उत्तराखंड
क्या आप जानते हैं 'ताड़ासन' करने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, आइए जानते हैं इसे करने का सही तरीका
योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में प्रभावी क्रिया है। नियमित अभ्यास के लिए किसी आसन को अपनी जीवनशैली में अपनाने की तलाश में हैं तो ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं। नियमित अभ्यास से ताड़ासन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन भी प्रदान करता है। ताड़ासन योग क्रिया को पर्वत मुद्रा या Mountain Pose भी कहा जाता है। इसमें शरीर की मुद्रा पहाड़ की तरह की होती है। यह योग का एक महत्वपूर्ण आसन है, जिसे शरीर की मुद्रा सुधारने, संतुलन बढ़ाने और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने के लिए जाना जाता है। ताड़ासन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आइए जानते हैं कि ताड़ासन का अभ्यास सही तरीके से कैसे किया
24 घंटे में चौथी बार भूकंप के झटकों से दहशत में आए उत्तरकाशी के लोग
2.04 मापी गई भूकंप की तीव्रता
जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं
उत्तरकाशी। आज सुबह फिर से उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि बीते दिन भी तीन बार उत्तरकाशी में भूकंप के झटके आए, जिससे अब लोग दहशत में आ गए है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजकर 48 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 2.04 मापी गई। वहीं इसका केंद्र तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य के वन क्षेत्र में था। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
निकाय चुनाव रिजल्ट- उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज किसके सिर सजेगा जीत का ताज...??
सुबह आठ बजे से मतगणना जारी
मोबाइल पर घर बैठे ऑनलाइन देख सकते है निकाय चुनाव के परिणाम
आयोग की वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in/ पर देख सकते है पल- पल की अपडेट
कैम्प स्थल पर ही राष्ट्रीय खेलों के मुकाबलों का होना प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर- रेखा आर्या
विदेशों से कोच और खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर सरकार ने निभाया अपना किरदार, अब खिलाड़ियों की बारी- रेखा आर्या
मैं भी प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों संग स्वर्ण पदक के साथ सेल्फी लेने को आतुर- रेखा आर्या
नेशनल गेम्स में इस्तेमाल होंगे विश्व स्तरीय इक्विपमेंट्स - रेखा आर्या
अमेरिका और यूरोपीय देशों से आए हैं वर्ल्ड क्लास खेल उपकरण
सभी महत्वपूर्ण इक्विपमेंट्स खेल स्थलों पर पहुंचे, इंस्टाल किए जा रहे
देहरादून। 28 जनवरी से शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेलों में विश्व स्तर के खेल उपकरण इस्तेमाल किए जाएंगे । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हर खेल में उस देश से उपकरण मंगाए गए हैं जिनकी क्वालिटी विश्व स्तरीय लेवल पर बेस्ट मानी जाती है। सभी खेल आयोजनों पर उपकरण पहुंच गए हैं और उन्हें इंस्टॉल किया जा रहा है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से बालिकाओं ने की मुलाकात
मुख्य सचिव ने प्रत्येक बालिका से उनकी शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में की विस्तृत बातचीत
देहरादून। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम, जिला शरणालय एवं प्रवेशालय तथा शिशुसदन की लगभग 30 बालिकाओं ने उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। सीएस राधा रतूड़ी ने इस अवसर पर मौजूद प्रत्येक बालिका से उनकी शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत बातचीत की। बालिकाओं के सवालों के जवाब दिए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
महाराज ने एएसआई से कहा पौराणिक मंदिरों का संरक्षण जरूरी
मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर भी हुई चर्चा
देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर चर्चा करने के साथ-साथ उत्तराखंड के पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने को कहा है।
गले में मेडल डालकर होनी चाहिए अगली सेल्फी - रेखा आर्या
हॉकी और कबड्डी टीमों का उत्साह बढ़ाने हरिद्वार पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या
खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेली, तैयारी का जायजा लिया
हरिद्वार। "अगली बार जब मेरे साथ सेल्फी लो तो आपके गले में मेडल होना चाहिए।" शुक्रवार को यह बात खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुए कही।
- Read more about गले में मेडल डालकर होनी चाहिए अगली सेल्फी - रेखा आर्या
- Log in or register to post comments
प्रधानमंत्री मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में करेंगे स्नान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी त्रिवेणी में लगाएंगे डुबकी
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को कुंभ मेला में स्नान करने के लिए जाएंगे। इसी दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही पार्टी के कई नेता व पदाधिकारी भी स्नान करेंगे। बता दें कि बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर महाकुंभ में अव्यवस्था होने का आरोप लगाया।
- Read more about प्रधानमंत्री मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में करेंगे स्नान
- Log in or register to post comments
सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक- रेखा आर्या
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में कोई कमी ना रहे- रेखा आर्या
- Read more about सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैक- रेखा आर्या
- Log in or register to post comments