Skip to main content

उत्तराखंड

लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के ‘चलो इंडिया’ की छाप- महाराज

लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के ‘चलो इंडिया’ की छाप- महाराज

पर्यटन मंत्री महाराज ने लंदन के पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में किया प्रतिभा

देहरादून/लंदन। एक्सेल लंदन में शुरू तीन दिवसीय विश्व पर्यटन बाजार (डब्ल्यूटीएम) में पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी प्रतिभाग किया।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- पूरी दुनिया उन्हें पसंद करती है

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- पूरी दुनिया उन्हें पसंद करती है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने विश्व शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। बातचीत के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी दुनिया उन्हें पसंद करती है और भारत एक "शानदार देश" है। उन्होंने पीएम मोदी को एक "सच्चा दोस्त" मानने की बात भी कही।

दिल्ली के नौ वर्षीय भाविक गर्ग का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में चयन

दिल्ली के नौ वर्षीय भाविक गर्ग का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में चयन

अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर पहुंचे भाविक गर्ग 

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में रहने वाले नौ साल के भाविक गर्ग ने प्रतिष्ठित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में चयनित होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। पांचवीं कक्षा के छात्र भाविक, जो डॉ. एस.के. अग्रवाल और डॉ. प्रियंका के पुत्र हैं, ने इस शो में जूनियर प्रतिभागी के तौर पर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों का सामना किया। भाविक 6 नवंबर के एपिसोड में नजर आए और आज 7 नवंबर के एपिसोड में भी दिखाई देंगे।

रोजाना फूलगोभी खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

रोजाना फूलगोभी खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

आजकल सब्जी मंडी में ताजी फूलगोभी आने लगी है। फूलगोभी कई विटामिनों से भरपूर होती है और सेहत के लिए फायदेमंद होती है. फूलगोभी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं. फूलगोभी में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, रोजाना फूलगोभी खाने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है. इसलिए कुछ लोगों को फूलगोभी खाने से मना किया जाता है. फूलगोभी खाने से पेट फूलना, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जानिए किन लोगों को फूलगोभी नहीं खानी चाहिए?

इन लोगों को नहीं खानी चाहिए फूलगोभी

उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार करेगी सम्मानित

उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार करेगी सम्मानित

पहली बार प्रदेश सरकार कर रही प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य अपना 24 वां स्थापना दिवस मना रहा है। दशकों से देश के कई हिस्सों में निवास कर रहे उत्तराखंड के प्रवासी भी अपनी मातृभूमि से जुड़ रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी योग्यता और कौशल से राष्ट्र और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार सम्मानित करेगी।

परिणीति चोपड़ा ने बदला लुक, बोलीं नई फिल्म नए बाल

परिणीति चोपड़ा ने बदला लुक, बोलीं नई फिल्म नए बाल

मुंबई। हाल ही में स्ट्रीमिंग फिल्म 'अमर सिंह चमकीला’ में अपने काम से सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है।

अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें नए हेयर स्टाइल में देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में वह एक सैलून के अंदर मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। उनके बाल फॉयल में लिपटे हुए देखे जा सकते है।
दूसरी तस्वीर में वह अपनी कार के अंदर वेवी नेक लेंथ हेयर स्टाइल में दिखाई दे रही हैं।

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे नेशनल गेम्स

उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे नेशनल गेम्स

राष्ट्रीय खेलों की तारीख पर आईओए की अंतिम मुहर

आयोजन की सफलता को पांच कमेटियों का गठन

आयोजन की युद्धस्तर पर तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स के आयोजन की तारीख पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से यह सूचना दी गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन भी भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से कर दिया गया है।

न शर्म न हया- संविधान की रोज हत्या

न शर्म न हया- संविधान की रोज हत्या

ओमप्रकाश मेहता
भारतीय आजादी के इस हीरक वर्ष में कभी 'विश्वगुरू’ का दर्जा प्राप्त हमारा देश अब किसी का 'शिष्य’ बनने के काबिल भी नही रहा है, यद्यपि हमारे भाग्यविधाता सत्तारूढ़ नेता विश्वभर में जाकर अपनी खुद की प्रशंसा करते नहीं थकते, किंतु वास्तव में हमारी स्थिति उस मयूर जैसी है जो प्रगति के बादल देखकर अनवरत् नाचता है और उपलब्धि के अभाव में बाद में आंसू बहाता है।

मरचूला बस हादसे में सरकार केवल मुआवजा दे कर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती- कांग्रेस

मरचूला बस हादसे में सरकार केवल मुआवजा दे कर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती- कांग्रेस

संजीवनी एयर एंबुलेंस की असफलता पर कांग्रेस ने कठघरे में खड़ा किया

36 लोगों की अकाल मृत्यु का जिम्मेदार कौन