उत्तराखंड
प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया संपन्न
हरिद्वार। प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद भाई का बुधवार को हरिद्वार में खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न किया गया। इस मौके पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व कला- संस्कृति क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां मौजूद थीं।
एसडीसी फाउंडेशन ने जारी की "मैपिंग लैंडस्लाइड एंड वल्नेरेबिलिटी जोन्स ऑन चार धाम यात्रा रूट - अ सिटिजन सेंट्रिक लेंस" रिपोर्ट
देहरादून। एसडीसी फाउंडेशन ने उत्तराखंड राज्य में बार-बार होने वाले भूस्खलन और जाम को राज्य की आर्थिकी और लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद चिंताजनक बताया है। फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने "मैपिंग लैंडस्लाइड एंड वल्नेरेबिलिटी ज़ोन्स ऑन चार धाम यात्रा रूट - अ सिटिज़न सेंट्रिक लेंस" नामक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा की बदरीनाथ और सिरोबगड़ के बीच उनके नागरिक दृष्टिकोण से 20 प्रमुख भूस्खलन इस मार्ग के सबसे ज्यादा संवेदनशील जोन है। उन्होंने कुमाऊं के क्वारब का भी उदाहरण दिया, जहां हुए भूस्खलन के कारण पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप हुई।
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इससे पहले दो मुकाबलों में आसान जीत के बाद बुधवार को भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अपनी लय बरकरार रखकर क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने सीरीज के दोनों मुकाबले में तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म उसके लिए चिंता का विषय है।
- Read more about भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
- Log in or register to post comments
इन आदतों से पड़ता है सेहत पर बुरा असर, सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में करें सुधार
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। आप दिनभर में क्या करते हैं, क्या खाते हैं और कैसा दिन बिताते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विशेषरूप से आप दिन की शुरुआत कैसे करते हैं ये आपकी सेहत से सीधा जुड़ा हुआ है। यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिन की शुरुआत में या खाली पेट पौष्टिक चीजें खाने-पीने की सलाह दी जाती है।
गोल्डन कार्ड सुविधा बंद: जनता के स्वास्थ्य अधिकारों पर संकट गहराया
गोल्डन कार्ड- आम नागरिकों की बढ़ी मुश्किलें
क्या अब आयुष्मान कार्ड भी खतरे में?
देहरादून। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक बड़ा झटका लगा है। सरकार ने गोल्डन कार्ड सुविधा को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है, जिससे लाखों सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को चिकित्सा लाभ से वंचित होना पड़ेगा। इस फैसले से जनता में भारी आक्रोश है और कई सवाल खड़े हो गए हैं—क्या अब आयुष्मान कार्ड भी इसी राह पर चलने वाला है?
सूबे में सरकार ने घोषित किये 13 आदर्श संस्कृत ग्राम
गांवों में गूंजेगी वेद, पुराणों और उपनिषदों की ऋचाएं
संस्कृत को बढ़ावा देने को गांवों में नियुक्त होंगे प्रशिक्षक
- Read more about सूबे में सरकार ने घोषित किये 13 आदर्श संस्कृत ग्राम
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी झील कोटी कॉलोनी में क्याकिंग -कैनोइंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
क्याकिंग में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने जीता स्वर्ण पदक
सीएम ने क्याकिंग-कैनोइंग के खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
एक हजार मीटर हीट क्याकिंग मेन्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने जीता गोल्ड मेडल
राष्ट्रीय खेल टेनिस फाइनल- इशक, वैदेही और लोहित-लक्ष्मी प्रभा ने जीते स्वर्ण पदक
देहरादून। परेड ग्राउंड स्थित टेनिस कोर्ट में 38वें राष्ट्रीय खेल की लॉन टेनिस स्पर्धा के सातवें और अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। मिश्रित युगल, पुरुष एकल और महिला एकल के फाइनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां तमिलनाडु, सर्विसेज और गुजरात ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
मिश्रित युगल: तमिलनाडु की जोड़ी ने दिखाया दम
क्या आप भी अक्सर दांतों में दर्द और सड़न से रहते हैं परेशान, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से पा सकते हैं आराम
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपना ध्यान रखना भूल जाता है। ऐसे में उसे खुद नहीं पता होता कि क्या खानपान उसके लिए बेहतर है और क्या नहीं। हालांकि, बीमारियां अपनी भूमिका निभाने से पीछे नहीं हटती हैं। आज के लोगों में अक्सर दांतों में कैविटी लगने की परेशानी सामने आती है। यह हर उम्र के इंसान को हो जाती है और इसके साथ ही ओरल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है। हालांकि, दांतों में कैविटी लगने की परेशानी ज्यादातर छोटे बच्चों को प्रभावित करती है। बच्चे बड़े चाव से मीठा खाते हैं और ब्रश करने में आनाकानी करते हैं, जिसकी वजह से दांतों में तेज दर्द और सूजन हो जाती है। ऐसे में पेरेंट्स डॉक्टर को दिखाने
प्रधानमंत्री की वर्षा जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने की बड़ी पहल है वाटशेड यात्रा- महाराज
जलागम मंत्री ने वाटरशेड यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
देहरादून। जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने से घरेलू उपभोग और सिंचाई के लिए पानी की लगातार कमी हो रही है। खेतों की उत्पादकता घटना भी पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन का एक बड़ा कारण रहा है। इन तमाम मामलों को देखते हुए राज्य सरकार जलागम क्षेत्र के आधार वर्षा जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।