उत्तराखंड
सीएम धामी ने खटीमा में किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ
चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
हमले की घटना से रिकवर होने के बाद आगामी फिल्म 'ज्वेल थीफ' की तैयारियों में व्यस्त हुए सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर में एक हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला किया। इस घटना में सैफ बुरी तरह घायल हुए। उनके हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आईं। उपचार के लिए वे तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां करीब छह घंटे तक उनकी सर्जरी चली। रिकवरी के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। एक्टर की तबीयत अब ठीक है। वे अपनी आगामी फिल्म 'ज्वेल थीफ' की तैयारियों में व्यस्त हैं तो करीना कपूर भी काम पर लौट आई हैं।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद का हुआ निधन, सीएम धामी समेत विभिन्न संगठनों ने जताया दुख
देहरादून। पांच दिन से वेंटिलेटर पर चल रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया।
अस्पताल प्रबंधन ने दोपहर बाद घन्ना के निधन की आधिकारिक घोषणा की।
महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती घनानन्द के निधन पर सीएम धामी समेत विभिन्न सांस्कृतिक,राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने दुख जताया।
पांच दिन पूर्व घनानन्द को गंभीर हालत में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले पांच दिनों से वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिय में उनकी नियमित निगरानी कर रहे थे।
महाकुंभ के पलट प्रवाह के बीच हाईवे और शहर में लगा चौतरफा जाम, यातायात व्यवस्था हुई ध्वस्त
यह पहला मौका रहा जब इतनी भीड़ और गाड़ियां एक दिन में काशी पहुंची
शाम तक होटलों और ढाबों में खाना भी हुआ खत्म
60 हजार से ज्यादा गाड़ियां पहुंची काशी
बाहरी शहरों से पहुंचे 12 लाख लोग
14 साल बाद टूटा राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड, 20 किमी रेस वॉक में 6 एथलीटों ने पार की गुरमीत सिंह की उपलब्धि
सर्विन सेबस्टियन के नाम नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड
देहरादून। उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स के रेस वॉक इवेंट में इतिहास रच दिया गया, जब 14 साल बाद पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक का राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा। 2011 में झारखंड के गुरमीत सिंह ने 1 घंटा 23 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर यह रिकॉर्ड बनाया था, जो इस बार छह भारतीय एथलीटों ने पीछे छोड़ दिया।
मार्च के बजाय फरवरी की शुरुआत में ही सेब के पौधों पर आने लगे पत्ते व फूल, विशेषज्ञ मान रहे खतरे की घंटी
आम के पेड़ों पर भी 15 से 20 दिन पहले आ गया बौर
खेतीबाड़ी पर भी पड़ रहा असर
नीदरलैंड के दौरे पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
डेयरी, खाद्य एवं कृषि अनुसंधान के मॉडल का करेंगे अवलोकन
राबो बैंक के वित्तीय प्रबंधन की प्रक्रियाओं की भी लेंगे जानकारी
- Read more about नीदरलैंड के दौरे पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- Log in or register to post comments
पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं घनानंद, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा उपचार
प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती
देहरादून। प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई की तबियत बिगड़ गई है। गंभीर हालत में उन्हें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिय में उनकी नियमित निगरानी कर रहे हैं।
अंकिता ने स्टीपलचेज और सिद्धार्थ ने जूडो में दिलाया गोल्ड
खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल
देहरादून। अंकिता ध्यानी ने स्टीपलचेज में और सिद्धार्थ रावत ने जूडो में उत्तराखंड को गोल्ड मेडल जिताया। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल पहनाए।
महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अंकिता ध्यानी ने 9 मिनट 53.63 सेकेंड का समय निकाल कर गोल्ड मेडल जीताI
मध्यप्रदेश की मंजू यादव ने 10 मिनट 15.7 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर पर कब्जा जमाया। यूपी की रबी पाल ने कांस्य पदक जीता।
सूर्यकांत धस्माना ने झंडा साहेब के महंत देवेंद्र दास को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं
शिक्षा चकित्सा के क्षेत्र में गुरुराम राय दरबार साहेब का अतुलनीय योगदान