सहयोगी भी मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के सीएम की दौड़ में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, शिखा राय समेत कई चेहरों का नाम लिया जा रहा था। आखिरकार बाजी रेखा गुप्ता ने मारी है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मुकाबला आज यानी 20 फरवरी को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। दोनों ही टीमें ग्रुप-ए की है और दोनों की नजरें मैच जीतकर अभियान का आगाज करने पर हैं। बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। हाल ही में इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से रौंदने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम भी भारत को रौंदने के लिए तैयार हैं।
- Read more about चैंपियंस ट्रॉफी 2025- भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज
- Log in or register to post comments
सीएम धामी ने यूएसडीएमए के नव वर्ष 2025 के कैलेंडर का किया विमोचन
आपदाओं से बचाव के लिए व्यापक जनजागरूकता जरूरी- सीएम
चार पिकअप वाहनों को दिखाई हरी झंडी