Skip to main content

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण 

ढाई साल की तैयारियों के बाद अब प्रदेश में यूसीसी होगी लागू 

यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया ध्वज 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं।

खेल मंत्री ने किया खिलाड़ियों से आह्वान - उत्तराखंड को बनाओ नंबर वन

खेल मंत्री ने किया खिलाड़ियों से आह्वान - उत्तराखंड को बनाओ नंबर वन

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के खिलाड़ियों से राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश को नंबर वन पोजीशन दिलाने का आह्वान किया है। खेल मंत्री ने कहा कि जिस स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी है उससे इतना तय है कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहा है।

मुजफ्फरपुर में युवक को पोल पर बांधकर जिंदा जलाया, आरोपी महिला को किया गया गिरफ्तार 

मुजफ्फरपुर में युवक को पोल पर बांधकर जिंदा जलाया, आरोपी महिला को किया गया गिरफ्तार 

बिहार। मुजफ्फरपुर में मां समान भाभी ने कर दी देवर की हत्या, जी हां सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गजपति गांव में भाभी और भतीजे ने मिलकर युवक को पोल से बांधकर पहले जमकर पीटा और बाद में आग के हवाले कर दिया।  घटना की सूचना मिलते ही सकरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। मृतक की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है।

टिहरी झील में रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग में खिलाड़ी दिखाएंगे दम

टिहरी झील में रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग में खिलाड़ी दिखाएंगे दम

16 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन 

प्रतियोगिताएं दो अलग-अलग चरणों में करायी जाएंगी संपन्न 

प्रदेश की 52 बालिकाएं बन रही है "ड्रोन दीदी" - रेखा आर्या

प्रदेश की 52 बालिकाएं बन रही है "ड्रोन दीदी" - रेखा आर्या

प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में चल रहा है विशेष प्रशिक्षण शिविर

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने किया शिविर का निरीक्षण

देहरादून। प्रदेश के दूरदराज के इलाकों आने वाली कुल 52 बालिकाएं "ड्रोन दीदी" बनने जा रही है। वंचित वर्ग की इन बालिकाओं का युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शनिवार को विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने शिविर का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिले में चारों नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी की जीत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिले में चारों नगर निकाय क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी की जीत

देहरादून। चंपावत जिला मुख्यालय से प्रेमा पाण्डे, लोहाघाट से गोविंद वर्मा, टनकपुर से विपिन वर्मा एवं बनबसा से रेखा देवी विजयी।

जिले की चारों नगर निकाय की जनता द्वारा बीजेपी और मुख्यमंत्री पर अपना पूर्ण भरोसा जताया गया, और चारों नगर निकाय क्षेत्र की सीट मुख्यमंत्री धामी की झोली में डालकर आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने के लिए क्षेत्र ने अपनी मोहर लगा दी।

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानिए फिल्म ने पहले दिन कमाए कितने करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानिए फिल्म ने पहले दिन कमाए कितने करोड़

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों तक पहुँच गयी है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। बीते साल अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज हुईं, मगर बॉक्स ऑफिस पर उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। इस नए साल 25 में खिलाड़ी पहली फिल्म के साथ हाजिर हुए हैं। पहले दिन दर्शकों पर फिल्म का कैसा रंग चढ़ा है, जानते हैं...

नेशनल गेम्स- सभी तैयारियां पूरी, अब है ऐतिहासिक पल का इंतजार- सीएम धामी 

नेशनल गेम्स- सभी तैयारियां पूरी, अब है ऐतिहासिक पल का इंतजार- सीएम धामी 

हमारी देवभूमि भी खेल भूमि के रूप में होगी स्थापित- सीएम 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को परखा। यहां राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर लगी आग, घटना के दौरान रोका गया यातायात

दो गाड़ियों में अचानक लगी आग 

नहीं हुई कोई जनहानि 

उत्तर प्रदेश। प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में अभी कुछ दिन पहले ही आग लगने की घटना सामने आयी थी, इस बीच आज भी मेला क्षेत्र में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई।  हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी। आग से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।