उत्तराखंड
BSF ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, सात आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर। बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक बड़ी आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। 8-9 मई की रात, आतंकवादियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया, लेकिन बीएसएफ की मुस्तैदी के चलते उनकी योजना विफल हो गई। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर तैनात जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया।
गर्मी से राहत या खतरा? एसी में ज्यादा समय बिताना सेहत पर डाल सकता है भारी असर
आज के आधुनिक युग में गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग आम बात हो गई है। घर, ऑफिस, मॉल से लेकर गाड़ियों तक एसी का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार तो एसी को स्टेटस सिंबल के रूप में भी देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप एसी में ज्यादा देर तक समय बिताते हैं तो इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है?
उत्तराखंड को EIB से 1910 करोड़ की सौगात, पिथौरागढ़ समेत चार शहरों की पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी
देहरादून। उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अंतर्गत पिथौरागढ़, सितारगंज, रुद्रपुर व काशीपुर नगरों के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं पर यूरोपियन निवेश बैंक (EIB ) के साथ लगभग 1910 करोड़ रुपये के वित्तपोषण हेतु प्रोजेक्ट नेगोशिएशन हुआ। EIB ने इन परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण की सहमति दे दी है। प्रस्तावित राशि के अंतर्गत पिथौरागढ़ में पेयजल एवं सीवरेज तथा सितारगंज, रुद्रपुर और काशीपुर में पेयजल व्यवस्था से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी DPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पहले ही तैयार की जा चुकी हैं।
सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं के लिए मांगी शीघ्र स्वीकृति
नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण सड़क और अवसंरचना परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिससे राज्य की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ा है। ऐसे में क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन और आर्थिक विकास के लिए इन परियोजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन जरूरी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
जल विद्युत और रोपवे योजना के लिए केंद्र से मांगा सहयोग
नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से भेंट कर उत्तराखंड की प्रमुख जल विद्युत एवं पर्यटन परियोजनाओं के लिए आवश्यक स्वीकृतियों और सहायता का अनुरोध किया।
प्रदेश में विकसित हो रही है खेल संस्कृति- रेखा आर्या
खेल मंत्री ने प्रेम नगर में किया मिनी स्टेडियम का लोकार्पण
देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रेम नगर के दशहरा ग्राउंड में नवनिर्मित मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। मिनी स्टेडियम के निर्माण में लगभग 292 लाख रुपए की लागत आई है।
- Read more about प्रदेश में विकसित हो रही है खेल संस्कृति- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
अधिकारियों ने एसईओसी से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन पूरी टीम के साथ पहुंचे
घायल यात्री को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया
- Read more about अधिकारियों ने एसईओसी से की रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी
- Log in or register to post comments
गर्मियों में पाएं दमकती त्वचा, आजमाएं मुल्तानी मिट्टी के ये आसान फेस पैक
गर्मी के मौसम में चेहरे का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर इस मौसम में त्वचा से संबंधित लापरवाही बरती गई तो कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि इस मौसम में लोग खासतौर पर नए-नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं।
यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो इस मौसम में खिली-खिली त्वचा चाहते हैं तो स्किन केयर में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने के कई तरीके बताने जा रहे हैं।
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मिश्रण
उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत, एक घायल
SDRF और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तरकाशी। गंगनानी क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गयी व एक व्यक्ति घायल है। यह हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर खरसाली की ओर जा रहा था।
सुबह करीब 8:50 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गंगनानी में एक हेलीकॉप्टर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही भटवाड़ी पोस्ट से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार और उजेली पोस्ट से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में टीमें मौके के लिए रवाना की गईं।
4 अप्रैल से यात्रा शुरू होने तक उत्तराखंड में 16 हज़ार घोड़े- खच्चरों की सैंपलिंग की गई- सचिव पशुपालन
22 से अधिक डॉक्टरों की टीम को यात्रा मार्ग में किया गया तैनात- सचिव पशुपालन
अस्वस्थ घोड़े को यात्रा मार्ग में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी
घोड़े खच्चरों पर लगी रोक को स्थानीय लोगों ने किया आगे बढाने का अनुरोध