Skip to main content

उत्तराखंड

देश के पहले जोड़े को विवाह के बाहर एक साथ रहने के लिए मिला कानूनी संरक्षण 

देश के पहले जोड़े को विवाह के बाहर एक साथ रहने के लिए मिला कानूनी संरक्षण 

लिव-इन रिश्ते का पंजीकरण न कराने पर छह महीने तक की जेल और ₹25,000 का लग सकता है जुर्माना 

विभिन्न श्रेणियों में कुल 198 व्यक्तियों ने पोर्टल पर जमा किए आवेदन 

भारतीय वित्त मंत्रालय ने एआई टूल्स और एप्लिकेशन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश किया जारी 

भारतीय वित्त मंत्रालय ने एआई टूल्स और एप्लिकेशन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश किया जारी 

सरकारी डेटा की सुरक्षा के लिए कड़ा कदम

नई दिल्ली। भारतीय वित्त मंत्रालय ने ChatGPT और DeepSeek जैसे एआई टूल्स और एप्लिकेशन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया है। इस सर्कुलर का उद्देश्य संवेदनशील सरकारी डेटा की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और संभावित साइबर खतरों को रोकना है।

देवभूमि के पदक वीरों को नमन - रेखा आर्या

देवभूमि के पदक वीरों को नमन - रेखा आर्या

देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले ​खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा अपने उत्तराखंड को मेडल दिए है, आपने उत्तराखण्ड का परचम देश के नक़्शे पर लेहराया है, खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 में राष्ट्रीय खेलों में आज उत्तराखंड की झोली पदकों से भरने के लिए सभी होनहार पदक वीरों को हार्दिक बधाई देती हूं।

योगासन का रंगारंग समापन, खेल मंत्री ने विजेताओं को पहनाए पदक

योगासन का रंगारंग समापन, खेल मंत्री ने विजेताओं को पहनाए पदक

अल्मोड़ा। 38वे राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता का अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में रंगारंग समापन हुआ। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पदक पहनाए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अल्मोड़ा के लिए नेशनल गेम्स में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इन खेलों के जरिए अल्मोड़ा को देश भर में पहचान मिली है। खेल मंत्री ने कहा कि 2 महीने से भी कम समय के अंदर योगासन के एशियन गेम्स होने वाले है, इसलिए योग के खिलाड़ियों को समझ लेना चाहिए कि दुनिया अब उनको फॉलो करने जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ की अष्टमी पर पावन संगम में लगाई डुबकी 

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ की अष्टमी पर पावन संगम में लगाई डुबकी 

सीआरपीएफ और सेना के जवान रहे मुस्तैद 

प्रयागराज। महाकुंभ की अष्टमी पर पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में लेकिन पीएम ने अकेले ही डुबकी लगाई। इस दौरान सीआरपीएफ और सेना के जवान मुस्तैद रहे।

वह त्रिवेणी में डुबकी लगाने के बाद देश के करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र 13 अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वरों सहित कुल 26 संतों के साथ गंगा पूजन करेंगे।  फिर वह दिल्ली लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की पुस्तिका एवं कैलेंडर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री धामी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की पुस्तिका एवं कैलेंडर का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वर्ष 2025 के कैलेंडर एवं चारधाम यात्रा की जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कैलेण्डर एवं देश की सात विभिन्न भाषाओं में तैयार पुस्तिका देश भर के श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिये प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि चारो धामों के तीर्थ स्थलों पर आधारित कैलेण्डर भी यात्रा को बढावा देने में सहायक होगा।

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि की स्वीकृत

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि की स्वीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदाग्रस्त एवं ग्रामीण क्षेत्र खैर मानसिंह, द्रोण द्वारा, थेवा मालदेवता, अस्थल, अखण्डवाली भिलंग में 500 सोलर स्ट्रीट लगाये जाने की घोषणा के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना हेतु रू0 28.69 लाख (रु० अट्ठाईस लाख उनहत्तर हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री द्वारा गुरूनानक पब्लिक इण्टर कॉलेज खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून को पुताई पेन्ट एवं मरम्मत आदि कार्यों के सम्बन्ध में की गई घोषणा के कियान्वयन हेतु मुख्यमंत्री द्वारा रू0 99.99 लाख (रु० निन्यानवे लाख निन्यानवे हजार मात्र) की

दिल्ली विधानसभा चुनाव - 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.56 करोड़ मतदाता

दिल्ली विधानसभा चुनाव - 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.56 करोड़ मतदाता

70 विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान 

नई दिल्ल्ली। दिल्लीवासी आज अपनी सरकार चुनेंगे। 70 विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार दोपहर बाद ईवीएम के साथ मतदानकर्मियों ने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर जिम्मा भी संभाल लिया। सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर में पांच-पांच हैं, जबकि नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार हैं।

घर घर में खिलाड़ी तैयार करना है मकसद - रेखा आर्या

घर घर में खिलाड़ी तैयार करना है मकसद - रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री ने मिनी स्टेडियम और दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

रानीखेत/सोमेश्वर। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रानीखेत और सोमेश्वर विधानसभा में एक मिनी स्टेडियम और दो सड़कों के निर्माण का शुभारंभ किया। इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि वह इतनी खेल सुविधाएं जुटाना चाहती हैं जिससे प्रदेश में घर-घर में खिलाड़ी तैयार हो सके।