उत्तराखंड
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को आखिरी टेस्ट मैच में छह विकेट से हराया, 3-1 से सीरीज की अपने नाम
ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद अपने नाम की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
नई दिल्ली। भारत को आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम सिडनी में 46 साल के सूखे को खत्म नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। मैच के तीसरे दिन ही नतीजा आ गया और इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज 3-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। उसे जीत के लिए 162 रनों की जरूरत थी जो उसने रविवार को चार विकेट खोकर बना लिए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन, जानिए उनके करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें
दीपिका पादुकोण का नाम सुनते हैं कि दर्शकों के मन में एक खूबसूरत, टैलेंटेड एक्ट्रेस की इमेज बन जाती है। इस इमेज को बनाने के लिए दीपिका पादुकोण ने काफी मेहनत की है। अपने अब तक करियर में कई एक्टर्स के साथ काम चुकींं दीपिका, सलमान के साथ पर्दे पर नजर नहीं आईं। आखिर इसकी क्या वजह है? साथ ही शाहरुख क्यों उन्हें बार-बार अपनी फिल्मों में लेते हैं? करियर से हटकर दीपिका की पर्सनल लाइफ भी उतार-चढ़ावों से भरी रही, लेकिन अब वह एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
सलमान खान के साथ नहीं की फिल्म
यूएलएमएमसी ने बनाई यूपी के लिए डीपीआर
खारा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम
यूएलएमएमसी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमान को सौंपी डीपीआर
- Read more about यूएलएमएमसी ने बनाई यूपी के लिए डीपीआर
- Log in or register to post comments
उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई शपथ
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “इस समारोह में उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। पत्रकार साथियों को मैं अपना सहयोगी मानता हूं और उनके योगदान को सलाम करता हूं।”
नेशनल गेम्स को ग्लोबल बनाने में जुटेंगे प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर
खेल मंत्री रेखा आर्या की पहल पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सहयोग को तैयार, खेलों के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, प्रकृति, खान-पान का भी करेंगे चित्रण
देहरादून। प्रदेश के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी अब 38वीं राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार में जुटेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या की पहल पर प्रदेश भर के इनफ्लुएंसर और सोशल मीडिया क्रिएटर्स राष्ट्रीय खेलों को स्पेशल कवरेज देने के लिए जुट गए हैं ।
राज्य सरकार ने इस साल 3100 मीट्रिक टन मंडुआ खरीदा
किसानों से 4200 प्रति कुंतल के मूल्य पर मंडुआ खरीदा
राज्य भर में 270 केंद्रों के जरिए हुई मंडुआ की खरीद
देहरादून। कुछ समय पहले तक उपेक्षित रहने वाला मंडुआ अब हाथों हाथ बिक रहा है। राज्य सरकार ने ही इस साल विभिन्न सहकारी और किसान संघों के जरिए उत्तराखंड के किसानों से 3100 मीट्रिक टन से अधिक मंडुआ खरीदा है। सरकार ने इस साल किसानों को मंडुआ पर 4200 प्रति कुंतल का समर्थन मूल्य भी दिया है।
- Read more about राज्य सरकार ने इस साल 3100 मीट्रिक टन मंडुआ खरीदा
- Log in or register to post comments
कांग्रेस को झटका- कई नेता भाजपा में शामिल
सीएम धामी की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थामा
देहरादून। लोकसभा चुनाव की कहानी एक बार फिर दोहराई जा रही है। निकाय चुनाव में भी कांग्रेसी नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। शनिवार को भी कांग्रेस के नाराज नेता भाजपा में शामिल हो गए।
निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने व उपेक्षा से नाराज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी , पूर्व दर्जाधारी मंत्री व कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने भाजपा का झंडा थाम लिया।
- Read more about कांग्रेस को झटका- कई नेता भाजपा में शामिल
- Log in or register to post comments
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथियां की घोषित
21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी
कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए
प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का किया उद्घाटन
ग्रामीण भारत महोत्सव का आयोजन 4 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक होगा
आज गांवों के लाखों घरों को पीने का साफ पानी मिल रहा - प्रधानमंत्री
पूर्व की सरकारों ने दलितों, जनजातियों और पिछड़े वर्ग के लोगों की परेशानियों पर ध्यान नहीं दिया - प्रधानमंत्री मोदी
इस साल समय पर बर्फबारी होने से फूलों की घाटी में अच्छे फूल खिलने की उम्मीद
दिसंबर में ही जमी चार फीट तक की बर्फ
फूलों की घाटी में अच्छे फूलों के खिलने के लिए होती है अच्छी बर्फबारी की जरूरत