उत्तराखंड
सुबह उठने पर महसूस होती है थकान? ऊर्जा के लिए खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ
कई लोगों को सुबह उठने में आलस आता है, जिसके कारण वे दिनभर थकान महसूस करते हैं। ऐसे में काम-काज में मन नहीं लगता और शरीर में दर्द होने लगता है।अगर आपको भी सुबह उठकर थकान होती है, तो अपनी डाइट में ये 5 खाद्य पदार्थ शामिल करें। इनके सेवन से आपको तुरंत ऊर्जा मिलेगी और आप तरो-तजा महसूस करेंगे।इन खाद्य पदार्थों के जरिए आपके स्वास्थ्य का समर्थन होगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाएगी।
फिल्म स्टार मनोज बाजपेई को जमीन खरीदवाने के लिए ताक पर रख दिए गए नियम- कायदे
मनोज बाजपेई ने कपकोट गांव में खरीदी है 15 नाली जमीन
जांच के दायरे में आयी फिल्म स्टार की जमीन
देहरादून। फिल्म स्टार मनोज बाजपेई को जमीन खरीदवाने के लिए नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए। सूत्रों का दावा है कि प्रदेश के एक वरिष्ठ राजनेता के प्रभाव में जब उनकी जमीन की रजिस्ट्री की गई तो सारी रिपोर्ट दो दिन में ही पूरी कर दी गई थी। देर शाम रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की गई थी।
बिना सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नजर आई गहमागहमी
पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बिना विधानसभा सत्र भराड़ीसैंण में किया रात्रिविश्राम
मुख्यमंत्री ने भू कानून के साथ ही पलायन निवारण आयोग बैठक की अध्यक्षता की
पराजय को सामने देख अब प्रपंच रच रही है कांग्रेस, जनता देख रही है इनकी कुटिलता और झूठे पैंतरे - रेखा आर्या
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मंत्री रेखा आर्या ने तेज किया प्रचार, कहा- सनातन विरोधी कांग्रेस को इस बार फिर सबक सिखाएगी केदारनाथ की जनता
केदारनाथ मे कमल खिला कर क्षेत्र के विकास में तीसरा इंजन जोड़ेगी जनता
तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराया, सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराकर चार मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने तिलक वर्मा के शतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने शानदार बल्लेबाजी की और 17 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली।
झूठी अफवाह फैलाकर केदारनाथ धाम पर बेवजह राजनीति कर रही है कांग्रेस- महाराज
आशा नौटियाल के समर्थन में कालीमठ, बेडुला, ब्यूंखी में नुक्कड़ सभा में महाराज का कांग्रेस पर हमला
नेपाल में भारतीय हिंदुओं की स्थितियां बहुत खराब
हरिशंकर व्यास
- Read more about नेपाल में भारतीय हिंदुओं की स्थितियां बहुत खराब
- Log in or register to post comments
देश के दुश्मनों की अब खैर नहीं- भारत ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण
नई दिल्ली। भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाईजेशन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से लंबी दूरी की जमीन पर मार करने वाली क्रूज मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, परीक्षण के दौरान मिसाइल के सभी सबसिस्टम ने शानदार प्रदर्शन किया और टारगेट को सफलतापूर्वक प्राप्त किया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। रविवार यानी 10 नवंबर को खेले गए मैच में मेजबानों ने सूर्यकुमार यादव की टीम को तीन विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी। अब भारतीय टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी।
मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 8 बजे होगा। मैच को स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर लाइव देख सकते है और ऑनलाइन जिओ सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।
टीपू सुल्तान की ऐतिहासिक तलवार नीलाम, 3.4 करोड़ रुपये में हुई बिक्री
नई दिल्ली। टीपू सुल्तान की तलवार नीलाम हो गई है, जो उनके निजी शस्त्रागार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी। यह तलवार श्रीरंगपट्टनम की ऐतिहासिक जंग (Battle of Seringapatam) में इस्तेमाल की गई थी।