उत्तराखंड
यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बसपा ने किया बड़ा ऐलान
कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगा बसपा
जब तक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए कोई सख्त निर्णय नहीं उठाता तब तक बसपा किसी भी उपचुनाव में भाग नहीं लेगी- मायावती
उत्तर प्रदेश। यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए कोई सख्त निर्णय नहीं उठाता है तब तक बसपा किसी भी उपचुनाव में भाग नहीं लेगी।
हर्ष फायरिंग के दौरान नौ वर्षीय बच्चे को लगी गोली, मौके पर हुई मौत
रुड़की। देर रात शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किसी ने हर्ष फयरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नौ वर्ष के बच्चे को जा लगी। जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
अपने सपनों के आशियाने की तलाश में हैं गायिका आस्था गिल
‘कमरिया’, ‘डीजे वाले बाबू’ और अन्य जैसे गानों के लिए मशहूर गायिका-गीतकार आस्था गिल अपने सपनों के आशियाने की तलाश में हैं। गायिका स्ट्रीमिंग शो ‘मिलियन डॉलर लिस्टिंग इंडिया’ पर अपने सपनों का घर चुनने के लिए दर्शकों को अपने साथ ले जा रही हैं।
- Read more about अपने सपनों के आशियाने की तलाश में हैं गायिका आस्था गिल
- Log in or register to post comments
केदारनाथ विधानसभा सीट पर मिली जीत से सीएम धामी के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी गदगद
सीएम धामी ने रोड शो कर जनता का किया आभार व्यक्त
नकारात्मकता को झटका देकर जनता ने विकास पर लगायी मुहर- सीएम धामी
देहरादून। केदारनाथ विधानसभा सीट पर मिली जीत से सीएम धामी के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी गदगद है। कार्यकर्ताओं ने जहां जश्न मनाना शुरू किया वहीं सीएम धामी ने रोड शो कर जनता का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि नकारात्मकता को झटका देकर जनता ने विकास पर मुहर लगाई है।
क्या लगातार पानी पीने से कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशर? इतना होता है फायदा
दिनभर की भागदौड़ और काम के चक्कर में हम सही तरह अपना ख्याल नहीं रख पाते हैं. जिसकी वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं. ब्लड प्रेशर भी दिन में कई बार कम-ज्यादा होता रहता है. यह नॉर्मल प्रक्रिया है. जिससे दिल, दिमाग और फेफड़ों को पर्याप्त खून और ऑक्सीजन मिलती है. शरीर के पोजिशन के हिसाब से भी बीपी खुद को एडजेस्ट करता रहती है. ब्लड प्रेशर बढऩा या घटना दोनों ही खतरनाक हो सकता है. इससे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, किडनी रोग हो सकता है. हालांकि, लाइफस्टाइल और खानपान को बेहतर बनाकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं. इसमें पानी भी फायदेमंद हो सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 116वें एपिसोड को किया संबोधित
पीएम मोदी ने युवाओं से एनसीसी से जुड़ने की अपील की
नए युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए देश में कई तरह के चलेंगे विशेष अभियान – पीएम मोदी
क्या शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध? व्लादिमीर पुतिन की धमकी और बढ़ता वैश्विक तनाव
लंदन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन और पश्चिमी देशों पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमले की धमकी दी है, जिससे वैश्विक स्तर पर तनाव और बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि यदि हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद संभालने से पहले ही तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।
देहरादून के इस इलाके में देर रात अवैध रुप से चल रहे बार और डांस क्लब पर पुलिस ने मारा छापा
40 युवकों और 17 युवतियों को पकड़ा गया
देहरादून। गजियावाला डांडा गांव स्थित एक पार्टी हॉल में देर रात पुलिस और आबकारी विभाग ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने अवैध रूप से चल रहा बार और डांस क्लब पकड़ा।
वहीं, 40 युवकों और 17 युवतियों को भी पकड़ा। साथ ही इनका चालान भी किया गया। उधर, अवैध बार चलाने के आरोप में मुख्य अभियुक्त रजनी केसवाल समेत पांच लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
प्रदेश के खेल इंफ़्रास्ट्रक्चर में मील का पत्थर साबित होगा लेलू में बन रहा बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल - रेखा आर्या
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया पिथौरागढ़ के लेलू में बन रहे बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण
अधिकारियों को दिया 25 दिसंबर तक कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश
पिथौरागढ़। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने जनपद के लेलू में स्थित श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण किया।
गंदे पानी और गंदी हवा गंदी राजनीति का प्रतिफल
अजीत द्विवेदी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की भयावहता बताने के लिए वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई के आंकड़े बताए जाते हैं। मीडिया में भी यही दिखाया जाता है कि एक्यूआई तीन से सौ ऊपर पहुंच गया तो ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी ग्रैप का दूसरा चरण लागू हो गया। एक्यूआई चार सौ पहुंच गया तो ग्रैप का तीसरा और साढ़े चार सौ से ऊपर हो गया तो चौथा चरण लागू हो गया। चौथे चरण में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए।
- Read more about गंदे पानी और गंदी हवा गंदी राजनीति का प्रतिफल
- Log in or register to post comments