उत्तराखंड
कांग्रेस ने सीएम से की प्रमुख मुद्दों के हल की मांग
सांप्रदायिक सौहार्द,छात्र संघ चुनाव,उपनल कर्मचारियों व अशासकीय महाविद्यालय से जुड़े मुद्दे उठाये
प्रमुख मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना
मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वाशन-धस्माना
देहरादून। उत्तराखंड राज्य की चार ज्वलंत प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लगातार बिगाड़े जा रहे सांप्रदायिक सौहार्द समेत अन्य मसले उठाये।
- Read more about कांग्रेस ने सीएम से की प्रमुख मुद्दों के हल की मांग
- Log in or register to post comments
कई क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसर खोलेगा AI- राष्ट्रपति मुर्मू
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आज पूरे विश्व के लिए एक प्राथमिकता बन गई है और यह उभरती तकनीक विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए अनेक अवसर प्रदान करेगी।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने AI को एक परिवर्तनकारी उपकरण बताते हुए कहा कि यह कंप्यूटरों को उन्नत कार्यों को अंजाम देने में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि AI का विकास विज्ञान पर निर्भर करता है, और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी होना आवश्यक है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का दिया संदेश
मंत्री गणेश जोशी ने काफिला छोड़ लाइब्रेरी से पिक्चर पेलेस तक पहुंचे रिक्शे से, नियमों का पालन करने की अपील की
मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की मॉल रोड़ में प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का संदेश दिया। दरअसल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मसूरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। लाइब्रेरी चौक से अपना काफिला छोड़ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिक्चर प्लेस तक रिक्शा की सवारी कर लोगों से नियमों के पालन का संदेश दिया।
बदलते मौसम में बार-बार सर्दी-जुकाम होना शरीर में होती है इस चीज की कमी
इस बदलते मौसम में अगर किसी व्यक्ति को बार- बार सर्दी, खांसी, फ्लू और वायरल बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो इसका मतलब आपके शरीर में एस्कॉर्बिक एसिड पोषक तत्व की कमी है। अगर आप इस बदलते मौसम सर्दी, खांसी की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन एस्कॉर्बिक एसिड से भरपूर फूड आइटम शामिल करें। एस्कॉर्बिक एसिड को विटामिन सी कहा जाता है। यह आपके पाचन यानी पेट और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं शरीर की इम्युनिटी मजबूत करने के लिए किन- किन चीजों को खाना चाहिए।
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए खाएं ये चीजें-
उत्तरकाशी में बवाल के बाद पूरे जनपद में धारा 163 लागू
पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद आज तीसरे दिन खुले बाजार
उत्तरकाशी। पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद आज शनिवार को तीसरे दिन बाजार खुले। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के अध्यक्ष सुभाष बडोनी ने गंगा यमुना घाटी के व्यापारियों की एकजुटता के लिए उनकी सरहाना की है। इसके साथ ही दिवाली के त्योहार को देखते हुए आज से दिवाली तक सभी इकाईयों में साप्ताहिक बंदी पर भी अपने प्रतिष्ठान खुला रखने को कहा।
- Read more about उत्तरकाशी में बवाल के बाद पूरे जनपद में धारा 163 लागू
- Log in or register to post comments
रतन टाटा की वसीयत से जुड़ी जानकारियां आई सामने, भाई-बहन और सहयोगियों को किया संपत्ति का हिस्सा
नई दिल्ली। देश के प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन के करीब 15 दिन बाद उनकी वसीयत से जुड़े कुछ अहम विवरण सामने आए हैं। टाटा की करीब 10,000 करोड़ की संपत्ति में उनके भाई जिमी टाटा, सौतेली बहनें शिरीन और डिएना समेत कई करीबी लोगों को हिस्सेदारी दी गई है। वसीयत में टाटा फाउंडेशन का विशेष उल्लेख भी किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं
जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का किया विधिवत लोकार्पण
पैदल मार्ग में स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का भी किया निरीक्षण
योजनाओं में भ्रष्टाचार तो अपने पाँव पसारता ही है
विनीत नारायण
आज की सूचना क्रान्ति के दौर में ऐसी चोरी पकडऩा बायें हाथ का खेल है। उपग्रह सर्वेक्षणों से हर परियोजना के क्रियान्वयन पर पूरी नजर रखी जा सकती है और काफी हदतक चोरी पकड़ी जा सकती है। पर चोरी पकडऩे का काम नौकरशाही का कोई सदस्य करेगा तो अनेक कारणों से सच्चाई छिपा देगा। निगरानी का यही काम देशभर में अगर प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संगठनों या व्यक्तियों से करवाया जाये तो चोरी रोकने में पूरी नहीं तो काफी सफलता मिलेगी।
- Read more about योजनाओं में भ्रष्टाचार तो अपने पाँव पसारता ही है
- Log in or register to post comments
मुख्य सचिव ने की स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलाॅयमेंट काॅनक्लेव की तैयारियों की समीक्षा
विभागों को आंकडों के साथ वर्किंग प्लान के लिए दिए सात दिन
अफगान सीमा के पास 10 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, 7 घायल
पाकिस्तान। पाकिस्तान में तालिबानियों के बढ़ते उत्पात के बीच एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस वालों को निशाना बनाया है। शुक्रवार को अफगान सीमा के पास दस पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं 7 अन्य जवान घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
हमले की जिम्मेदारी इस्लामी आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान अपने उत्तर-पश्चिम में आतंकवादी हमलों के फिर से बढ़ने के साथ-साथ दक्षिण में जातीय अलगाववादी विद्रोह से भी जूझ रहा है।