उत्तराखंड
ज्यादा पानी पीने से तेजी से कम होता है वजन, जानें इस बात में कितनी सच्चाई
बढ़ते वजन की वजह से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद हल्का-फुल्का ही अंतर नजर आता है। ऐसे में कुछ लोग स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर वेट लॉस करते हैं तो कुछ दिन में घंटे पसीना बहाते हैं। कई लोग तो कई दिनों तक वाटर फास्टिंग कर भी तेजी से वजन कम कर लेते हैं। लोगों का मानना है कि ज्यादा पानी पीने से जल्दी वजन कम होता है। क्या बात है जल्दी वजन कम करने के लिए ज्यादा पानी पीने की जरूरत है। आईए जानते हैं।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों पर फारूक अब्दुल्ला का बयान, BJP ने की आलोचना
जम्मू-कश्मीर। आतंकवादी हमलों और सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने सेना को सुझाव दिया कि मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों को जान से नहीं मारना चाहिए, बल्कि उन्हें पकड़ने की कोशिश की जानी चाहिए। उनके इस बयान ने राजनीतिक घमासान को जन्म दे दिया है।
केदारनाथ धाम के कपाट भाई दूज के पावन अवसर पर शीतकाल के लिए किए गए बंद
मंदिर के कपाट सुबह 8:30 बजे किए गए बंद
बाबा केदार की डोली ने उखीमठ के लिए किया प्रस्थान
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट आज भाई दूज के पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। तड़के 4 बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। भगवान आशुतोष के ज्योतिर्लिंग को समाधिरूप दिया गया। इसके उपरांत विधि-विधान से मंदिर के कपाट सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
ब्रिक्स में मोदी के रुख अहम और विचारणीय
हरिशंकर व्यास
- Read more about ब्रिक्स में मोदी के रुख अहम और विचारणीय
- Log in or register to post comments
बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति पहुंची मंदिर परिसर
कल तीन नवंबर भैयादूज को श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे
श्री केदारनाथ धाम। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से एक दिन पहले बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति आज प्रात: मंदिर परिसर पहुंची। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय पंचमुखी उत्सव मूर्ति की पूजा-अर्चना में शामिल रहे।
- Read more about बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव मूर्ति पहुंची मंदिर परिसर
- Log in or register to post comments
शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रद्धालु
'जय मां गंगे' के जयकारों से गूंज उठा धाम
अब शीतकालीन पड़ाव मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन
उत्तरकाशी। चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट आज शनिवार को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 बजे बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होंगे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को भैयादूज पर्व पर दोपहर 12.05 बजे पर बंद होंगे।
कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या-रेप मामले में धीमी CBI जांच पर नाराज जूनियर डॉक्टर, 9 नवंबर को निकालेंगे रैली
कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के करीब तीन महीने बाद, जूनियर डॉक्टरों ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच की धीमी गति पर असंतोष जताया है। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम ने एक बार फिर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। फोरम का कहना है कि CBI द्वारा दायर आरोप-पत्र में केवल एक आरोपी का नाम है, जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, आस- पास के लोगों में मची अफरा- तफरी
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आग लगने के कारण का नहीं चला पता
रुड़की। सालियर के पास एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रुड़की दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
एमडी पीसी ध्यानी ने पावर ट्रांसमिशन सिस्टम का लिया जायजा
देहरादून। दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर पी०सी० ध्यानी, प्रबंध निदेशक, पिटकुल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गयी। खुशियों एवं प्रकाश के पर्व दीपावाली के अवसर पर पीक हॉर्स में संध्या 6बजे 1620 MW की अधिकतम विद्युत मांग रिकॉर्ड हुई जोकि विगत वर्ष दीपावाली के अवसर पर 1427 MW थी। पिछले साल के सापेक्ष लगभग 200MW विद्युत मांग में वृद्धि होने के उपरान्त भी पिटकुल ने प्रबंध निदेशक महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश की जनता को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की वृद्धि, घरेलू गैस की कीमतें स्थिर
नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय की जाती है। इस बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये का इजाफा किया गया है। ऑयल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट हो गई हैं।