उत्तराखंड
दिल्ली विस चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम धामी के ताबड़तोड़ रोड शो में उमड़ी भीड़
पांच फरवरी को मतदाता कमल खिलाएंगे- सीएम धामी
दिल्ली। सीएम धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के झूठे वादों और भ्रष्टाचार से त्रस्त दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है। जनता-जनार्दन यह जानती है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो जनता के समक्ष किए गए वादों को संकल्प की तरह पूरा करती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 5 फरवरी को दिल्ली की जनता भाजपा को विजयी बनाकर विकास का कमल खिलाएगी।
सीएम धामी ने कहा कि यमुना नदी की स्वच्छता, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और शराब माफियाओं को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर मतदाता आप पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
कई विकास योजनाओं को शासन की मंजूरी
कई योजनाओं के प्रस्ताव केंद्र को भेजे जाएंगे
देहरादून। मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में हल्द्वानी में प्रशासनिक व बस टर्मिनल बिल्डिंग (एसीबीटी), सड़क चौड़ीकरण, विकास एवं सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव, स्टोर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, आईटीएमएस ( इंटेलिजेंट ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम ) के डीपीआर को अनुमोदन दिया।
- Read more about कई विकास योजनाओं को शासन की मंजूरी
- Log in or register to post comments
दिल्ली में आप "दा" की सरकार का जाना तय- महाराज
रोहतास नगर एवं रिठाला विधानसभा की चुनावी जनसभाओं में गरजेंगे महाराज
देहरादून/दिल्ली। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी की जेब पर डाका डालकर अपने लिए 45 करोड़ का शीशमहल खड़ा किया। आम आदमी के सरोकारों का दंभ भरने वाला करोड़ों के शीश महल में समझ से परे है। यदि हम पंजाब की बात करें तो वहां भी उनकी सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बद्तर हो गई है, जिससे समाज में अशांति और डर का माहौल बन गया है।
- Read more about दिल्ली में आप "दा" की सरकार का जाना तय- महाराज
- Log in or register to post comments
विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य, खेल मंत्री ने दी बधाई
देहरादून। उत्तराखंड के विवेक पांडे ने पुरुषों की 109+ किलोग्राम भारवर्ग वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। विवेक की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें बधाई दी है।
अपने पार्टनर को सिंपल चॉकलेट नहीं देना चाहते, तो घर पर इस तरह से खास चॉकलेट कप केक करें तैयार
चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक का बेहद ही खास दिन होता है, जिसे 9 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अपने साथी को प्यार, स्नेह, और खुशी का एहसास दिलाना है। चॉकलेट को हमेशा प्यार और रोमांस से जोड़ा जाता है।
माना जाता है कि चॉकलेट में फिनाइलथामाइन नामक तत्व होता है, जो शरीर में खुशी और प्यार के एहसास को बढ़ाता है। यही कारण है कि चॉकलेट को उपहार के रूप में बहुत खास माना जाता है। ऐसे में इस दिन आप अपने साथी को उनके पसंदीदा चॉकलेट्स गिफ्ट कर सकते हैं।
राष्ट्रीय खेल 2025-उत्तराखंड की बेटी ज्योति ने जीता पदक
देहरादून। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से राज्य का राष्ट्रीय खेल में पदक खाता खुला, जिससे पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है।
राष्ट्रीय खेलों में पुलिस के जवान ने पदक जीतकर बढ़ाया मान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पदक विजेता लवीश को दी वधाई
देहरादून/पौड़ी। उत्तराखण्ड में हो रहे 38 वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पौड़ी पुलिस के मुख्य आरक्षी लवीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरूष वर्ग 85 किलोग्राम वुशु में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मुख्य आरक्षी लवीश कुमार को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।
फिल्म ‘कुछ सपने अपने’ सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार, बॉलीवुड की लव स्टोरी से काफी अलग है फिल्म की कहानी
नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर और कशिश फिल्म फेस्टिवल के फाउंडर श्रीधर रंगायन और सागर गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कुछ सपने अपने’ सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म की कहानी बॉलीवुड की लव स्टोरी से काफी अलग और दिल को छू लेने वाली है।
इस दिन फिल्म होगी रिलीज
"लोक संस्कृति महोत्सव-2025" में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
फूलदेई संरक्षण मुहिम के लिए मैठाणी को मिला लोक गौरव सम्मान 2025
देहरादून। अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा आयोजित "लोक संस्कृति महोत्सव-2025" ने इस वर्ष भी उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड की उपलब्धियों को दर्शाती स्मारिका "देवभूमि उत्तराखंड" का विमोचन किया और समाजसेवा व लोकसंस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया।
केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का वादा किया था, लेकिन नहीं हुआ यह वादा पूरा -सीएम धामी
केजरीवाल ने नए स्कूल खोलने के बजाय गली-गली शराब की दुकानें खोलीं
नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया। जनसभा में मुख्यमंत्री ने बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे 5 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करें और शैलेन्द्र कुमार को भारी मतों से विजय दिलाएं।