Skip to main content

उत्तराखंड

विश्व धरोहर फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए कर दी जाएगी बंद 

विश्व धरोहर फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए कर दी जाएगी बंद 

घाटी में अब तक पहुचें 19,425 पर्यटक

चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी अब 15 दिन बाद 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। इस साल अभी तक घाटी में 19,425 पर्यटक पहुंच चुके हैं। घाटी में अभी तक सबसे अधिक पर्यटक पहुंचने का रिकाॅर्ड 2022 का है, जब यहां 20830 पर्यटक पहुंचे थे। फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। पर्यटक यहां प्राकृतिक सुंदरता और फूलों को देखने के लिए आते हैं। घाटी में जुलाई और अगस्त माह में सबसे अधिक फूल खिलते हैं।

कांग्रेस ने 'दिल्ली जोड़ो यात्रा' को किया स्थगित, अब दिवाली के बाद होगी शुरू

कांग्रेस ने 'दिल्ली जोड़ो यात्रा' को किया स्थगित, अब दिवाली के बाद होगी शुरू

यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना

कांग्रेस की ओर से जल्द ही यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा घोषित 

सीएम धामी को उत्तराखण्ड महोत्सव के लिए किया आमंत्रित

सीएम धामी को उत्तराखण्ड महोत्सव के लिए किया आमंत्रित

उत्तराखंड महापरिषद के सदस्यों ने सीएम धामी से भेंट की

देहरादून। उत्तराखंड महापरिषद ने सीएम धामी को उत्तराखण्ड महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। महापरिषद के अध्यक्ष हरीश चन्द्र पंत के नेतृत्व में भरत सिंह बिष्ट महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड महोत्सव 2024 आमंत्रित किया। महोत्सव 9 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

कांग्रेस कमाल की पार्टी  रोने बिसूरने में लगी

कांग्रेस कमाल की पार्टी  रोने बिसूरने में लगी

अजीत द्विवेदी
कांग्रेस कमाल की पार्टी हो गई है। चुनाव हारते ही वह इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम और चुनाव आयोग को कोसना शुरू कर देती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि ईवीएम को लेकर सवाल नहीं हैं या चुनाव आयोग की भूमिका पक्षपातपूर्ण नहीं है। चुनाव आयोग की तटस्थता और निष्पक्षता तो काफी पहले तिरोहित हो चुकी है। लेकिन हर बार कांग्रेस के चुनाव हारने का कारण यही नहीं होता है। कांग्रेस हर बार अलग अलग कारणों से हारती है, जिनमें से कुछ कांग्रेस की अपनी राजनीति से जुड़े होते हैं तो कुछ देश की राजनीति और समाज व्यवस्था में आ रहे बदलावों से जुड़े होते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-अल्जीरिया के बीच गहन आर्थिक सहयोग का किया आह्वान 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-अल्जीरिया के बीच गहन आर्थिक सहयोग का किया आह्वान 

राष्ट्रपति मुर्मू ने अल्जीरियाई राष्ट्रपति के नेतृत्व में किए गए सुधारों की प्रशंसा की

अल्जीयर्स/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-अल्जीरिया आर्थिक मंच को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच गहन आर्थिक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करने और सहयोग के एक नए युग की दिशा में बढ़ने का समय आ गया है। दोनों देशों के रिश्तों को नई गति प्रदान करने का समय आ चुका है।

केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग

29 अक्टूबर से नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मिलेगा मौका 

20 नवंबर को होगी वोटिंग 

सीएम धामी ने पीसीएस परीक्षा में चयनित 289 अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

सीएम धामी ने पीसीएस परीक्षा में चयनित 289 अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

तीन सालों में 17500 अभ्यर्थियों को मिली है नौकरी

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के अन्तर्गत चयनित 19 विभागों के 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। राज्य में पिछले तीन सालों में 17500 से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे इन युवा अधिकारियों के जीवन में एक नई शुरूआत हो रही है।

विजिलेंस ने स्वास्थ्यकर्मी को रिश्वत लेते पकड़ा

विजिलेंस ने स्वास्थ्यकर्मी को रिश्वत लेते पकड़ा

दून के डीजी हेल्थ कार्यालय से गिरफ्तार किया

देहरादून। विजिलेंस ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल
को 6 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

कोटियाल ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के एवज में 6 हजार की मांग की थी। विजिलेंस टीम ने मंगलवार को दून स्थित डीजी हेल्थ कार्यालय से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

घरेलू टी20 प्रतियोगिता 'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी' से हटा इम्पैक्ट प्लेयर नियम, बीसीसीआई ने किया ऐलान 

घरेलू टी20 प्रतियोगिता 'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी' से हटा इम्पैक्ट प्लेयर नियम, बीसीसीआई ने किया ऐलान 

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने घरेलू टी20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को हटा दिया है। बीसीसीआई ने इसका ऐलान किया। हालांकि, यह नियम आईपीएल में लागू रहेगा।