Skip to main content

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के नये डीजीपी ने किया कार्यभार ग्रहण

उत्तराखण्ड के नये डीजीपी ने  किया कार्यभार ग्रहण

मुख्य सचिव से मिलें नये डीजीपी, प्राथमिकताएँ गिनाईं

देहरादून। नवनियुक्त डीजीपी दीपम सेठ ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नये डीजीपी का स्वागत किया। पुलिस मुख्यालय में मौजूद कर्मियों व स्टाफ ने डीजीपी दीपम सेठ को शुभकामनाएं दी।

पदभार ग्रहण करने के साथ ही डीजीपी दीपम सेठ ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की। दीपम सेठ ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्राथमिकताएं भी गिनाईं।

प्रतिनियुक्ति पर एसएसबी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पर तैनात रहे दीपम सेठ को दो दिन पहले ही रिलीव किया गया था।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ है। इस बवाल के बाद जिले में कई पाबंदियां लगा दी गई हैं। प्रशासन ने एक दिसंबर तक बाहरी व्यक्तियों के जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के जिले में प्रवेश को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में 295 रनों से हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में 295 रनों से हराया

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में 295 रनों से मात देकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने पर्थ में 16 साल बाद पहला टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले भारत ने साल 2008 में कुंबले की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। हालांकि, यह मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया। बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम पहली विजटिंग टीम भी बनी जिसने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में धूल चटाई है।

पॉल्यूशन से बचने के लिए कौन सा मास्क बेहतर? यहां जानिए जवाब

पॉल्यूशन से बचने के लिए कौन सा मास्क बेहतर? यहां जानिए जवाब

दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों की हवा जहरीली हो गई है। लोगों का खुलकर सांस लेना भी दुश्वार हो गया है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स आए दिन खतरनाक लेवल क्रॉस कर रहा है. वायु प्रदूषण बढऩे की वजह से लोगों की सेहत में गंभीर नुकसान देखने को मिल रहे हैं। पॉल्यूशन लोगों के फेफड़ों को बीमार कर रहा है.

दीपम सेठ बने उत्तराखण्ड के नये डीजीपी

दीपम सेठ बने उत्तराखण्ड के नये डीजीपी

देखें, नये डीजीपी का आदेश

देहरादून। आईपीएस दीपम सेठ उत्तराखण्ड के नये डीजीपी बने। 1995 बैच के आईपीएस को हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसएसबी से रिलीव किया था।

आज यहां जारी आदेश में कहा गया कि अभिनव कुमार, आई.पी.एस-1996 को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के अतिरिक्त प्रभार से अवमुक्त करते हुए दीपम सेठ, आई.पी.एस.-1995 को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के पद पर नियुक्त किया जाता है।

बीते साल 30 नवंबर को आईपीएस अभिनव कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। अब दीपम सेठ स्थायी डीजीपी के तौर पर कार्य करेंगे।

उत्तर प्रदेश में अचानक उठे विवाद को लेकर राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में अचानक उठे विवाद को लेकर राज्य सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण- प्रियंका गांधी

प्रशासन ने बिना किसी जांच के जल्दबाजी में की कार्रवाई- प्रियंका गांधी वाड्रा

चार लोगों की मौत, 20 सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल 

उत्तर प्रदेश। संभल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के काम के दौरान हुई हिंसा पर कांग्रेस महासचिव और वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को लेकर राज्य सरकार के रवैये पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बिना किसी जांच या दोनों पक्षों को विश्वास में लिए जल्दबाजी में कार्रवाई की।

बेकाबू ट्रक की टक्कर से यूकेडी नेता समेत दो की मौत

बेकाबू ट्रक की टक्कर से यूकेडी नेता समेत दो की मौत

ऋषिकेश। नटराज चौक के समीप बेकाबू ट्रक ने वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दिल्ली का एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद चालक फरार हो गया, ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सभी लोग भाजपा नेता के बेटे के रिसेप्शन में शिरकत करने आए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला संस्कृति व हस्तशिल की समृद्ध विरासत को देता है नयी पहचान- सीएम धामी

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला संस्कृति व हस्तशिल की समृद्ध विरासत को देता है नयी पहचान- सीएम धामी

सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस में हिस्सा लिया

बीते सात दिनों में 1 करोड़ 16 लाख के उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रगति मैदान में आयोजित 43वाँ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2024) 'उत्तराखण्ड दिवस समारोह' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विभिन्न उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया।