Skip to main content

उत्तराखंड

शादी से पहले मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, त्वचा भी निखरेगी

शादी से पहले मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, त्वचा भी निखरेगी

शादी का दिन दुल्हनों के जीवन का सबसे यादगार दिन होता है, जिस दौरान उन्हें त्वचा की खास देखभाल करनी होती है।हालांकि, त्वचा की देखभाल करने के बावजूद भी कई बार चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं, जो आत्मविश्वास को कम कर देते हैं।ऐसे में दुल्हनों को शादी से पहले मुंहासों से सुरक्षित रहने के लिए कुछ घरेलू उपचार अपनाने चाहिए।आज के शादी के टिप्स में जानिए होने वाली दुल्हनें मुंहासों से छुटकारा कैसे पा सकती हैं।

21 नवंबर को पैठानी में होगी उच्च शिक्षा परिषद् की बैठक- डॉ धन सिंह रावत

21 नवंबर को पैठानी में होगी उच्च शिक्षा परिषद् की बैठक- डॉ धन सिंह रावत

छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना होने पर होगी त्वरित एवं कठोर कार्यवाही

महाविद्यालयों के प्राचार्यों व शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति कोषागार से होगी लिंक

खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 लोगों की मौत

खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 लोगों की मौत

हादसे में कई लोग घायल 

एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए हुई रवाना

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव का केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने भी किया समर्थन

ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव का केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने भी किया समर्थन

देहरादून/दिल्ली। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पंचायत सदस्यों की बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए के प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज की बात का केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भी समर्थन किया है।

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का हरिद्वार में अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का हरिद्वार में अंतिम संस्कार

सीएम धामी ने दिवंगत जुयाल के आवास पर दी श्रद्धांजलि

विभिन्न संगठनों ने दी भावभीनी विदाई

हरिद्वार/देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गयी। रविवार को सैकड़ों लोगों ने हरिद्वार में हुये अन्तिम संस्कार में शामिल होकर अंतिम विदाई दी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश जुयाल के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार और संपादक रहे दिनेश जुयाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

विशेष पूजा अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद किए गए यमुनोत्री धाम के कपाट

विशेष पूजा अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद किए गए यमुनोत्री धाम के कपाट

अब खरसाली गांव में होंगे मां यमुना के दर्शन

उत्तरकाशी। चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट विशेष पूजा अर्चना के बाद पूर्व निर्धारित समयानुसार 12 बजकर पांच मिनट पर पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब छह महीने शीतकाल में मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में किए जाएंगे।

न्यूजीलैंड ने भारत को आखिरी टेस्ट मैच में 25 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम

न्यूजीलैंड ने भारत को आखिरी टेस्ट मैच में 25 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम

मुंबई।  न्यूजीलैंड ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में 25 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ है। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं, भारत अपने घर में तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया। न सिर्फ उन्होंने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती, बल्कि टीम इंडिया क

अनिल कपूर ने शुरू की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ की शूटिंग, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

अनिल कपूर ने शुरू की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ की शूटिंग, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

फिल्म जगत के सुपरस्टार अनिल कपूर जल्द ही आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतते नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. एक्शन-ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। सुरेश त्रिवेणी ने मनोरंजन जगत को ‘जलसा’ और ‘तुम्हारी सुलु’ जैसी सफल फिल्में दी हैं।

शराब के ठेके के पास मिला अधजला शव, इलाके में दहशत का माहौल 

शराब के ठेके के पास मिला अधजला शव, इलाके में दहशत का माहौल 

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगड़ी स्थित शराब के ठेके के पास एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसओ नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त कराने में टीमें जुटी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।