उत्तराखंड
अफगान सीमा के पास 10 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, 7 घायल
पाकिस्तान। पाकिस्तान में तालिबानियों के बढ़ते उत्पात के बीच एक बार फिर आतंकियों ने पुलिस वालों को निशाना बनाया है। शुक्रवार को अफगान सीमा के पास दस पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं 7 अन्य जवान घायल हो गए हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
हमले की जिम्मेदारी इस्लामी आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान अपने उत्तर-पश्चिम में आतंकवादी हमलों के फिर से बढ़ने के साथ-साथ दक्षिण में जातीय अलगाववादी विद्रोह से भी जूझ रहा है।
महाराज-योगी की मुलाकात में बंद नहरों को खोलने पर हुई चर्चा
इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह करते हुए उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का भी अनुरोध किया है।
करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष
हरियाणा। हरियाणा विधानसभा का 15वां सत्र आज से शुरू हो गया है। विधानसभा सत्र के दौरान नए स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को भी चुना गया है। करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। हरविंदर कल्याण ने कुर्सी ग्रहण करते हुए अपना पदभार संभाल लिया है।
हरविंदर कल्याण तीसरी बार लगातार घरौंडा से विधायक बने हैं। रोड बिरादरी के होने के कारण हरविंदर कल्याण का इसलिए भी बनना तय माना जा रहा था क्योंकि जाति और भौगोलिक समीकरणों के दृष्टिगत भाजपा द्वारा गठित मंत्रिमंडल में रोड बिरादरी को अभी तक कोई स्थान नहीं मिला है।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर मानक मंथन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
इस प्रकार के आयोजनों को ग्रामीण अंचलों में भी आयोजित करने के प्रयास किए जाए - गणेश जोशी
देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को आज देहरादून आईएसबीटी स्थित एक निजी होटल में प्रधानमंत्री आवास योजना पर मानक मंथन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
मॉर्निंग अलार्म से उठना है खतरनाक, बढ़ सकती है बीपी, स्ट्रोक-हार्ट अटैक का खतरा
क्या सुबह सही टाइम पर उठने के लिए आप भी अलार्म लगाकर सोते हैं. हर 5 मिनट पर आपका मॉर्निंग अलार्म बजता है. अगर ऐसा है तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे हाई ब्लड प्रेशर का खतरा है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का भी जोखिम है. स्लीप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह अलार्म सेट करना सेहत के लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है. इससे दिनभर सुस्ती छाई रहती है और थकान महसूस हो सकता है. सुबह का अलार्म दिमाग पर भी बुरा असर डालता है और इससे मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है. नींद डिस्टर्ब होने के कारण भी कई तरह के खतरे पैदा हो सकते हैं।
मुख्य सचिव ने जेजेएम के तहत कार्यों की गुणवत्ता के मुद्दे का लिया संज्ञान, कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश
मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की
अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन करने वाले जनपदों की रिपोर्ट पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित जिलाधिकारियों को योजना की नियमित माॅनिटरिंग तथा प्रत्येक सप्ताह समीक्षा के सख्त निर्देश
देहरादून। जिलाधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रत्येक सप्ताह अनिवार्यतः समीक्षा के कड़े निर्देश देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जेजेएम के तहत योजनाओं की भौतकीय प्रगति, वित्तीय समापन, एक्शन टेकन रिपोर्ट, गावों की हर घर जल प्रमाणीकरण की रिपोर्ट तलब की है।
उत्तरकाशी में तनाव की स्थिति को देखते हुए धारा 163 लागू, अनाउंसमेंट कर लोगों को दी जानकारी
उत्तरकाशी। मस्जिद के विरोध में जनाक्रोश रैली निकालने वाले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पथराव और लाठीचार्ज की घटना के बाद रात जनपद में धारा 163 लागू कर दी गई थी। इसे लेकर शुक्रवार आज सुबह पुलिस ने अनाउंसमेंट कर लोगों को इसकी जानकारी दी। शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया है। वहीं, शहर बाजार बंद को लेकर असमंजस का माहौल है। जनाक्रोश रैली बुलाने वाले एक समुदाय के धार्मिक संगठन का कहना है कि यह व्यापारियों की इच्छा है कि वह लाठीचार्ज की घटना के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखें
अजब प्रेम की गजब कहानी थिएटर्स में 25 अक्टूबर को हो रही री-रिलीज, फिर दिखेगी रणबीर-कैटरीना की जोड़ी
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी एक बार फिर थिएटर पर आ रही है. राजकुमार संतोषी ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी को डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी में रणबीर कपूर ने एक हरफनमौला एक्टर का रोल किया था, जो एक क्रिश्चियन लडक़ी कैटरीना कैफ के प्यार में गिर जाता है. फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी साल 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म के निर्माता टिप्स ने फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की री-रिलीज डेट का एलान किया है।
जोमैटो और स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, फूड डिलीवरी हुई महंगी
नई दिल्ली। फूड डिलीवरी कंपनियों जोमैटो और स्विगी ने अपने प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब इन प्लेटफॉर्म्स से खाना मंगवाना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। अब दोनों कंपनियां प्रति ऑर्डर 10 रुपये का प्लेटफॉर्म शुल्क ले रही हैं।
भाजपा ने गंदी राजनीति करते हुए दिल्ली की हवा और पानी को बनाया जहरीला- मुख्यमंत्री आतिशी
भाजपा शासित हरियाणा से छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से यमुना में बढ़ा अमोनिया का स्तर- मुख्यमंत्री आतिशी
जानबूझकर हरियाणा-यूपी से गंदा पानी दिल्ली भेजा जा रहा- मुख्यमंत्री