उत्तराखंड
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, नए सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार
मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिंदे ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी उनके साथ मौजूद थे।
महायुति गठबंधन को भारी बहुमत
हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी, शिवसेना, और एनसीपी के महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत हासिल किया है। हालांकि, मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है, जिससे सस्पेंस बना हुआ है।
संकाय सदस्यों की नियुक्ति से मेडिकल कॉलेजों को मिली ताकत
दून व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक
मेडिकल छात्रों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण व क्लीनिकल सेवाओं में होगा सुधार
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां संविदा के आधार पर सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में की जा रही है ताकि मेडिकल छात्रों की पढ़ाई व प्रशिक्षण प्रभावित न हो और सम्बद्ध अस्पतालों में आमजन को बेहतर उपचार सुलभ हो सके।
संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को किया संबोधित
संविधान में भारत के आदर्शों, न्याय, स्वतंत्रता और समानता को भी परिलक्षित किया गया है - राष्ट्रपति
हमारा संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
क्या आपके बच्चों को भी है मीठा खाने की लत? छुड़वाने के लिए अपनाएं ये तरीके
बड़ों के लिए मीठे की लत को दूर करना मुश्किल होता है। हालांकि, जब बात बच्चों में मीठे की लालसा को कम करने की आती है, तो यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, बिस्कुट और केक जैसे व्यंजन पसंद होते हैं, जिनके सेवन से दांत खराब हो सकते हैं और बच्चे बीमार भी पड़ सकते हैं। अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए ये 5 टिप्स अपनाएं, जिनसे उनकी मीठे की लालसा कम हो जाएगी।
कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों की रफ्तार औसत 110 किमी प्रति घंटा से घटाकर की गई 75 किमी प्रति घंटा
गंतव्य तक पहुंचने में लग रहा अधिक समय
लोको पायलटों को सतर्क रहने के दिए गए निर्देश
देहरादून। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा शुरू होते ही देहरादून से संचालित होने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। अब ट्रेनों की रफ्तार औसत 110 किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। इससे ट्रेनें गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय ले रही हैं।
क्या संभल हिंसा में तोड़ दिया गया सदियों पुराना कल्कि मंदिर? यहां जानें क्या कहती है 1879 की ASI रिपोर्ट
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। कोर्ट के आदेश पर मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची 7 सदस्यीय टीम का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया। सैकड़ों की भीड़ ने मस्जिद को तीन दिशाओं से घेर लिया और स्थिति हिंसक झड़पों में बदल गई। पथराव, आगजनी और गोलीबारी के बीच पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
ईएसआई कवरेज की धीमी प्रक्रिया पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी
ईएसआई के सम्बन्ध में 15 हजार से अधिक इकाइयों को नोटिस जारी
ईएसआई कवरेज दिए जाने के सम्बन्ध में अब तक की गई कार्यवाही की रिपोर्ट तलब
नगर निगमों में कार्यरत दैनिक/सविंदा कर्मचारियों, श्रमिकों को ईएसआई कवरेज पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश
अमेरिकी इतिहास में एक नए दौर की शुरुआत ट्रंप की जीत
अवधेश कुमार
डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने का विश्लेषण अभी लंबे समय तक जारी रहेगा। डोनाल्ड ट्रंप और उनके साथ अमेरिका ने भी इतिहास रच दिया। हर चुनाव में एक पक्ष जीतता और दूसरा हारता है लेकिन इसके मायने होते हैं।
- Read more about अमेरिकी इतिहास में एक नए दौर की शुरुआत ट्रंप की जीत
- Log in or register to post comments
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि
कॉलेज से पासआउट 50 चिकित्सकों का पीजी कोर्स के लिये हुआ चयन
देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों से करेंगे एमडी, एमस व डीएनबी कोर्स
- Read more about श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनेगा गैरसैंण ब्लाक का सारकोट गांव
गैरसैंण। सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को समस्त विभागों की बैठक लेते हुए सारकोट गांव को आदर्श ग्राम बनाने हेतु सुनियोजित तरीके से विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सारकोट गांव का विजिट करते हुए शीघ्र विभागीय कार्ययोजना बनाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में वैयक्तिक, सामाजिक, आर्थिक और मानव विकास के लिए योजनाएं तैयार की जाए। आदर्श ग्राम सारकोट में सभी बुनियादी सुविधाएं और सेवाओं के साथ सभी पात्र लोगों को सामाजिक