उत्तराखंड
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा, दिये अहम निर्देश
प्रदेश में क्वालिटी टूरिज्म बढ़ाने हेतु साहसिक पर्यटन व ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली, एवं चल रहे कार्यो एवं आगामी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन प्रदेश की बैकबोन है। उन्होने निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा और धार्मिक पर्यटन के साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया जाए।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास
राजभवन ने खेल विश्वविद्यालय एक्ट को किया अधिसूचित
देहरादून। प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के बनने का रास्ता साफ हो गया है। खेल विश्वविद्यालय एक्ट को बुधवार को राज्यपाल ने अधिसूचित कर दिया है। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस बाबत राज भवन ने पत्र जारी कर दिया है। खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ताकि राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
जिन्होंने मांग का सिंदूर उजाड़ा, हमारी सेना नें उन्हें उजाड़ फेंका- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री बोली पराक्रम के साथ ही भारत ने महिला सशक्तिकरण का भी दिया संदेश
भगवानपुर में किया कामकाजी महिला छात्रावास का भूमि पूजन
भगवानपुर हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिन आतंकियों और उनके आकाओं ने कुछ भारतीय महिलाओं की मांग का सिंदूर उजाड़ने का दुस्साहस किया था, भारत नें ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन्हें ही मिट्टी में मिला दिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को भगवानपुर में कामकाजी महिला छात्रावास का भूमि पूजन किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जताई खुशी, कहा- आतंकवाद पर सटीक प्रहार
देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी का इजहार किया है। डा. अग्रवाल ने कहा है कि भारत की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करती है। उन्होंने पीएम मोदी सहित सेना के जवानों को बधाई दी है।
बीजापुर की पहाड़ियों में बड़ा ऑपरेशन, सुरक्षा बलों ने 18 से अधिक नक्सली किये ढेर
15 दिन से चल रहा अभियान बना निर्णायक, टॉप नक्सली निशाने पर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा क्षेत्र की कठिन पहाड़ियों में सुरक्षा बलों ने नक्सल-विरोधी अभियान को निर्णायक दिशा में मोड़ते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में 18 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यह संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
क्या बालों का गिरना थायरॉइड का संकेत है? जानिए कारण और समाधान
आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गया है, लेकिन जब बाल तेजी से और असामान्य रूप से झड़ने लगें, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। कई बार यह सिर्फ मौसम, तनाव या गलत शैंपू का परिणाम नहीं होता, बल्कि थायराइड जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में लगभग 4.2 करोड़ लोग थायराइड से पीड़ित हैं, और विशेषज्ञों के मुताबिक थायरॉइड की समस्या बालों के झड़ने का एक प्रमुख कारण हो सकती है। आइए, जानते हैं कि थायरॉइड और बालों के झड़ने का क्या संबंध है और इससे कैसे बचा जा सकता है?
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट में "हाउस ऑफ हिमालयाज" के स्टोर का किया शुभारंभ
हाउस आफ हिमालयाज के प्रमोशन को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगी केंद्र सरकार- केंद्रीय मंत्री
जॉलीग्रांट। अब देश - विदेश से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को एयरपोर्ट में ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद मिल सकेंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट में "हाउस ऑफ हिमालयाज" स्टोर का शुभारंभ किया। इस स्टोर के खुलने से राज्य के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री से राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी।
ऑपरेशन सिंदूर- भारत का पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला, कई आतंकी ढेर
नई दिल्ली। भारत ने आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाते हुए मंगलवार देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। इन हमलों में 70 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर और हाफिज सईद का बेटा ताल्हा सईद भी शामिल है।
निर्बाध गति से चल रही है चारधाम यात्रा- महाराज
जीएमवीएन की बुकिंग पहुंची बारह करोड़ के पार
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध गति से चल रही है। पहलगाम की घटना के बाद युद्ध के हालात बनने की संभावनाओं के कारण अभी फिलहाल मसूरी एवं प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन जैसे जैसे हालात सामान्य होंगे निश्चित रूप से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करेंगे।
- Read more about निर्बाध गति से चल रही है चारधाम यात्रा- महाराज
- Log in or register to post comments
बीकेटीसी के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार
कार्यभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति
देहरादून। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के ( बीकेटीसी ) नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने बीकेटीसी के देहरादून स्थित कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया जबकि उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती 12 मई को जोशीमठ में कार्यभार ग्रहण करेंगे । इससे पहले मंदिर समिति कार्यालय देहरादून में हवन यज्ञ तथा पूजा-अर्चना संपन्न हुई । इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी हवन तथा पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
- Read more about बीकेटीसी के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार
- Log in or register to post comments