उत्तराखंड
उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी की सूचना
हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आए आदेश के क्रम में आयोग ने परीक्षा की स्थगित
जल्द ही परीक्षा की नई तिथि की जाएगी जारी
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। आयोग ने इसकी सूचना जारी कर दी। आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 16 से 19 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। इसके प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके थे।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ उपचुनाव में तेज किया प्रचार, कांग्रेस पर किए तीखे हमले
सनातन विरोधी है कांग्रेस, सनातनियों की आस्था और धार्मिक पहचान पर कर रही है लगातार हमले- रेखा आर्या
केदारनाथ में कांग्रेस का करप्शन नहीं, भाजपा द्वारा किया गया विकास का प्रदर्शन विजयी होगा- रेखा आर्या
महिलाओं और युवाओं की विरोधी है कांग्रेस, इस पार्टी ने कभी इनका भला नहीं किया- रेखा आर्या
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए GRAP-3 लागू, आज से कई गतिविधियों पर प्रतिबंध
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-3) लागू करने की घोषणा की गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 450 के पार पहुंचने के कारण दिल्ली-एनसीआर गैस चैम्बर में तब्दील हो चुका है। इसके चलते सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ रही है और धुंध के कारण विमान और ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने GRAP-3 लागू करने का निर्णय लिया है, जो 15 नवंबर से प्रभावी होगा।
श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेला राज्य की अनमोल धरोहर- मुख्यमंत्री
श्रीनगर के विकास के लिए किये जा रहे हैं कई विकास कार्य
सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है
बिलकेदार-बेलकंडी क्षेत्र में नई टाउनशिप बसाने की योजनापर चल रहा है कार्य
मेला देवभूमि की आस्था का प्रतीक होने के साथ ही हमारी समृद्ध परंपराओं का भी प्रतीक
दशकों से अमेरिका और वैश्वीकरण एक-दूसरे का पर्याय
बलबीर पुंज
दीपावली के अवसर पर ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताया था। साथ ही अपनी सरकार आने पर दोनों देशों के बीच की साझेदारी को और आगे बढ़ाने का वादा किया था। ट्रंप बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा की कड़ी निंदा भी कर चुके हैं।
- Read more about दशकों से अमेरिका और वैश्वीकरण एक-दूसरे का पर्याय
- Log in or register to post comments
सरकार होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही है- महाराज
मदमहेश्वर घाटी के रासी, उनियाणा, राऊलैक, मनसूना सहित विभिन्न गांवों में किया जनसम्पर्क
ऊखीमठ। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में ऊखीमठ मण्डल के अन्तर्गत मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभायें व जन सम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।
कैरेबियाई देश डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की
नई दिल्ली। कैरेबियाई देश डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ देने की घोषणा की है। यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका के लिए उनके योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है।
डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन यह पुरस्कार 19 से 21 नवंबर तक गुयाना के जॉर्जटाउन में होने वाले भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदान करेंगे।
मुख्य सचिव ने की स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों की समीक्षा
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने Distribution Reform Committee ( DRC) के तहत सचिवालय में आरडीएसएस ( Revamped Distribution Sector Scheme ) के तहत वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, पीएम-जनमन ( PVTG) तथा स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों की समीक्षा की।
- Read more about मुख्य सचिव ने की स्मार्ट मीटरिंग के कार्यों की समीक्षा
- Log in or register to post comments
मुख्यमंत्री धामी ने जौलजीबी मेला-2024 का किया शुभारंभ
प्रसिद्ध जौलजीबी मेला शुरू, 18 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
- Read more about मुख्यमंत्री धामी ने जौलजीबी मेला-2024 का किया शुभारंभ
- Log in or register to post comments
टीरा’ ने जियो वर्ल्ड प्लाजा में लॉन्च किया लग्जरी ब्यूटी स्टोर
मुंबई। रिलायंस रिटेल से जुड़ी ब्यूटी रिटेल चेन ‘टीरा’ ने आज मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में अपना लक्जरी फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया। 6200 वर्ग फीट में फैले इस फ्लैगशिप स्टोर में प्रतिष्ठित, वैश्विक ब्रांडों के 15 शॉप-इन-शॉप बुटीक शामिल हैं। जैसे कि डायर, एस्टी लॉडर, यवेस सेंट लॉरेंट, ला मेर, प्रादा और वैलेंटिनो। स्टोर में अल्ट्रा-लक्जरी स्किनकेयर ब्रांड - ऑगस्टिनस बेडर भी शामिल है। जो टीरा स्टोर पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध है।