उत्तराखंड
राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश भुगतान जल्द- रेखा आर्या
प्रदेश सरकार ने जारी किया 44 करोड़ से ज्यादा का बजट
देहरादून। प्रदेश के राशन विक्रेताओं के लिए खुशखबरी है। कोविड के समय से रुके हुए उनके लाभांश का भुगतान जल्द होने जा रहा है । शासन स्तर से इसके लिए 44 करोड रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी कर दी गई है।
देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, JN.1 वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली।
देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में इज़ाफा देखने को मिल रहा है। खासकर JN.1 वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।
महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कोविड के नए केस सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक मामले केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से रिपोर्ट किए गए हैं। केरल में तो स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
बदरीनाथ-केदारनाथ समिति से जुड़े 45 अन्य मंदिरों की यात्रा व्यवस्था होगी भव्य – हेमंत द्विवेदी
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सचिव हेमंत द्विवेदी ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि मंदिर समिति से जुड़े 45 अन्य मंदिरों की यात्रा व्यवस्था को और अधिक भव्य और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देना और देवस्थलों की गरिमा को और ऊंचा उठाना है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया मालन पुल का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात
कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के लोगों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। दो वर्षों से पुल के अभाव में हो रही परेशानी अब समाप्त हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित मालन पुल का विधिवत लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्रीय जनता में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कार्यक्रम में उपस्थित होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते वे नहीं आ सके। उन्होंने जनता इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और पुल के निर्माण को सरकार की विकासपरक सोच का हिस्सा बताया।
उत्तराखंड में यूसीसी में चार माह में डेढ लाख से अधिक आवेदन मिले- सीएम धामी
राज्य के लगभग 98 प्रतिशत गाँवो से आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं
यूसीसी लागू करने में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद दिया
मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में लागू यूसीसी पर प्रस्तुतिकरण दिया
मुश्किलों से जीतना सिखाता है खेल- रेखा आर्या
सेंट जोसेफ एकेडमी में प्री योगा ओलंपियाड विजेताओं को किया सम्मानित
देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को सेंट जोसेफ एकेडमी में आयोजित सीआईएससीई नेशनल प्री योगा ओलंपियाड 2025 के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग व अन्य सभी खेल युवाओं को जीवन के संघर्षों से लड़ना सिखाते हैं और मुश्किलों को हराकर कैसे सफलता पानी है, इसका रास्ता दिखाते हैं।
- Read more about मुश्किलों से जीतना सिखाता है खेल- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण में किया प्रतिभाग
स्वदेशी सैटेलाइट "नाविक" की मदद और वीर सैनिकों के पराक्रम ने किये दुश्मन के हौंसले पस्त
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण में प्रतिभाग करते हुए कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशवासियों ने मोदी के प्रति जो विश्वास जताया है। मन की बात कार्यक्रम उस विश्वास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
जातिगत जनगणना पर एनडीए का समर्थन, केंद्र के निर्णय की सराहना
'ऑपरेशन सिंदूर' ने बढ़ाया आत्मविश्वास: एनडीए प्रस्ताव में पीएम मोदी की भूमिका की प्रशंसा
'मन की बात' का 122वां एपिसोड, पीएम मोदी ने साझा किए सेना के शौर्य और नागरिकों की भावना के किस्से
'ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ सैन्य कार्रवाई नहीं, नए भारत की पहचान है- पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो शो 'मन की बात' के जरिए लोगों से बात की। कार्यक्रम का आज 122वां एपिसोड प्रसारित हुआ। पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना के पराक्रम पर बात की। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक ने संकल्प लिया है कि आतंकवाद को खत्म करना ही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं है, यह बदलते भारत की तस्वीर है।
नीति आयोग की बैठक- सीएम धामी ने मुख्य सचिव को रणनीति तैयार करने के दिए निर्देश
'विकसित भारत @2047' पर जोर, योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने की जरूरत – सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि शनिवार को आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर पर एक स्पष्ट, व्यवहारिक और ठोस रणनीति तैयार की जाए।