उत्तराखंड
रिवीलिंग लहंगा पहन नेहा मलिक ने इंटरनेट पर लगाया बोल्डनेस का तड़का
नेहा मलिक भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री में से एक हैं। उन्होंने अपनी बोल्डनेस और हॉटनेस से फैंस को इस कदर दीवाना बनाया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस नेहा मलिक ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनका सिजलिंग अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर से बेकाबू हो गए हैं।
सीएम धामी ने स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए बनाए गए क्यूआर स्कैनर का भी किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री की स्वच्छ और स्वस्थ भारत की परिकल्पना हो रही साकार - सीएम धामी
देवभूमि उत्तराखंड को स्वच्छ रखने में सरकार के सहयोगी बने- सीएम
वजन घटाने के लिए कीटो डाइट है कारगर, इसका पालन करते समय खाएं ये 5 स्नैक्स
इन दिनों लोग वजन को नियंत्रित रखने के लिए कीटो डाइट का पालन करते हैं, जो असल में फायदेमंद होती है। यह एक लोकप्रिय डाइट है, जो उच्च वसा और कम कार्ब वाले खाद्य पदार्थों पर केंद्रित होती है। कार्ब को घटाने से शरीर कीटोसिस की स्थिति में आ जाता है, जिसके कारण वजन घटाने में मदद मिलती है। आप इस डाइट का पालन करते समय ये 5 स्नैक्स खा सकते हैं।
नरेंद्रनगर ब्लॉक के नौडू गांव में सड़क की सुविधा न होने से महिला का जंगल में ही हुआ प्रसव
पल्ली में लेटाकर ले जाया जा रहा था 12 किमी दूर सड़क मार्ग तक
सड़क की सुविधा न होने से गांव तक नहीं पहुंच पायी एंबुलेंस
छठ महापर्व- पहाड़ से लेकर मैदान तक श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना
चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन
चारों ओर रही छठी मईया और सूर्य देवता के जयकारों की गूंज
देहरादून। ‘उग हे सूरज देव, भइल भिनसरवा... अरघ के रे गेरवा, पूजन के रे बेरवा हो’... उत्तराखंड में छठ घाटों पर भोर से ही हर किसी की जुबां पर यही गीत सुनाई दिया। छठ व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। पहाड़ से मैदान तक श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की।
दून से उत्तरकाशी और गौचर के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा
तीन हवाई सेवाओं का वर्चुअल उद्घाटन
राज्य में उड़ान योजना के तहत बन रहे हैं 18 हेलीपोर्ट्स
- Read more about दून से उत्तरकाशी और गौचर के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा
- Log in or register to post comments
पटाखों के चलते हिंसा और हत्या
चेतन उपाध्याय
इस दीपावली पर पटाखे के कारण देश में जो कुछ हुआ हैं, उनमें से ज्यादातर में हिन्दू बनाम हिन्दू का मामला है। और निष्कर्ष है कि पटाखों के चलते हिंसा और हत्या के ज्यादातर मामलों में, लड़ाई हिन्दू बनाम हिन्दू की है। कोई 8वीं पास विद्यार्थी भी इंटरनेट पर ये सारे सबूत देख सकता है। यानी कि पटाखों ने हिन्दुओं को आपस में ही बँटने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि यह भी सच है कि धर्म विरोधी का तमगा मिल जाने के डर से अधिकाँश लोग इस सबको चुपचाप सह लेते हैं।
- Read more about पटाखों के चलते हिंसा और हत्या
- Log in or register to post comments
राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद् का किया जायेगा गठन
“प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन“ में मुख्यमंत्री ने की घोषणा
उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष का लोगो जारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में “प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन“ में सभी प्रवासी उत्तराखंड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अल्मोड़ा जनपद में बस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
- Read more about राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद् का किया जायेगा गठन
- Log in or register to post comments
दिल्ली की हवा में नहीं कोई सुधार, AQI 352 के पार, प्रदूषण से बढ़ीं स्वास्थ्य समस्याएं
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 352 तक पहुंच गया है, जिससे हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। जहरीली हवा के कारण दिल्लीवासियों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग सांस लेने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार मापा गया है, जैसे आनंद विहार में 425, बवाना में 412, मुंडका में 419, और वजीरपुर में 421। वहीं, एनसीआर के गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में भी AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
वन्य जीव तस्कर हिरण की कस्तूरी के साथ गिरफ्तार
वन्य जीव तस्कर को विकासनगर क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने वन्य जीव तस्कर को हिरण की कस्तूरी के साथ गिरफ्तार किया है। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद कस्तूरी हिरण (वजन 25.62 ग्राम)व 02 अदद हिरण के पंजों की खाल( जिनकी लम्बाई क्रमश: लगभग 22 सेमी और 18 सेमी) बरामद किए गए। एसपी एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से सूचना मिली थी कि विकासनगर देहरादून क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा खाल की अवैध तस्करी हो रही है।
- Read more about वन्य जीव तस्कर हिरण की कस्तूरी के साथ गिरफ्तार
- Log in or register to post comments