Skip to main content

उत्तराखंड

PWD व RWD समान प्रकृति के कार्य एक ही एंजेसी से करवाएं

PWD व RWD समान प्रकृति के कार्य एक ही एंजेसी से करवाएं

सड़कों के निर्माण एवं मॉनिटरिंग में स्पष्ट मानदण्ड अपनाएं- सीएस

दिल्ली- सीएम आवास सील, केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को ताला

दिल्ली- सीएम आवास सील, केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को ताला

दिल्ली- एनसीआर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया था, जिसके बाद वर्तमान सीएम आतिशी मार्लेना को वहां शिफ्ट होना था। हालांकि, सीएम आतिशी के आवास में शिफ्ट होने से पहले ही बुधवार को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की एक टीम ने सरकारी इमारत में ताला लगाकर उसे सील कर दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला

हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए तीखा हमला किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ‘गैर जिम्मेदार’ और ‘नफरत फैलाने का कारखाना’ तक कह दिया। यह बयान उन्होंने महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद दिया।

दून मेडिकल कॉलेज में दूर हुई मेडिकल फैकल्टी की कमी

दून मेडिकल कॉलेज में दूर हुई मेडिकल फैकल्टी की कमी

15 फैकल्टी व 2 मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मिली मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को दिये शीघ्र तैनाती के निर्देश

देहरादून। राज्य सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की समस्या को दूर करते हुये विभिन्न संकायों में रिक्त पदों के सापेक्ष 15 फैकल्टी तथा दो मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को मंजूरी दी है। जिससे मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू होगी साथ ही बेस टीचिंग चिकित्सालयों में मरीजों को बेहतर उपचार भी मिल सकेगा।

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास, रनटाइम 4 मिनट 58 सेकंड लंबा

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास, रनटाइम 4 मिनट 58 सेकंड लंबा

सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी ने हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही एक दिलचस्प बात सामने आई है कि सिंघम अगेन का ट्रेलर भारतीय सिनेमा का लंबा ट्रेलर बन गया है. जी हां कई टैलेंटेड कलाकारों से भरपूर फिल्म के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ सबसे पहले सबका ध्यान इसके रनटाइम पर गया. इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

प्रदेश में हुए साइबर हमले के बाद से राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पड़ी ठप 

प्रदेश में हुए साइबर हमले के बाद से राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पड़ी ठप 

पुराने तरीके से रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में जुटा आयोग 

आठ दिन से बंद पड़ी है वेबसाइट 

देहरादून।  प्रदेश में हुए साइबर हमले के बाद से राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ठप है। आईटीडीए के विशेषज्ञ लगातार इसे सुचारू करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उधर, युवाओं के भविष्य को देखते हुए आयोग अब पुराने तरीके से समाचारपत्रों में रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में है।

भारतीय उद्योग जगत की महान हस्ती रतन टाटा का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 

भारतीय उद्योग जगत की महान हस्ती रतन टाटा का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 

उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे रतन टाटा 

नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा गया पार्थिव शरीर 

शाम 4 बजे तक कर सकेंगे अंतिम दर्शन 

आज शाम को राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार 

हर नाकामी आपको कामयाबी की अहमियत बताती है

हर नाकामी आपको कामयाबी की अहमियत बताती है

सुशील कुमार सिंह
वाशु भगनानी और जैकी भगनानी पर अनेक लोग उन भुगतान नहीं करने के आरोप लगा रहे हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप माना गया है। यह इन्हीं पिता-पुत्र की फि़ल्म थी जो हिंदी की सबसे महंगी फि़ल्मों में गिनी जाती है। इसे बनाने पर 350 करोड़ रुपए खर्च हुए, मगर बॉक्स ऑफि़स पर 100 करोड़ तक पहुंचने में इसका दम फूल गया।  उसके बाद से ही भगनानी परिवार पर आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया। निचले स्तर के वर्करों से लेकर इस फि़ल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़ऱ तक ने कहा कि उनके पैसे नहीं चुकाए गए हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 

भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम की नजरें अब दिल्ली में बुधवार को होने वाले दूसरे टी20 मैच को जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी। भारत ने ग्वालियर में खेले गए पहले मैच को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से अपने नाम किया था और अब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम टी20 सीरीज जीतने से एक कदम दूर है। भारत ने पहले मैच में मयंक यादव और नीतीश रेड्डी को डेब्यू का मौका दिया था और अब देखने वाली बात होगी कि टीम प्रबंधन विजयी संयोजन के साथ उतरता है या बेंच स्ट्रेग्थ को आजमाता है।

कोलकाता के डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सीबीआई ने आरोपी पुलिस स्वयंसेवक के खिलाफ पेश किए 11 सबूत

कोलकाता के डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सीबीआई ने आरोपी पुलिस स्वयंसेवक के खिलाफ  पेश किए 11 सबूत

नई दिल्ली। सीबीआई ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में गिरफ्तार कोलकाता पुलिस के स्वयंसेवी संजय रॉय को ‘इकलौता आरोपी’ ठहराते हुए आरोपपत्र दाखिल किया है। इस आरोपपत्र में डीएनए और रक्त नमूनों सहित 11 अहम साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं।

प्रमुख साक्ष्य
सीबीआई ने आरोपपत्र में मृतक महिला चिकित्सक के शरीर में संजय रॉय के डीएनए की मौजूदगी, मृतका के खून के धब्बे, रॉय के शरीर पर चोटों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के माध्यम से रॉय के मोबाइल की लोकेशन का उल्लेख किया है।